Author: Desk

टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने सिडनी टेस्ट में खेलने के बजाय आराम करने का विकल्प चुना। टॉस के दौरान कार्यवाहक कप्तान जसप्रीत बुमराह ने इसे रोहित की लीडरशिप का शानदार उदाहरण बताया। बुमराह ने कहा, “रोहित ने टीम के हित में यह फैसला लिया है, जो हमारे साथ की ताकत और निस्वार्थ भावना को दिखाता है।” मेलबर्न टेस्ट में मिली हार पर बुमराह ने कहा कि टीम ने पूरी सीरीज में बेहतरीन खेल दिखाया, और पिछला मैच बेहद रोमांचक रहा। उन्होंने उम्मीद जताई कि सिडनी में टीम बेहतर प्रदर्शन करेगी। सिडनी की पिच को लेकर बुमराह ने कहा,…

Read More

सुलतानपुर आदमपुर की नगर पंचायत चुनावों में राजनीति के पटल पर एक बड़ा मोड़ आ गया है। निर्दलीय प्रत्याशी वरीस अहमद का नामांकन पत्र रद्द कर दिया गया है। वजह? “दो से अधिक बच्चे”। यह मुद्दा अब सियासी गलियारों में चर्चा का केंद्र बन चुका है। बृहस्पतिवार को हुई नामांकन पत्रों की जांच में यह फैसला लिया गया, और इसके बाद से ही क्षेत्र में राजनीति की गहमागहमी बढ़ गई है। कांग्रेस और बसपा को मिला फायदा? नगर पंचायत सुलतानपुर आदमपुर में कुल 13 प्रत्याशियों ने अध्यक्ष पद के लिए अपना नामांकन दाखिल किया था। लेकिन नामांकन पत्रों की जांच…

Read More

साल 2024 खत्म होने को है, और 2025 की शुरुआत के साथ ही नई भविष्यवाणियां चर्चा में हैं। प्रसिद्ध भविष्यवक्ता बाबा वेंगा ने 2025 को लेकर जो भविष्यवाणी की है, वह बेहद डरावनी है। उनका दावा है कि इस साल से दुनिया के अंत की शुरुआत होगी। उन्होंने कहा कि यूरोप में एक बड़ा संघर्ष होगा, जो महाद्वीप की आबादी को भारी तबाही की ओर ले जाएगा। बाबा वेंगा, जिन्हें “बाल्कन का नास्त्रेदमस” कहा जाता है, का जन्म 1911 में हुआ था। वह देख नहीं सकती थीं, लेकिन उनकी कई भविष्यवाणियां सटीक साबित हुई हैं। द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान…

Read More

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) 30 दिसंबर को रात 9:58 बजे श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से स्पेस डॉकिंग एक्सपेरीमेंट (स्पैडेक्स) लॉन्च करने जा रहा है। इसे पीएसएलवी-सी60 रॉकेट से प्रक्षेपित किया जाएगा। इस मिशन की सफलता भारत को उन चुनिंदा देशों के क्लब में शामिल कर देगी, जिनके पास अंतरिक्ष में यानों को जोड़ने (डॉक) और अलग करने (अनडॉक) की तकनीक है। अभी यह तकनीक केवल अमेरिका, रूस और चीन के पास है। यह इसरो का 2024 का आखिरी मिशन है और भविष्य में भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन और मानव अंतरिक्ष उड़ानों के लिए बेहद अहम साबित होगा। मिशन…

Read More

निकाय चुनाव के लिए कांग्रेस ने लक्सर नगर पालिका से जगदेव सिंह (जग्गी) को प्रत्याशी घोषित किया है। पार्टी का टिकट मिलने के बाद जगदेव सिंह ने कहा कि उन्होंने अपना पूरा जीवन कांग्रेस पार्टी को समर्पित किया है और एक बार फिर पार्टी ने उन पर भरोसा जताया है। उन्होंने कहा, “पार्टी के विश्वास को कायम रखते हुए लक्सर की सीट जीतकर कांग्रेस की झोली में डालने का काम करेंगे।” पहले भी रह चुके हैं चेयरमैन जगदेव सिंह ने बताया कि वे पहले भी लक्सर के चेयरमैन रह चुके हैं और अपने कार्यकाल में नगरीय क्षेत्र में हरसंभव विकास…

Read More

उत्तराखंड निकाय चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपनी असली लिस्ट जारी कर दी है, जिसमें कई प्रमुख नामों को टिकट दिया गया है। लक्सर नगर पालिका से जगदेव सिंह, शिवालिक नगर से महेश प्रताप राणा, और पहली बार अस्तित्व में आई सुल्तानपुर आदमपुर नगर पंचायत से ताहिर हसन को प्रत्याशी बनाया गया है। मंगलौर नगर पालिका से इस्लाम, ढंडेरा नगर पंचायत से उदय सिंह पुंडीर, लंढौरा से अनीश, और झबरेड़ा से किरण चौधरी कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ेंगे। फेक लिस्ट वायरल पर मंच गया था बवाल इससे पहले कांग्रेस की एक फर्जी लिस्ट वायरल हुई थी, जिसमें लक्सर नगर…

Read More

उत्तराखंड के सुल्तानपुर आदमपुर नगर पंचायत के वार्ड नंबर 7 की महिला आरक्षित सीट पर आज शहराज भारती ने सभासद पद के लिए नामांकन दाखिल किया। उनके साथ उनके पति एडवोकेट प्रवेज भारती और जिला बार संघ हरिद्वार के उपाध्यक्ष तनवीर भारती मौजूद रहे। शहराज भारती के नामांकन के दौरान समर्थकों की भारी भीड़ जुटी, जिसने उनके पक्ष में माहौल को और मजबूत कर दिया। एडवोकेट प्रवेज भारती ने कहा, “शहराज जनता की सेवा और वार्ड के विकास के लिए पूरी तरह तैयार हैं। उनका एजेंडा पारदर्शिता और विकास पर केंद्रित है।” जिला बार संघ हरिद्वार के उपाध्यक्ष तनवीर भारती…

Read More

लक्सर। बीती रात आए तेज आंधी-तूफान के कारण सुल्तानपुर के पास नायरा पेट्रोल पंप के सामने मुख्य सड़क पर एक बड़ा पेड़ गिर गया। इस वजह से सड़क पर गाड़ियां रुक गईं और यातायात पूरी तरह बंद हो गया। जैसे ही लोगों ने इसकी सूचना दी, फायर स्टेशन लक्सर की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। टीम ने अपने उपकरणों का इस्तेमाल कर पेड़ को काटकर सड़क से हटाया। कुछ ही समय में सड़क को साफ कर दिया गया और यातायात फिर से चालू हो गया। फायर टीम की इस तेजी और मेहनत की लोगों ने खूब तारीफ की। लोगों ने…

Read More

हरिद्वार: जनपद प्रभारी, पर्यटन, लोनिवि, पंचायतीराज मंत्री सतपाल महाराज ने आज सीसीआर सभागार में जनपद में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। मंत्री सतपाल महाराज ने पंचायतीराज विभाग की समीक्षा करते हुए कहा कि हरिद्वार जनपद की सभी 318 ग्राम पंचायतों के परिवार रजिस्टर का डिजिटलाईजेशन किया जाएगा, जिससे लोगों को ऑनलाइन परिवार रजिस्टर की नकल प्राप्त करने में सुविधा होगी। इसके अलावा, पर्यटन विभाग के लिए उन्होंने ‘हरिद्वार कल्चर’ नाम से बस सेवा शुरू करने की बात कही, जो बाहरी क्षेत्रों से आने वाले पर्यटकों को पौराणिक और ऐतिहासिक स्थलों के…

Read More

हरिद्वार। धर्मनगरी हरिद्वार अब खेल नगरी के रूप में भी अपनी पहचान बनाएगी। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज हरिद्वार में नव निर्मित आधुनिक सिटी स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में 54 करोड़ 31 लाख रुपये की 239 योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि उनकी सरकार द्वारा शुरू की गई योजनाओं को समय पर पूरा कराना ही प्राथमिकता है। खेल के क्षेत्र में हरिद्वार भरेगा नई उड़ान मुख्यमंत्री ने कहा कि सिटी स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में बनाए गए लॉन टेनिस कोर्ट, क्रिकेट प्रैक्टिस पिच और बैडमिंटन कोर्ट पूरे प्रदेश के खिलाड़ियों के लिए मील का पत्थर साबित…

Read More