Author: Desk

हरिद्वार। हरिद्वार पुलिस ने अपना एक होनहार और समर्पित साथी खो दिया है। थाना पथरी में तैनात कांस्टेबल रविन्द्र सिंह रावत का आज प्रातः आकस्मिक निधन हो गया, जिससे पूरे पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई। कांस्टेबल रविन्द्र सिंह रावत, मूल रूप से ग्राम बगासी, पट्टी बिजलौर, पोस्ट सल्ट धुमाकोट, जनपद पौड़ी गढ़वाल के निवासी थे। 2006 में पुलिस विभाग में कांस्टेबल पद पर भर्ती होने के बाद उन्होंने अपनी कर्तव्यनिष्ठा और ईमानदारी से सेवा दी। हरिद्वार पुलिस के एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने शोक व्यक्त करते हुए कहा, “यह हमारे लिए एक बड़ा आघात है। रविन्द्र सिंह…

Read More

हरिद्वार। विकासखंड खानपुर में आज बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया,जिसमें क्षेत्रीय विधायक ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराकर शिविर का उद्घाटन किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीण और स्थानीय नागरिक शामिल हुए। शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा लोगों को सरकारी योजनाओं और सुविधाओं की जानकारी दी गई। साथ ही,शिविर में मुफ्त स्वास्थ्य जांच,कृषि परामर्श,रोजगार मार्गदर्शन और अन्य कई सेवाएं उपलब्ध कराई गईं। क्षेत्रीय विधायक ने लोगों को सरकार की योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया और उनकी समस्याओं को सुनकर समाधान का आश्वासन भी दिया। विधायक उमेश कुमार ने अपने संबोधन में कहा यह शिविर सरकार…

Read More

सुल्तानपुर नगर पंचायत चुनाव में इस बार मुद्दा विकास, सड़क, या पानी नहीं, बल्कि ‘नशा’ है। नौजवानों की नसों में जहर घोल रहे नशे ने ज़्यादातर घरों को परेशान कर रखा है। राजनीतिक गलियारों में इस मुद्दे पर गर्मा-गर्म बहस हो रही है। हर उम्मीदवार अपने एजेंडे में सबसे ऊपर रखकर वोट मांग रहा है। कौन है जिम्मेदार? नेता या सिस्टम? चुनाव प्रचार के दौरान यह सवाल हर जगह गूंज रहा है कि आखिर इस जहर का असली जिम्मेदार कौन है? क्या यह प्रशासन की नाकामी है, या फिर नेताओं की अनदेखी का नतीजा? कुछ लोग तो यहां तक कह…

Read More

हरिद्वार। गढ़वाल रेंज के आईजी राजीव स्वरूप ने हरिद्वार का दौरा करते हुए पुलिस अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की। दौरे की शुरुआत उन्होंने हर की पैड़ी पर मां गंगा की पूजा-अर्चना और आशीर्वाद लेकर की। इसके बाद उन्होंने जिले में अपराध नियंत्रण और सुरक्षा से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की और सख्त निर्देश दिए। महिला सुरक्षा और ग्रामीण क्षेत्रों पर रहा फोकस आईजी ने महिला सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए सुनसान इलाकों में सतर्कता बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने ग्रामीण इलाकों में पुलिसिंग को मजबूत करने और सर्दियों में कोहरे के दौरान संभावित घटनाओं को रोकने के…

Read More

हरिद्वार। धर्मनगरी हरिद्वार में एक नई सामाजिक संदेश देने वाली फिल्म “एक बहता जीवन हरिद्वार में” का भव्य विमोचन किया गया। यह फिल्म नशामुक्ति का संदेश देती है और बच्चों को नशे की लत से बचाने का आह्वान करती है। फिल्म का विमोचन स्थानीय प्रेस क्लब में हुआ, जिसमें मुंबई से आए निर्देशक और स्थानीय कलाकार शामिल हुए। फिल्म की कहानी है मार्मिक, पसीज जाएगा दिल। फिल्म की कहानी गंगा किनारे के बच्चों पर आधारित है, जो नदी से सिक्के निकालकर नशा खरीदने में खर्च करते हैं। यह दृश्य न केवल भावनात्मक है, बल्कि समाज के लिए एक कड़ा संदेश…

Read More

मंगलौर इंडस्ट्रियल एरिया स्थित बांग्ला पॉलीमिक्स कंपनी लिमिटेड में 15 दिसंबर 2024 की रात भीषण आग लग गई। आग की लपटें इतनी भयंकर थीं कि आसमान तक पहुंच रही थीं। रात 9:16 बजे आग लगने की सूचना मिलते ही रुड़की और मंगलौर की फायर यूनिटें तुरंत मौके पर पहुंचीं और राहत कार्य शुरू किया। तेज प्रतिक्रिया से टला बड़ा हादसा घटना की गंभीरता को देखते हुए प्रभारी अग्निशमन अधिकारी ने हरिद्वार और देहरादून के अन्य फायर स्टेशनों से भी मदद मांगी। कुछ ही घंटों में हरिद्वार से 7 और देहरादून से 3 फायर टेंडर मौके पर पहुंच गए। करीब 15…

Read More

हरिद्वार में आगामी नगर निकाय चुनाव के मद्देनजर पुलिस ने सतर्कता बढ़ा दी है। इसी के तहत बहादराबाद थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लग्जरी कार से तस्करी की जा रही 20 पेटी अवैध देशी शराब बरामद की है। चुनाव के दौरान शराब बांटकर मतदाताओं को प्रभावित करने की योजना थी, जिसे पुलिस ने नाकाम कर दिया। पुलिस ने बताया कि तस्कर इस शराब को नगर निकाय चुनाव में मतदाताओं को बांटने के लिए इस्तेमाल करने वाले थे। इस कार्रवाई ने चुनावी प्रक्रिया में अवैध साधनों के उपयोग पर एक बड़ा प्रहार किया है। कैसे पकड़ी गई तस्करी? पुलिस…

Read More

उत्तराखंड में निकाय चुनाव की तैयारियां जोरों पर हैं। परिसीमन और आरक्षण सूची जारी होने के साथ ही उम्मीदवारों ने अपनी रणनीतियां तेज कर दी हैं। सुल्तानपुर आदमपुर नगर पंचायत के वार्ड नंबर 7 की सीट इस बार महिला के लिए आरक्षित की गई है। इसी के चलते एडवोकेट प्रवेज भारती ने अपनी पत्नी शहराज भारती को सभासद पद के लिए चुनावी मैदान में उतारने का फैसला किया है। शहराज भारती की दावेदारी क्यों खास? शहराज भारती एक पढ़ी-लिखी, ग्रेजुएट और समाजसेवा में रुचि रखने वाली महिला हैं। वे जनता के मुद्दों को समझने और उनके समाधान के लिए पूरी…

Read More

हरिद्वार। लक्सर में अवतार सिंह बढ़ाना की एंट्री से यहां राजनीति इन दिनों गर्माई हुई है। भाजपा के युवा नेता प्रमोद खारी ने अपने बयानों से सियासी माहौल को और भी गरमा दिया है। प्रमोद खारी ने वरिष्ठ नेता व राजनीतिक दिग्गज माने जाने वाले अवतार सिंह भड़ाना को सीधी चुनौती दे डाली है। उन्होंने कहा कि भड़ाना लक्सर विधानसभा से चुनाव लड़े, सिर्फ पैसे के दम पर चुनाव नहीं जीते जाते। स्थानीय चैनल में इंटरव्यू के दौरान प्रमोद खारी ने कहा कि अवतार सिंह भड़ाना पहले मीरापुर विधानसभा से चुनाव लड़ चुके हैं। वहां की जनता ने उन पर…

Read More

हरिद्वार के रानीपुर कोतवाली क्षेत्र में एक किशोरी के अपहरण का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। अपहरण के बाद किशोरी को सहारनपुर में बेचकर एक मंदबुद्धि युवक से जबरन शादी कराने की घटना ने हर किसी को हैरान कर दिया है। पुलिस ने इस सनसनीखेज मामले में मुख्य आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। कैसे हुआ मामला उजागर? रानीपुर कोतवाली प्रभारी कमल मोहन भंडारी ने बताया कि पिछले महीने क्षेत्र के एक रिक्शा चालक ने अपनी नाबालिग बेटी के अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शिकायत में उसने आरोप लगाया कि रोहित…

Read More