Author: Desk

देहरादून। जन अधिकार पार्टी (जनशक्ति) के राष्ट्रीय अध्यक्ष आजाद अली ने शुक्रवार को जन समस्याओं और प्रदेश के मौजूदा माहौल को लेकर आईजी गढ़वाल से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने प्रदेश में कानून-व्यवस्था, शांति और सामाजिक सौहार्द से जुड़े विषयों पर चर्चा की। आजाद अली ने कहा कि उत्तराखंड में शांतिपूर्ण माहौल और आपसी भाईचारा बनाए रखना जरूरी है। उन्होंने धर्म की आड़ में राजनीति करने अथवा माहौल खराब करने के प्रयासों की निष्पक्ष जांच की मांग की। उनका कहना था कि यदि किसी व्यक्ति या संगठन की गतिविधियों से कानून-व्यवस्था प्रभावित होती है तो नियमानुसार कार्रवाई की जानी चाहिए।…

Read More

हरिद्वार। थाना पथरी क्षेत्र निवासी पत्रकार महबूब ने करोड़ों रुपये के कथित फर्जीवाड़े का खुलासा करने के बाद खुद और अपने भाई को ब्लैकमेल करने, झूठे आरोपों में फंसाने तथा सोशल मीडिया पर भ्रामक वीडियो प्रसारित कर छवि धूमिल करने की साजिश रचने का आरोप लगाया है। उन्होंने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार को शिकायती पत्र देकर मामले में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। महबूब का आरोप है कि उन्होंने एक गैर-सरकारी संस्था द्वारा कथित रूप से फर्जी राशन व अन्य कार्ड वितरित कर लोगों से रुपये लेने के मामले को उजागर किया था और इसकी सूचना पुलिस…

Read More

लक्सर। रक्षाबंधन के मौके पर राज्य मंत्री ओमप्रकाश जमदग्नि की ओर से आयोजित ‘रक्षा सूत्र’ कार्यक्रम में करीब 12 हजार महिलाओं की भीड़ ने लक्सर की सियासत में नई चर्चा छेड़ दी है। कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक की बेटी आरुषि निशंक का मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होना इस पूरे आयोजन को राजनीतिक नजरिए से भी महत्वपूर्ण बना गया। हालांकि भाजपा की ओर से आगामी विधानसभा चुनाव के टिकट को लेकर कोई आधिकारिक संकेत नहीं दिया गया है, लेकिन कार्यक्रम के बाद सियासी गलियारों में सबसे बड़ा सवाल यही है – क्या लक्सर…

Read More

भगवानपुर। ग्रामीणों की शिकायत पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने भगवानपुर क्षेत्र स्थित सिटी हेल्थ केयर हॉस्पिटल में छापेमारी कर कार्रवाई की। जांच के दौरान अस्पताल में मौजूद चिकित्सक कथित तौर पर अपनी शैक्षिक एवं चिकित्सकीय योग्यता से संबंधित आवश्यक दस्तावेज टीम के समक्ष प्रस्तुत नहीं कर सके। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अस्पताल को सील कर दिया। स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई के दौरान झोलाछाप डॉक्टर परवेज से अस्पताल में चिकित्सा सेवाएं संचालित करने से संबंधित आवश्यक दस्तावेज मांगे गए। अधिकारियों के अनुसार, मौके पर वे अपेक्षित दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर पाए। टीम ने अस्पताल में उपलब्ध चिकित्सा…

Read More

हरिद्वार ग्रामीण। मतदाता सूची के पुनरीक्षण के दौरान हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में बड़ी संख्या में मतदाताओं के नामों पर दर्ज की जा रही आपत्तियों को लेकर कांग्रेस विधायक अनुपमा रावत ने सवाल खड़े किए हैं। विधायक ने आरोप लगाया कि कुछ मतदाताओं को बेवजह निशाना बनाया जा रहा है और एक वर्ग विशेष के वोटों पर आपत्तियां दर्ज की जा रही हैं। अनुपमा रावत का कहना है कि कई ऐसे मतदाताओं के नाम पर भी आपत्ति दर्ज की गई है, जो वर्तमान में अपने गांव में ही रह रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि कुछ मामलों में एक ही…

Read More

लक्सर। लक्सर विधानसभा क्षेत्र के भुक्कनपुर गांव में रविवार को आयोजित एक कार्यक्रम में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) को बड़ा राजनीतिक झटका लगा। बसपा नेता गुलफाम अंसारी ने अपने सैकड़ों समर्थकों और ग्रामीणों के साथ आज़ाद समाज पार्टी (कांशीराम) की सदस्यता ग्रहण कर ली। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे और नए सदस्यों का पार्टी में स्वागत किया गया। सदस्यता ग्रहण करने के बाद गुलफाम अंसारी ने कहा कि वह अब इकराम भाई के नेतृत्व में आज़ाद समाज पार्टी को मजबूत करने का कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि जनता के सम्मान, अधिकार और क्षेत्र के विकास के लिए…

Read More

हरिद्वार जिले की लक्सर विधानसभा सीट पर बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की सियासत इस समय नए राजनीतिक समीकरणों के बीच खड़ी दिखाई दे रही है। 2022 के उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में बसपा ने दो सीटों पर जीत दर्ज की थी, जिनमें लक्सर से मोहम्मद शहजाद ने 34,899 वोट (42.77 प्रतिशत) हासिल कर भाजपा के संजय गुप्ता को 10,440 मतों से हराया था। राज्य में बसपा की यह जीत पार्टी के लिए बड़ी उपलब्धि मानी गई थी, लेकिन चार वर्ष बाद बदले राजनीतिक हालात में पार्टी के सामने अपने पारंपरिक वोट बैंक को एकजुट रखने की चुनौती पहले से कहीं अधिक…

Read More

हरिद्वार/लक्सर। लक्सर विधानसभा क्षेत्र में विधायक निधि से कराए गए सीसी सड़क निर्माण कार्य में बड़ी अनियमितता सामने आई है। मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र की ओर से कराई गई जांच में ग्राम दरगाहपुर में स्वीकृत सड़क निर्माण कार्य में गंभीर गड़बड़ी की पुष्टि हुई है। जांच रिपोर्ट के आधार पर तत्कालीन प्रभारी खंड विकास अधिकारी, अपर सहायक अभियंता और लेखाकार को कारण बताओ नोटिस जारी कर अभिलेखों सहित जवाब मांगा गया है। ग्राम दरगाहपुर निवासी कपिल कुमार ने शिकायत की थी कि विधायक निधि से चंद्रपाल सैनी के घर से राहुल कुमार सैनी के घर तक सीसी…

Read More

लक्सर। नगर पंचायत सुल्तानपुर आदमपुर के करीब 150 युवाओं और बुजुर्गों ने मंगलवार को लक्सर स्थित बसेड़ी कार्यालय पहुंचकर आज़ाद समाज पार्टी (कांशीराम) की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान पार्टी के संभावित विधानसभा प्रत्याशी इकराम हसन ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर और फूलमालाओं से स्वागत किया। इस अवसर पर इकराम हसन ने कहा कि सुल्तानपुर आदमपुर से शुरू हुआ यह जनसमर्थन आने वाले समय में पूरे लक्सर विधानसभा क्षेत्र में बदलाव की मजबूत नींव बनेगा। उन्होंने कहा कि जनता अब विकास, सम्मान और समान अधिकार की राजनीति चाहती है। आज़ाद समाज पार्टी हर वर्ग के लोगों…

Read More

रुड़की। रुड़की की नगर पंचायत पिरान कलियर में आयुष्मान केंद्र के आवंटन को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। आयुष्मान केंद्र संचालक मुराद अली ने प्रेस वार्ता कर लक्सर विधायक और उनके भाई पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि राजनीतिक दबाव के चलते उनके केंद्र का आवंटन निरस्त कराया गया। वहीं नगर पंचायत प्रशासन ने आरोपों को सिरे से खारिज किया है। रुड़की के सती मोहल्ले में आयोजित प्रेस वार्ता में मुराद अली ने बताया कि उन्होंने नियमानुसार पिरान कलियर नगर पंचायत क्षेत्र में आयुष्मान केंद्र संचालन के लिए आवेदन किया था। स्वास्थ्य विभाग ने उन्हें 03 मई को…

Read More