Author: Desk

लक्सर–पुरकाजी रोड पर भारी वाहनों की आवाजाही पर रोक के बावजूद भी दौड़ रहे ओवर लोड बड़े वाहन वाहन लक्सर। स्कूल समय के दौरान भारी वाहनों की आवाजाही से स्कूली बच्चों की सुरक्षा पर गंभीर खतरा मंडरा रहा है। स्थानीय लोगों व पूर्व चेयरमैन विशाल चौधरी का कहना है कि प्रतिबंध के बावजूद ट्रक और अन्य भारी वाहन धड़ल्ले से इस मार्ग से गुजर रहे हैं। सुबह और दोपहर के समय जब बच्चे स्कूल आते-जाते हैं, तब सड़क पर जाम और हादसों की आशंका बनी रहती है। कई बार वाहन तेज गति से गुजरते हैं, जिससे अभिभावकों की चिंता और…

Read More

डॉ. हरिराम आर्य इंटर कॉलेज, मायापुर हरिद्वार में 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन हरिद्वार । कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के पुरातन छात्र एवं वरिष्ठ समाजसेवी गिरधारी लाल चंदवानी ने की। इस अवसर पर उन्होंने ध्वजारोहण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित वरिष्ठ समाजसेवी जगदीश लाल पाहवा ने छात्र-छात्राओं को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि देश के संविधान का पालन करना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि सत्यनिष्ठा, ईमानदारी और समर्पण भाव से अपने दायित्वों का निर्वहन कर ही देश को प्रगति की राह…

Read More

जियापोता गांव स्थित प्राइमरी विद्यालय, आंगनबाड़ी केंद्र एवं अंबेडकर पार्क में 77वां गणतंत्र दिवस बड़े हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। पथरी। कार्यक्रम के दौरान देशभक्ति का माहौल बना रहा। नन्हे-मुन्ने बच्चों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने उपस्थित अतिथियों व ग्रामीणों का मन मोह लिया। ध्वजारोहण एवं कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान कृष्णपाल सिंह ने किया। उन्होंने सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि देश की प्रगति के लिए संविधान का पालन करना और अपने कर्तव्यों का ईमानदारी व समर्पण भाव से निर्वहन करना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं एवं…

Read More

लक्सर नगर पालिका में गणतंत्र दिवस पर सम्मान समारोह आयोजित लक्सर। गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर लक्सर नगर पालिका परिषद के सभागार में एक गरिमामय सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष संजीव कुमार उर्फ नीटू, अधिशासी अधिकारी मोहम्मद कामिल, नगर पालिका के अधिकारी-कर्मचारी तथा सभासदगण उपस्थित रहे। समारोह के दौरान स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों एवं उनके परिजनों को शॉल ओढ़ाकर और फूल-मालाएं पहनाकर सम्मानित किया गया। वहीं नगर को स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित बनाए रखने में अहम भूमिका निभाने वाले सफाई कर्मचारियों को भी उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मान प्रदान किया गया।…

Read More

रायसी में महाराजा भागीरथी विशाल सैनी सभा की अहम बैठक 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर समाज ने दिखाई एकजुटता लक्सर के रायसी में महाराजा भागीरथी विशाल सैनी सभा रजि० के द्वारा संगठन के विस्तार के लिए और संगठन को मजबूत बनाने, और आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव पर चर्चा के लिए बैठक का आयोजन किया गया, बैठक में सभा के अध्यक्ष ज्ञानचंद सैनी, संरक्षक जगदीश प्रसाद, जिला अध्यक्ष बाबूराम सैनी बैठक में प्रधान हरपाल सैनी, पहला सैनी, मांगेराम सैनी, प्रधा मदन सैनी, बाबूराम सैनी, राजू रायसी, सुभाष सैनी, जगपाल सैनी, करम सिंह सैनी, शेखर सैनी, विजेंद्र सैनी, एडवोकेट वीरेंद्र, एडवोकेट…

Read More

अवैध तमंचे के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से .315 बोर का तमंचा बरामद किया गया लक्सर।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर थाना क्षेत्रों में नियमित चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में प्रभारी निरीक्षक लक्सर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 24 जनवरी को चेकिंग के दौरान लक्सर क्षेत्र से शाहिद पुत्र जाहिद निवासी कुड़ी भगवानपुर, कोतवाली लक्सर को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार आरोपी किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में था। गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ कोतवाली लक्सर में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर किया गया है।…

Read More

लक्सर पुलिस ने अवैध चाकू के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है। लक्सर। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे, लेकिन समय रहते उन्हें पकड़ लिया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर जनपद भर में संदिग्ध व्यक्तियों व असामाजिक तत्वों के खिलाफ नियमित चेकिंग की जा रही है। इसी क्रम में 24 जनवरी को दौराने गश्त कोतवाली लक्सर क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों से पुलिस टीम ने धर्मेंद्र पुत्र बालचंद निवासी भोगपुर तथा प्रवीन पुत्र सुदेश निवासी बड़ाकोढ़ा को अवैध चाकू के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने दोनों आरोपियों के…

Read More

हरिद्वार/रुड़की। पुलिस हिरासत में पेशी के लिए लाए जा रहे पश्चिमी उत्तर प्रदेश के चर्चित हिस्ट्रीशीटर विनय त्यागी उर्फ टिंकू पर बीते दी। लक्सर फ्लाईओवर के पास हमला हो गया था । हमलावर बाइक पर नकाब पहनकर आए थे और घटना को अंजाम देने के बाद भीड़ के बीच से निकल गए। पुलिस और प्रशासन ने मौके पर पहुँचकर पूरे क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ा दी है और जांच जारी है। घायल विनय को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए हायर मेडिकल सेंटर भेजा गया है, जहाँ डॉक्टरों की निगरानी में उसका उपचार चल रहा है। जानकी के मुताबिक…

Read More

लक्सर। कांग्रेस की प्रस्तावित ट्रैक्टर–बोगी चेतना यात्रा से पहले ही उत्तराखंड सरकार ने गन्ने का मूल्य घोषित कर दिया। इस बार गन्ने का मूल्य 405 रुपये प्रति क्विंटल रखा गया है, जबकि कांग्रेस और किसान संगठन 500 रुपये प्रति क्विंटल की मांग पर अडिग थे। सरकार द्वारा देर रात की गई घोषणा के बाद कांग्रेस ने अपनी चेतना यात्रा फिलहाल स्थगित कर दी है। हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने गन्ना मूल्य को लेकर सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा— किसानों के गन्ने का मूल्य कम से कम 500 रुपये होना चाहिए। सरकार किसानों के मुद्दों पर सजग…

Read More

लक्सर। सेठपुर में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट में बुधवार को खेल भावना और उत्साह देखते ही बन रहा था। इस मौके पर आज़ाद समाज पार्टी के नेता इकराम हसन अंसारी मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे, जहाँ उन्होंने रोमांचक मुकाबले के बाद विजेता टीम को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए इकराम हसन अंसारी ने कहा कि युवा पीढ़ी को खेल से जुड़ना चाहिए, क्योंकि खेल आत्मविश्वास, अनुशासन और बेहतर भविष्य की दिशा दिखाते हैं। उन्होंने युवाओं को नशे से दूर रहने की सलाह देते हुए कहा कि नशा परिवार और करियर— दोनों को बर्बाद कर देता…

Read More