Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Desk
लक्सर। कोतवाली लक्सर क्षेत्र के दाबकी कलाँ निवासी एक का गुम हुआ चेक किसी अन्य व्यक्ति द्वारा बैंक में लगाकर राशि निकालने का प्रयास किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने मामले की शिकायत कोतवाली प्रभारी को देकर रूपेंद्र व्यक्ति के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने की मांग की है।पीड़ित राकेश कुमार ने तहरीर में बताया कि उनके बचत खाते का एक चेक बीते 15 सितंबर को कहीं गुम हो गया था जिसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट उसी दिन कोतवाली लक्सर में दर्ज कराई गई थी। पीड़ित के अनुसार 18 नवंबर को बैंक से सूचना मिली कि उक्त चेक बाउंस…
लक्सर। बाजार स्थित कपड़े की एक दुकान में लगी आग की जानकारी मिलते ही पूर्व राज्य मंत्री रविंद्र सिंह आनंद सोमवार को पीड़ित व्यापारी शिव कुमार सिंघल से मिलने पहुंचे। उन्होंने व्यापारी का हालचाल पूछा, ढांढस बंधाया और व्यक्तिगत रूप से नकद सहायता राशि प्रदान की। पूर्व मंत्री आनंद ने कहा कि व्यापारी की दुकान ही उसके परिवार का मुख्य आजीविका स्रोत होती है। अचानक आग लगने से सब कुछ राख हो जाना अत्यंत पीड़ादायक है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि इस कठिन समय में वे पीड़ित परिवार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं और आगे भी हर संभव…
लक्सर। क्षेत्र की जनता से जुड़ाव और संवाद की कड़ी को आगे बढ़ाते हुए पूर्व राज्य मंत्री एवं वरिष्ठ समाजसेवी रविंद्र सिंह आनंद ने शनिवार को महाराजपुर खुर्द गांव में सैनी समाज के लोगों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और उनके समाधान के लिए ठोस कदम उठाने का आश्वासन दिया। बैठक में सैनी समाज के लोगों ने बताया कि हाल ही में हुई बरसात से खेतों और फसलों को भारी नुकसान हुआ है, लेकिन अब तक सरकार की ओर से मुआवजे की कोई व्यवस्था नहीं की गई। इस पर पूर्व मंत्री आनंद ने कहा…
लक्सर। दिवाली की रात पटाखा विवाद के दौरान हुए भीकमपुर तेज़ाब कांड के पीड़ित किशोरों से शनिवार को पूर्व राज्य मंत्री रविंद्र सिंह आनंद ने मुलाकात की। उन्होंने अस्पताल पहुंचकर घायलों की स्थिति का जायज़ा लिया और पीड़ित परिवारों को सांत्वना देते हुए हर संभव सहयोग और सहायता का भरोसा दिया। रविंद्र सिंह आनंद ने कहा कि मासूम बच्चों पर तेज़ाब फेंकने जैसी घटना अमानवीय और दिल दहला देने वाली है। उन्होंने प्रशासन से मामले की त्वरित और निष्पक्ष जांच कर दोषियों को सख़्त से सख़्त सज़ा देने की मांग की। आनंद ने कहा कि “ऐसे लोगों को किसी भी…
लक्सर। दिवाली की रात पटाखा विवाद में हुए तेज़ाब कांड के झुलसे किशोरों से शुक्रवार को आज़ाद समाज पार्टी के संभावित प्रत्याशी इकराम बसेड़ी ने मुलाकात की । उन्होंने घायलों का हालचाल लिया और इस दुःख की घड़ी में परिजनों का ढांढस बंधाया। इकराम बसेड़ी ने कहा कि यह घटना न केवल अमानवीय है, बल्कि समाज के ज़मीर को झकझोर देने वाली है। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि दोषियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में कोई भी ऐसी घिनौनी हरकत करने की हिम्मत न जुटा सके। इकराम बसेड़ी ने परिजनों को आश्वासन दिया कि बच्चों…
लक्सर। दिवाली के शुभ अवसर पर पूर्व सांसद अवतार सिंह भड़ाना की जनसेवा पहल के तहत लक्सर क्षेत्र में सेवा और सौहार्द का अनोखा उदाहरण देखने को मिला। कार्यक्रम का नेतृत्व भड़ाना जी के प्रतिनिधि देवेंद्र टिकोला ने किया। उन्होंने टीम के साथ मिलकर गंगासपुर, महाराजपुर कलां, महाराजपुर खुर्द, खानपुर, कबूलपुरी, कंकरखाता समेत दर्जनभर गांवों में माता-बहनों को सूट और साड़ियां वितरित कीं, साथ ही सार्वजनिक स्थानों व मंदिरों पर स्ट्रीट लाइटें लगवाकर दीपावली का पर्व और भी रोशन बना दिया है। इस दौरान देवेंद्र टिकोला ने कहा कि “अवतार भड़ाना जी हमेशा समाज सेवा को सर्वोपरि मानते हैं। उनका…
लक्सर: कोतवाली क्षेत्र के बाकरपुर गांव में मंगलवार को एक दिल दहला देने वाला हादसा हो गया। खेत की ओर जा रहे ट्रैक्टर की चपेट में आने से तीन वर्षीय बच्ची गौरी की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में मातम का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मिली जानकारी के अनुसार, मृतका गौरी (3) पुत्री उमेश, निवासी बाकरपुर, अपने ताऊ के घर से खेलकर लौट रही थी। उसी दौरान गांव के ही समीर पुत्र निसार अपने ट्रैक्टर पर पंपिंग सेट बांधकर खेत की ओर जा रहा था। बताया जा रहा है कि चालक…
लक्सर। सामाजिक संस्था कलाम टीम फाउंडेशन ने लक्सर क्षेत्र की शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था की खामियों को लेकर मोर्चा खोल दिया है। संस्था ने प्रेस वार्ता कर जिलाधिकारी हरिद्वार के नाम लक्सर उपजिलाधिकारी लक्सर को ज्ञापन सौंपकर तत्काल कार्रवाई की मांग की है। फाउंडेशन ने ज्ञापन में बताया कि दिनांक 27 सितम्बर को लक्सर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में विभागीय स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया था। इस दौरान ग्राम सीधडू स्थित राजकीय जूनियर हाई स्कूल की छात्राओं और प्रधानाध्यापिका ने भी हिस्सा लिया। संस्था ने आरोप लगाया कि इस कार्यक्रम के दौरान उद्घाटन मंच पर छात्राओं और प्रधानाध्यापिका से…
लक्सर। हरिद्वार रोड स्थित महिंद्रा एंड महिंद्रा कंपनी के अधिकृत सर्विस सेंटर धीमान ट्रैक्टर्स पर शुक्रवार को मैकेनिक मीट का आयोजन हुआ। इस दौरान लक्सर, खानपुर, रायसी समेत आसपास क्षेत्रों के सैकड़ों ट्रैक्टर मैकेनिक शामिल हुए और कंपनी अधिकारियों से सीधे संवाद किया। कंपनी के सीसीएम सुनील जांगड़ा ने बताया कि महिंद्रा अपने मैकेनिक नेटवर्क को मजबूत बनाने के लिए लगातार काम कर रही है। इसी कड़ी में लक्सर क्षेत्र के मैकेनिकों को कंपनी की नई सुविधाओं और आकर्षक छूट योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षित मैकेनिक ही किसानों तक बेहतर सेवाएं पहुंचा सकते हैं।…
हरिद्वार। हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर ठगी करने वाले शातिर बंटी और दो बबली गैंग को जीआरपी पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए महज 24 घंटे के भीतर दबोच लिया। महाराष्ट्र और असम के रहने वाले तीनों आरोपी खुद को पर्यटक बताकर भोले-भाले वेंडरों को निशाना बनाते थे। पुलिस कप्तान तृप्ति भट्ट के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई ने पूरे क्षेत्र में चर्चा छेड़ दी है। गैंग ने ऐसे दिया था वारदात को अंजाम मामला तीन सितंबर का है, जब यूपी के गोंडा निवासी वेंडर आलोक मिश्रा से गैंग ने ताजमहल घूमने का बहाना बनाकर 20 हजार रुपये कैश ऐंठ…

