लक्सर। प्रेस क्लब लक्सर (रजि.) के कार्यालय में संगठन विस्तार और आगामी कार्ययोजना को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता क्लब की संरक्षक सोनिया शर्मा, वरिष्ठ पत्रकार उमेश कुमार की पत्नी, ने की। बैठक में प्रेस क्लब से जुड़े पत्रकारों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और संगठन को मजबूत बनाने को लेकर अपने सुझाव रखे।
बैठक में नए पत्रकार साथियों को संगठन से जोड़ने, पत्रकारों के हितों से जुड़े मुद्दों पर काम करने और क्लब की गतिविधियों को बेहतर तरीके से संचालित करने पर चर्चा हुई। साथ ही पत्रकारों के बीच आपसी समन्वय और संगठन की एकजुटता बनाए रखने पर भी जोर दिया गया। क्लब अध्यक्ष इतेश धीमान ने कहा कि प्रेस क्लब का उद्देश्य पत्रकारों को एकजुट कर पत्रकारिता के हित में कार्य करना है।
बैठक में महामंत्री राजेश गुप्ता, उपाध्यक्ष जानेआलम, आफताब खान, इस्लाम अंसारी, प्रचार मंत्री बृजमोहन शर्मा, सह सचिव नाथीराम कश्यप, कोषाध्यक्ष अमन चौधरी, जनसंपर्क अधिकारी गुलशेर अली, शौकीन सिद्दीकी, सुमित, जपप्रीत सिंह, कमल सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे। पत्रकारों ने संगठन को मजबूत बनाने और आगामी गतिविधियों में सक्रिय सहयोग का भरोसा दिलाया।


