हरिद्वार। हरिद्वार में जन अधिकार पार्टी जनशक्ति ने जनसंवाद कार्यक्रम के जरिए अपनी राजनीतिक गतिविधियों को तेज करने का संदेश दिया। बुधवार को बेडपुर चौक स्थित पार्टी कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में लोक जनशक्ति पार्टी को झटका लगा। पार्टी के एससी-एसटी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अरविन्द ने दर्जनों समर्थकों और कार्यकर्ताओं के साथ जन अधिकार पार्टी जनशक्ति की सदस्यता ग्रहण कर ली।

पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष आजाद अली ने अरविन्द और उनके समर्थकों को पार्टी का पटका पहनाकर संगठन में शामिल कराया। वहीं, राष्ट्रीय महासचिव हेमा भंडारी ने पार्टी से जुड़ी महिलाओं का फूलमालाओं से स्वागत किया। इस दौरान पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला।

आजाद अली ने कहा कि जन अधिकार पार्टी जनशक्ति दलित, शोषित और वंचित समाज के अधिकारों के लिए संघर्ष कर रही है। उन्होंने विश्वास जताया कि अरविन्द के पार्टी में शामिल होने से उत्तराखंड में संगठन को मजबूती मिलेगी। वहीं, अरविन्द ने कहा कि वह आजाद अली की नीतियों और संघर्ष से प्रभावित होकर पार्टी में आए हैं। उन्होंने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने की बात कही। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में प्रधान, पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Share.

Contact is protected!