Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Desk
देहरादून। सोने की लगातार बढ़ती कीमतों के बीच शहर के धर्मपुर स्थित सूर्या ज्वेलर्स ग्राहकों को राहत देने का दावा कर रहा है। जहां एक ओर बाजार में सोने के दाम ऊंचाई पर हैं, वहीं यह ज्वेलर्स मार्केट रेट से 2 से 3 हजार रुपये तक सस्ता सोना उपलब्ध कराने की बात कह रहा है। साथ ही यहां मेकिंग चार्ज भी महज 4 प्रतिशत से शुरू होने की जानकारी दी गई है, जो ग्राहकों के लिए आकर्षण का केंद्र बन रही है। शोरूम के संचालक धर्मेंद्र कुमार रस्तोगी के अनुसार, उनकी कीमतें कम होने की सबसे बड़ी वजह सीधी खरीद…
लक्सर में आजाद समाज पार्टी की कैडर बैठक, इकराम हसन के आवास पर बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने की तैयारी
लक्सर (हरिद्वार)। लक्सर क्षेत्र में आजाद समाज पार्टी की कैडर बैठक का आयोजन वरिष्ठ कार्यकर्ता इकराम हसन के आवास पर किया गया। बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और आगामी चुनाव की रणनीति पर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष लेखराज गौतम की ओर से संगठनात्मक दिशा स्पष्ट की गई। बताया गया कि लक्सर विधानसभा में लगभग 70 प्रतिशत कैडर का गठन किया जा चुका है, जबकि शेष 20 से 30 प्रतिशत बूथों पर जल्द ही पूरी टीम तैनात की जाएगी। पार्टी नेताओं ने दावा किया कि आजाद समाज पार्टी प्रदेशभर में मजबूती…
हरिद्वार। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा में सागर सैनी को हरिद्वार जनपद का जिला सोशल मीडिया संयोजक नियुक्त किया गया है। इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने पर पार्टी कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर देखी जा रही है। नियुक्ति के बाद सागर सैनी ने संगठन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए इसे अपने जीवन का गौरवपूर्ण क्षण बताया। उन्होंने कहा कि पार्टी ने जो भरोसा उन पर जताया है, उस पर वे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगे। इस दौरान सागर सैनी ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री से आशीर्वाद प्राप्त कर अपने राजनीतिक जीवन की औपचारिक शुरुआत भी…
लक्सर । विधानसभा लक्सर के मखियालीकला गांव में जन अधिकार पार्टी (जनशक्ति) की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। यह बैठक शारूख के आवास पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष की उपस्थिति में संपन्न हुई, जिसमें पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। बैठक में पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने, संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और क्षेत्र की जनता से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता के साथ उठाने पर विस्तार से चर्चा की गई। पार्टी नेतृत्व ने स्पष्ट किया कि आने वाले समय में संगठन को बूथ स्तर तक सक्रिय करना ही सबसे बड़ी प्राथमिकता होगी। इसके…
हरिद्वार/लक्सर। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। लक्सर विधानसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की रणनीति को लेकर चर्चाएं तेज हैं। ऐसे में सैनी समाज पर दांव लगाने की संभावनाएं भी जोर पकड़ रही हैं। इस बीच दायित्वधारी राज्यमंत्री श्यामवीर सैनी का नाम सबसे मजबूत दावेदार के रूप में उभरकर सामने आ रहा है। वर्तमान में दायित्वधारी राज्य मंत्री श्यामवीर सैनी को इस सीट पर सबसे मजबूत दावेदार माना जा रहा है। उनकी दावेदारी के पीछे सबसे बड़ा कारण उनका स्वजातीय वोट बैंक है। क्षेत्र में सैनी समाज की अच्छी खासी संख्या है और…
हरिद्वार। जन अधिकार पार्टी (जनशक्ति) के राष्ट्रीय अध्यक्ष आज़ाद अली इन दिनों हरिद्वार जिले की राजनीति में तेजी से सक्रिय नजर आ रहे हैं। करीब दो साल पहले गठित हुई उनकी पार्टी अब जिले में अपनी पकड़ बनाने की कोशिश कर रही है। पार्टी का दावा है कि हरिद्वार की अधिकांश विधानसभा सीटों पर उसके कार्यकर्ता सक्रिय हैं और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत किया जा रहा है। बीते कुछ समय में सदस्यता अभियान और स्थानीय मुद्दों को उठाकर पार्टी ने अपनी मौजूदगी दर्ज कराई है। वहीं आज़ाद अली खुद को एक मुखर मुस्लिम नेता के रूप में स्थापित…
लक्सर। खाद्य आपूर्ति विभाग में एक बार फिर सख्ती और पारदर्शिता की उम्मीद जगी है। दिनेश कुमार शर्मा ने लक्सर में खाद्य आपूर्ति अधिकारी के पद पर कार्यभार संभाल लिया है। उनके कार्यभार ग्रहण करते ही विभाग में हलचल तेज हो गई है और आम लोगों को बेहतर व्यवस्था की उम्मीद नजर आने लगी है। दिनेश शर्मा पहले भी लक्सर में अपनी सेवाएं दे चुके हैं और अपने पिछले कार्यकाल में उन्होंने राशन वितरण प्रणाली में फैली अनियमितताओं पर कड़ी कार्रवाई कर अपनी अलग पहचान बनाई थी। कई राशन डीलरों के खिलाफ सख्त कदम उठाकर उन्होंने यह संदेश दिया था…
हरिद्वार/लक्सर। ईद मिलन जैसे सामाजिक कार्यक्रम इस बार लक्सर की सियासत का केंद्र बन गए, जब इकराम हसन बसेड़ी के आवास पर आयोजित कार्यक्रम में आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं नगीना सांसद का अचानक पहुंचना राजनीतिक मायनों में बड़ा संदेश दे गया। एक तरफ जहां यह कार्यक्रम सामाजिक एकता और भाईचारे का प्रतीक बना, वहीं दूसरी ओर इसे एक उभरते राजनीतिक शक्ति प्रदर्शन के रूप में भी देखा जा रहा है। बड़ी संख्या में जुटी भीड़ और युवाओं की सक्रिय भागीदारी ने इस कार्यक्रम को खास बना दिया। इसी के समानांतर, लक्सर के मौजूदा विधायक मोहम्मद शहजाद द्वारा…
लक्सर। बहुजन समाज के महान समाज सुधारक स्वर्गीय कांशीराम जी की जयंती के अवसर पर आजाद समाज पार्टी के संभावित उम्मीदवार इकराम हसन बसेड़ी के कार्यालय पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका जन्मदिवस श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कांशीराम जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके संघर्षमय जीवन को याद किया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि महापुरुषों का सम्मान करना और उनके विचारों को आगे बढ़ाना ही सच्ची राजनीति है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए इकराम हसन बसेड़ी ने कहा कि मान्यवर कांशीराम का जीवन समाज के शोषित, वंचित और…
लक्सर। लक्सर के वार्ड नंबर 8 में राशन दुकान के संबद्ध के बाद राशन स्थानांतरण करते समय को मामला सामने आया है। राशन डीलर सुषमा देवी के द्वारा संचालित की जा रही दुकान को रायसी गांव के राशन डीलर कुलदीप से अस्थायी रूप से संबद्ध किए जाने के बाद राशन स्थानांतरण करते समय दोनों पक्षों की ओर से अपने-अपने पक्ष रखे गए हैं। प्रेस को जारी बयान में सुषमा देवी ने बताया कि विभागीय निर्देशों के तहत संबद्ध की प्रक्रिया अपनाई गई। उनके अनुसार गोदाम में पूर्व से रखा गया राशन कुलदीप द्वारा उनकी मौजूदगी में विधिवत रूप से उठाकर…

