लक्सर। नगर पंचायत सुल्तानपुर आदमपुर के करीब 150 युवाओं और बुजुर्गों ने मंगलवार को लक्सर स्थित बसेड़ी कार्यालय पहुंचकर आज़ाद समाज पार्टी (कांशीराम) की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान पार्टी के संभावित विधानसभा प्रत्याशी इकराम हसन ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर और फूलमालाओं से स्वागत किया।

इस अवसर पर इकराम हसन ने कहा कि सुल्तानपुर आदमपुर से शुरू हुआ यह जनसमर्थन आने वाले समय में पूरे लक्सर विधानसभा क्षेत्र में बदलाव की मजबूत नींव बनेगा। उन्होंने कहा कि जनता अब विकास, सम्मान और समान अधिकार की राजनीति चाहती है। आज़ाद समाज पार्टी हर वर्ग के लोगों को साथ लेकर क्षेत्र के विकास, युवाओं के रोजगार और जनता के मुद्दों के समाधान के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम करेगी।

पार्टी की ओर से इसे लक्सर विधानसभा में बढ़ते जनसमर्थन का संकेत बताया गया।सदस्यता ग्रहण करने वालों में जुल्फिकार मलिक, अकरम मलिक, शाहनज़र मलिक, इरफान मलिक, गुलफाम पहलवान, अलीम कुरैशी, सुल्तान कुरैशी, शमशेर पहलवान, जावेद मलिक, एहसान मलिक, रियासत जमाल, गुलजार जमाल, तस्लीम जमाल, नवाब जमाल और माजिद मलिक सहित बड़ी संख्या में युवा और बुजुर्ग शामिल रहे। पार्टी नेताओं ने कहा कि लोग सामाजिक न्याय और संविधान की रक्षा के मुद्दों को लेकर पार्टी की विचारधारा से जुड़ रहे हैं।


