class="s-light site-s-light">     बसेड़ी स्थित इकराम हसन के आवास पर बाबा साहेब की जयंती पर भव्य आयोजन किया गया , इस दौरान असपा ने लिया उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प - janwani express

लक्सर। भारत रत्न की जयंती के अवसर पर लक्सर विधानसभा क्षेत्र के बसेड़ी स्थित इकराम हसन के कार्यालय पर मंगलवार को भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में आजाद समाज पार्टी के संभावित उम्मीदवार इकराम हसन सहित कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने बाबा साहेब के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

इस दौरान कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब को नमन करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि डॉ. अंबेडकर का जीवन संघर्ष, समर्पण और सामाजिक न्याय की मिसाल है। उनके द्वारा निर्मित संविधान ने देश के हर वर्ग को समान अधिकार दिलाया, जो भारतीय लोकतंत्र की मजबूत नींव है।

इकराम हसन वरिष्ठ नेता आजाद समाज पार्टी

वहीं असपा नेता इकराम हसन ने कहा कि बाबा साहेब ने शिक्षा को समाज परिवर्तन का सबसे बड़ा माध्यम बताया था। उनके विचारों को अपनाकर ही एक शिक्षित और सशक्त समाज का निर्माण संभव है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे उनके आदर्शों से प्रेरणा लेकर समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए आगे आएं।

कार्यक्रम में अमजद अली, काका सेठपुर, यासीन अली, मनोज, बबलू, लियाकत अली, मुकेश, मदन, रईस सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। आयोजन के दौरान पूरे क्षेत्र में श्रद्धा और उत्साह का माहौल देखने को मिला।

Share.

Contact is protected!