class="s-light site-s-light">     लक्सर में BSP को बड़ा झटका! भुक्कनपुर में सैकड़ों ग्रामीणों ने थामा आज़ाद समाज पार्टी (कांशीराम) का दामन - janwani express

लक्सर। लक्सर विधानसभा क्षेत्र के भुक्कनपुर गांव में रविवार को आयोजित एक कार्यक्रम में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) को बड़ा राजनीतिक झटका लगा। बसपा नेता गुलफाम अंसारी ने अपने सैकड़ों समर्थकों और ग्रामीणों के साथ आज़ाद समाज पार्टी (कांशीराम) की सदस्यता ग्रहण कर ली। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे और नए सदस्यों का पार्टी में स्वागत किया गया।

सदस्यता ग्रहण करने के बाद गुलफाम अंसारी ने कहा कि वह अब इकराम भाई के नेतृत्व में आज़ाद समाज पार्टी को मजबूत करने का कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि जनता के सम्मान, अधिकार और क्षेत्र के विकास के लिए पूरी मजबूती के साथ पार्टी के लिए काम किया जाएगा। उनके साथ बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भी पार्टी की सदस्यता लेकर समर्थन का ऐलान किया।

इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष सलीम साबरी, जिला अध्यक्ष मनीष पितपुरिया, विधानसभा अध्यक्ष सिताब सिंह, काका सैठपुर, शेर सिंह, गुलफाम अंसारी, रईस मुखियाली, ताहिर हसन (पूर्व प्रधान, सीधडू), रामपाल, वेद प्रकाश, सीताराम समेत सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे। नेताओं ने इसे संगठन के विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताते हुए कहा कि लक्सर विधानसभा में पार्टी लगातार मजबूत हो रही है।

Share.

Contact is protected!