Author: Desk

लक्सर कोतवाली क्षेत्र में दिनदहाड़े एक युवक को गोली मारने की घटना सामने आई है। इस वारदात से इलाके में दहशत फैल गई। गंभीर रूप से घायल युवक को पहले निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। अकोढ़ा खुर्द निवासी अर्जुन ने बताया कि उसका भाई अनुज बाइक से मुंडाखेड़ा कला गांव सामान लेने जा रहा था। रास्ते में पत्थर फोड़ स्थान पर पहले से मौजूद विशाल और…

Read More

लक्सर। क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसे ने एक परिवार पर दु:खों का पहाड़ तोड़ दिया। खड़ंजा कुतुबपुर गांव निवासी सुमित (24 वर्ष), पुत्र मंगलू, अपनी दादी के दाह संस्कार का सामान लेने के लिए बाइक से लक्सर जा रहा था। जैसे ही सुमित तहसील के पास पहुंचा, ट्रक को ओवरटैक करते वक्त ट्रक की चपेट में आ गया । जिससे मौके पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और खानपुर के विधायक उमेश कुमार मौके पर पहुंच गए। विधायक ने मृतक के परिजनों…

Read More

हरिद्वार। शिक्षा, कला, संस्कृति और भाषा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए अटल उत्कर्ष राजकीय इंटर कॉलेज, निरंजनपुर के सहायक अध्यापक चंद्रपाल को डॉ. यादवेंद्र नाथ मेमोरियल ट्रस्ट द्वारा संचालित राष्ट्रीय उद्घोष शिक्षा का नया सवेरा के तहत ‘टीचर्स आइकन अवार्ड’ से सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान 12 जनवरी 2025 को हरिद्वार यूनिवर्सिटी, रुड़की में आयोजित चतुर्थ अखिल भारतीय शैक्षिक विमर्श एवं शिक्षक सम्मान समारोह में प्रदान किया जाएगा। कार्यक्रम में कर्नल अजय कोठियाल (सेवानिवृत्त), कीर्ति चक्र, शौर्य चक्र, और विशिष्ट सेना मेडल से सम्मानित, मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। चंद्रपाल को यह सम्मान उनकी नवाचारी शिक्षण…

Read More

लक्सर: युवा भाजपा नेता प्रमोद खरे ने अपने जन्मदिन के अवसर पर लक्सर क्षेत्र में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया। इस मौके पर हरियाणवी सिंगर ज्ञानेंद्र सरधाना ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और अपनी शानदार प्रस्तुति से कार्यक्रम को और अधिक यादगार बना दिया। इस दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, भाजपा कार्यकर्ता और क्षेत्र के प्रमुख लोग भी मौजूद रहे। प्रमोद खारी ने अपने संबोधन में कहा कि लक्सर की जनता का उनके प्रति जो प्यार और स्नेह है, वह उनकी सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने कहा, “लक्सर की जनता हर साल मेरे जन्मदिन को बड़े उत्साह…

Read More

नगर पंचायत सुल्तानपुर में आगामी चुनावों के लिए अध्यक्ष पद ओबीसी के लिए आरक्षित किया गया है। इस निर्णय के बाद कई स्थानीय राजनेताओं ने किसी वश खुद का पर्चा न भरे जाने के कारण परिवार की महिलाओं या अन्य सदस्यों को उम्मीदवार के रूप में मैदान में उतारा है। हालांकि, चुनाव प्रचार के दौरान इन महिला उम्मीदवारों व सदस्यों की तस्वीरें होर्डिंग्स, पोस्टरों और बैनरों से गायब हैं, जबकि उनके पति या परिवार के पुरुष सदस्यों की तस्वीरें प्रमुखता से प्रदर्शित की जा रही हैं। इस स्थिति से नगरवासियों में कई सवाल उठ रहे हैं। उनका मानना है कि…

Read More

हरिद्वार पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में तस्करों को गिरफ्तार कर भारी मात्रा में नशीली दवाइयां बरामद की हैं। सिडकुल में 1500 नशीली टैबलेट बरामदसिडकुल थाना पुलिस ने दवा चौक के पास चेकिंग के दौरान साकिर नाम के युवक को गिरफ्तार किया। उसके पास से 1500 ट्रामाडोल टैबलेट बरामद हुई। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। रानीपुर में मेडिकल स्टोर पर छापारानीपुर थाना क्षेत्र के मीरपुर गांव में पुलिस और ड्रग विभाग की टीम ने एक मेडिकल स्टोर…

Read More

साइबर अपराधों का दायरा तेजी से बढ़ रहा है, और अब भारत दुनिया में साइबर हमलों का दूसरा सबसे बड़ा निशाना बन गया है। थ्रेटलैंडस्केप रिपोर्ट 2024, जो डार्क वेब की निगरानी के आंकड़ों पर आधारित है, बताती है कि आर्थिक और डिजिटल विकास के कारण अमेरिका सबसे ज्यादा साइबर हमलों का शिकार हुआ। 2024 में अमेरिका पर 140 साइबर हमले दर्ज किए गए, जबकि भारत पर 95 हमले हुए। इस सूची में इजरायल तीसरे स्थान पर रहा, जहां 57 साइबर हमले हुए। रिपोर्ट के अनुसार, भारत पर हुए इन हमलों का प्रमुख कारण देश का तेजी से बढ़ता डिजिटल…

Read More

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया सिडनी टेस्ट शुरू होने से एक दिन पहले ही कन्फर्म हो गया था कि रोहित शर्मा सीरीज के आखिरी मुकाबले में नहीं खेलेंगे. उनकी जगह सिडनी टेस्ट में जसप्रीत बुमराह टीम इंडिया की कप्तानी कर रहे हैं, जिनके अंडर भारत ने बॉर्डर-गावस्कर सीरीज (BGT 2024-25) में पर्थ टेस्ट को 295 रनों से जीता था. खैर रोहित शर्मा के ड्रॉप होने का मुद्दा काफी चर्चाओं में बना रहा, लेकिन अब जसप्रीत बुमराह ने इस विषय पर बयान दिया है. सिडनी टेस्ट में भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का निर्णय लिया है. सिडनी क्रिकेट ग्राउंड (SCG)…

Read More

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और रोबोटिक्स की दुनिया में हो रहे निरंतर विकास के कारण, हम एक ऐसे दौर में प्रवेश कर रहे हैं, जहाँ तकनीक का प्रभाव हमारी रोज़मर्रा की ज़िंदगी और कामकाजी दुनिया पर बहुत गहरा होगा। 2025 तक, यह उम्मीद की जा रही है कि AI और रोबोट्स का प्रभाव इतना बढ़ जाएगा कि कई पारंपरिक नौकरियों का स्वरूप बदल जाएगा। हालांकि, यह बदलाव एक साथ चुनौतियाँ और नए अवसर दोनों लेकर आएगा। तो, क्या AI हमारी नौकरियों को खतरे में डाल देगा या फिर नए दरवाजे खोलेगा? आइए, इस पर विस्तार से चर्चा करते हैं। AI का…

Read More

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ का लड़का बादल बाबू हाल ही में सुर्खियों में आ गया है। वजह? प्यार में डूबकर उसने फेसबुक पर मिली अपनी पाकिस्तानी दोस्त सना रानी से मिलने के लिए सरहद पार कर ली! लेकिन कहानी में ट्विस्ट तब आया, जब सना ने शादी से इनकार कर दिया। कैसे शुरू हुई कहानी? बादल बाबू और सना रानी की दोस्ती फेसबुक पर हुई थी। ढाई साल की चैटिंग के बाद बाबू का प्यार परवान चढ़ गया और उसने तय कर लिया कि अब शादी करनी है। लेकिन वीजा-पासपोर्ट जैसी चीज़ों की झंझट से बचने के लिए बाबू ने…

Read More