Author: Desk

सुल्तानपुर: पत्रकारों की एकजुटता और लोकतांत्रिक पत्रकारिता को सशक्त बनाने के उद्देश्य से प्रेस क्लब सुल्तानपुर का गठन किया गया। क्रांतिकारी पत्रकार अरुण कुमार देव को सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया। उनके साथ मोहम्मद साजिद को सचिव, सूरज सिंह को कोषाध्यक्ष, गुलशन आजाद को प्रवक्ता व विनोद धीमान व अनिल वर्मा को उपाध्यक्ष बनाया गया है । इस अवसर पर नवनियुक्त अध्यक्ष अरुण कुमार ने कहा कि, “आज के दौर में निष्पक्ष पत्रकारिता करना एक चुनौती बन चुका है। ऐसे समय में प्रेस क्लब को मजबूत आधार देने और पत्रकारिता को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का संकल्प लिया गया…

Read More

हरिद्वार: भाजपा सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत के एक बयान को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है। उन्होंने एक वरिष्ठ आईएएस अधिकारी के लिए पर टिप्पणी की, जिसे लेकर भीम आर्मी और आजाद समाज पार्टी ने कड़ा विरोध जताया। लक्सर के बालावाली तिराहे और पथरी क्षेत्र के शाहपुर में भोगपुर तिराहे पर सांसद रावत का पुतला दहन किया गया। विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे भीम आर्मी, जय भीम के उत्तराखंड प्रदेश प्रभारी दीपक सेठपुर ने इस बयान को दलित विरोधी मानसिकता करार दिया। उन्होंने कहा कि प्रशासनिक अधिकारी संवैधानिक दायित्वों का निर्वहन करते हैं और किसी अधिकारी का अपमान करना…

Read More

हरिद्वार जिले के बुड्ढाहेड़ी गांव में बिना लाइसेंस पेट्रोल-डीजल की बिक्री हो रही थी, जिसकी शिकायतें लगातार प्रशासन को मिल रही थीं। बताया जा रहा था कि यहां मिलावटी तेल बेचा जा रहा है और ग्राहकों को तय मात्रा से कम तेल दिया जा रहा था। आखिरकार, जब ग्रामीणों की शिकायतों ने जोर पकड़ा तो एसडीएम अजयवीर सिंह ने बहादराबाद क्षेत्र के खाद्य एवं पूर्ति विभाग की टीम के साथ मौके पर छापा मारा। लाइसेंसधारी गायब, किसी और के हाथ में थी दुकान की कमान जांच के दौरान दुकान पर भारी अनियमितताएं पाई गईं। न ही पेट्रोल-डीजल बिक्री के लिए…

Read More

लक्सर: ग्राम सीधडू में गाय चोरी कर गौकशी करने के मामले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने मुख्य आरोपी अब्बास और उसकी पत्नी शबाना समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। इससे पहले, पुलिस ने इसी मामले में नाजिम और दिलशाद को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। क्या है पूरा मामला? सीधडू निवासी सुमन ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी कि 5 मार्च की रात उनके घर से गाय चोरी कर ली गई और फिर गांव के पास ही खेत में गौकशी कर दी गई। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए…

Read More

लक्सर: कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सीधडू में एक घर से गाय चोरी कर खेत में गौकशी करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। गांव निवासी सुमन ने पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि बीते 5 मार्च की रात उनके घेर से गांव के कुछ लोगों ने गाय चोरी कर ली है। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि गांव के ही कुछ लोगों ने गाय की चोरी कर पास के खेत में गौकशी कर दी। इस गंभीर घटना पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) हरिद्वार…

Read More

लक्सर। मुंडाखेड़ा बहुउद्देशीय किसान सेवा सहकारी समिति के अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। गुरुवार को बड़ी संख्या में ग्रामीण समिति कार्यालय पहुंचे और मतदाता सूची में गड़बड़ी को लेकर जमकर हंगामा किया चुनाव निरस्त करने की मांग पर अड़े है, और ग्रामीणों का आरोप है कि कई मतदाताओं के नाम सूची से हटा दिए गए, जबकि कुछ लोगों को मृत घोषित कर दिया गया। महेंद्र, महिपाल, बाबूराम, संदीप, बीबन, मोहित, रामगोपाल, अवनीश, डॉ. नारायण, सुभाष, बिजेंदर, विपिन, विजय सिंह, अशोक, राजेश, कपिल और डॉ. संजय सहित अन्य ग्रामीणों ने समिति के एमडी और कर्मचारियों…

Read More

उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता (UCC) के खिलाफ एक याचिका दाखिल की गई है, जिसे उच्च न्यायालय ने स्वीकार कर लिया है। इस मामले की सुनवाई 12 फरवरी को होगी। याचिका दाखिल करने वाले मोहम्मद इकराम बसेड़ी का कहना है कि UCC के प्रावधान संविधान में दिए गए मौलिक अधिकारों का उल्लंघन करते हैं और यह मुस्लिम शरीयत के खिलाफ भी है। इस याचिका में इकराम अंसारी बसेड़ी, अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी के भाई अलमासउद्दीन सिद्दीकी द्वारा दाख़िल की गई हैं। याचिका दाखिलकर्ता ने कहा कि यह लड़ाई सुप्रीम कोर्ट तक लड़ी जाएगी। जमीयत उलेमा और अन्य मुस्लिम संगठन भी इस…

Read More

लक्सर में महाराजा भागीरथ विशाल सैनी संगठन द्वारा खानपुर विधायक उमेश कुमार के सहयोग से महाराजा भागीरथ की प्रथम प्रतिमा का भव्य अनावरण किया गया। इस ऐतिहासिक अवसर पर पहाड़ परिवर्तन समिति की अध्यक्ष सोनिया शर्मा ने प्रतिमा का अनावरण किया। इस दौरान कार्यक्रम में हजारों की संख्या में लोग पहुंचे, जिसमें उत्तराखंड समेत उत्तरप्रदेश से आए समाज के गणमान्य लोगों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। कार्यक्रम की शुरुआत विधिवत पूजा-अर्चना और मंत्रोच्चारण के साथ हुई। समाज के वरिष्ठ जनों ने महाराजा भागीरथ के जीवन और उनके योगदान पर प्रकाश डाला। हरियाणवी संगीत जगत के मशहूर गायक अमित सैनी रोहतकीया…

Read More

हरिद्वार जिले के लक्सर क्षेत्र में पुलिस ने गन्ने के खेत में छापेमारी करते हुए 127 किलो गौमांस, गौकशी के उपकरण और एक मोटरसाइकिल बरामद की। पुलिस की कार्रवाई के दौरान आरोपी मौके से फरार हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस को लादपुर क्षेत्र में गौकशी की सूचना मिली थी। जिसके आधार पर पुलिस टीम ने गन्ने के खेत में छापेमारी की । पुलिस की इस दौरान मौके से 127 किलो गौमांस, गौकशी में इस्तेमाल किए गए उपकरण और एक मोटरसाइकिल (नंबर UK17S2518, हीरो स्प्लेंडर) बरामद हुई है। हालांकि, आरोपी पुलिस की मौजूदगी का फायदा उठाकर भागने में सफल…

Read More

सुलतानपुर आदमपुर के छप्पर वाला मोहल्ले में बड़ी दुर्घटना होने से बच गई। इलाके में बिजली की जर्जर लाइन खंभों से टूटकर पानी के नाले में जा गिरी । गनीमत रही कि गिरती विद्युत लाइन के चपेट में कोई जनमानस नहीं आया वरना बड़ी दुर्घटना घट सकती थी। लेकिन इस घटना स्थानीय प्रशासन के कार्यशैली और जनप्रतिनिधियों के वादों पर सवाल खड़े कर दिए है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बिजली की ये लाइनें लंबे समय से जर्जर हालत में थीं। कई बार विद्युत विभाग को शिकायत करने के बावजूद इनकी मरम्मत नहीं हुई। आज यह विद्युत लाइन नीचे…

Read More