Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Desk
हरिद्वार: हरिद्वार के सिडकुल क्षेत्र में एक विधवा महिला के साथ हुई दरिंदगी के मामले में उत्तराखंड राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने स्वतः संज्ञान लेते हुए कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। महिला के साथ दुष्कर्म, आंखों में मिर्च पाउडर डालना और लोहे की रॉड से मारपीट की वीभत्स घटना पर उन्होंने इसे अमानवीय और शर्मनाक करार देते हुए कहा कि ऐसे अपराधियों के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट में सख्त सजा होनी चाहिए। महिला आयोग की अध्यक्ष ने तुरंत की कार्रवाई की पहलमामले में मीडिया रिपोर्ट प्रकाशित होते ही कुसुम कंडवाल ने तुरंत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र…
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट में आज (गुरुवार) वक्फ संशोधन अधिनियम 2025 की वैधता को लेकर अहम सुनवाई होने जा रही है। देश के कई राज्यों और संगठनों ने इस कानून को संविधान विरोधी बताते हुए चुनौती दी है। मामले की सुनवाई चीफ जस्टिस बीआर गवई और जस्टिस आगस्टीन जॉर्ज मसीह की बेंच करेगी। इससे पहले यह मामला जस्टिस संजीव खन्ना की अध्यक्षता वाली बेंच के पास था, जो अब सेवानिवृत्त हो चुके हैं। क्या है पूरा मामला?वक्फ संशोधन कानून 2025 को हाल ही में संसद से पारित किया गया है, लेकिन इसके कुछ प्रावधानों पर कई राज्यों और सामाजिक संगठनों…
लक्सर। सुल्तानपुर स्थित Institute of Computer Studies (ICS) ने नए सत्र के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी है। पिछले 10 वर्षों से नगर पंचायत सुल्तानपुर में अपनी सेवाएं दे रहा यह संस्थान अब तक हजारों छात्रों को कंप्यूटर शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ चुका है। संस्थान में ADCA, टैली, वेब डिजाइनिंग, हार्डवेयर, नेटवर्किंग, DTP, Excel, पर्सनालिटी डेवलपमेंट, हिंदी/अंग्रेजी टाइपिंग समेत कई कोर्स करवाए जा रहे हैं। पढ़ाई के साथ-साथ प्रोजेक्टर क्लास, ऑनलाइन टेस्ट, अटेंडेंस और डिजिटल नोट्स जैसी सुविधाएं भी छात्रों को दी जा रही हैं। संस्थान के संचालक प्रवेज़ भारती एवं सेंटर हेड सोफ़िया नाज़ के अनुसार, “हमारा…
हरिद्वार। कोतवाली रानीपुर पुलिस ने एक युवती से दुष्कर्म, मारपीट और जबरन गर्भपात जैसे संगीन मामले में मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान मनोज कुमार के रूप में हुई है, जो उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले का निवासी है। पुलिस ने उसे स्योहारा से गिरफ्तार किया है। मामला ब्रह्मपुरी रावली महदूद इलाके का है, जहां पीड़िता के परिजनों ने कोतवाली रानीपुर में तहरीर दी थी। तहरीर में बताया गया कि पड़ोस में रहने वाले मनोज कुमार ने खुद को अविवाहित बताते हुए 20 वर्षीय युवती को प्रेमजाल में फंसा लिया और शादी का झांसा देकर लंबे समय…
हरिद्वार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सुशासन अभियान को जमीनी स्तर पर उतारते हुए हरिद्वार-रुड़की विकास प्राधिकरण (HRDA) की ओर से लगातार शहरी और ग्रामीण इलाकों में सुशासन कैंप आयोजित किए जा रहे हैं। इन कैंपों में अब तक कुल 388 नक्शों को स्वीकृति दी जा चुकी है, जिससे आमजन को बड़ी राहत मिली है। प्राधिकरण के अनुसार अब तक कुल 446 मानचित्र आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 388 आवेदनों को मंजूरी दे दी गई है। बाक़ी आवेदन जांच और दस्तावेजों की प्रक्रिया में हैं। इस पूरी प्रक्रिया से प्राधिकरण को 736.62 लाख रुपये की राजस्व आय भी प्राप्त हुई…
हरिद्वार (संवाददाता):सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत की अध्यक्षता में मंगलवार को सीसीआर सभागार में दिशा (जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति) की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सांसद ने कहा कि केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं आम जनता तक ठीक से पहुंचें, इसके लिए सभी अधिकारी विभागीय समन्वय के साथ काम करें। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सांसद ने जलभराव वाले क्षेत्रों में समय से जल निकासी की व्यवस्था, वर्षा से पूर्व नालियों की सफाई और डेंगू-मलेरिया रोकथाम के लिए स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने जल…
हरिद्वार (संवाददाता):अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारी के तहत हरिद्वार जिले में राष्ट्रीय आयुष मिशन द्वारा योग भाषण और निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिले के 20 से अधिक स्कूलों में हुए इस कार्यक्रम में बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और शानदार प्रतिभा दिखाई। रुड़की के आर्य कन्या इंटर कॉलेज में निबंध प्रतियोगिता में मानवी शर्मा ने पहला, शालिनी सैनी ने दूसरा और हुड्डा ने तीसरा स्थान हासिल किया। डाढा जलालपुर क्षेत्र से आरिश पहले, भूमिका सैनी दूसरे और तानशी तीसरे नंबर पर रहीं। शिकरपुर स्थित राजीव नवोदय विद्यालय में छवि कटारिया, आयुषी वर्मा और हर्षिका कश्यप ने निबंध में…
देहरादून के प्रेमनगर थाना क्षेत्र में एक रिटायर्ड ऑनरेरी सेना कैप्टन को नाबालिग भतीजी से दुष्कर्म और 12 वर्षीय पोती से छेड़छाड़ के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। आरोपी लंबे समय से भतीजी का यौन शोषण कर रहा था। मंगलवार को स्थानीय लोग थाने पहुंचे और कड़ी कार्रवाई की मांग की। थानाध्यक्ष मोहन सिंह के अनुसार, परिजनों ने शिकायत में बताया कि आरोपी पहले अपनी बहू पर भी गलत नजर रखता था। बहू के विरोध करने पर उसने पोती के साथ छेड़छाड़ की। इस मामले में बहू ने पहले भी प्रेमनगर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन तब…
हरिद्वार। प्रसिद्ध चंडी देवी मंदिर के महंत रोहित गिरी को पंजाब पुलिस ने बुधवार को एक महिला से छेड़छाड़ के मामले में गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई लुधियाना निवासी एक महिला की शिकायत पर की गई है, जिसमें महंत पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं। मामले में गैर-जमानती वारंट जारी होने के बाद पंजाब पुलिस की टीम हरिद्वार पहुंची और स्थानीय पुलिस की सहायता से उन्हें हिरासत में लिया। श्यामपुर थाना प्रभारी नितेश शर्मा ने गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए बताया कि पंजाब पुलिस की टीम अदालत से जारी NBW (गैर-जमानती वारंट) के साथ पहुंची थी। कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के…
देहरादून। उत्तराखंड की साइबर क्राइम पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत पूरे देश में बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। 42 दिन तक चले इस विशेष अभियान में 17 राज्यों में 290 साइबर अपराधियों को चिह्नित किया गया और कई के खिलाफ सख्त कानूनी कदम उठाए गए। उत्तराखंड की देहरादून और रुद्रपुर साइबर थानों की 23 टीमों ने अलग-अलग राज्यों में समन्वय के साथ कार्य किया। इस दौरान 50 साइबर आरोपियों की पहचान की गई, जबकि 30 से अधिक फरार आरोपियों के घरों पर नोटिस चस्पा किए गए। साथ ही 65 अन्य आरोपियों के खिलाफ नोटिस जारी कर कार्रवाई तेज…

