Author: Desk

हरिद्वार (लक्सर)। कोतवाली लक्सर पुलिस ने मंगलवार को ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए एक नशा तस्कर को 124 नशीली कैप्सूल के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश कर दिया है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार तस्कर की पहचान मोहम्मदपुर कुन्हारी निवासी सावेद पुत्र तालीम के रूप में हुई है। वह लक्सर क्षेत्र में नशीली दवाओं की तस्करी में सक्रिय था। सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने उसे दबोच लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से दो प्रकार की…

Read More

हरिद्वार/लक्सर। देश की सुरक्षा से जुड़ी बड़ी सेंधमारी का मामला सामने आया है। बठिंडा सैन्य छावनी में जासूसी के आरोप में हरिद्वार जिले के लक्सर क्षेत्र के डोसनी गांव निवासी रकीब पुत्र इकबाल को गिरफ्तार किया गया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, आरोपी पिछले कई वर्षों से बठिंडा सैन्य छावनी में टेलर (दर्जी) का काम कर रहा था। पुलिस और खुफिया एजेंसियों को रकीब की गतिविधियां संदिग्ध लगीं। तलाशी के दौरान उसके मोबाइल फोन में पाकिस्तान की इंटेलिजेंस एजेंसी से जुड़े नंबर और सेना से संबंधित संवेदनशील दस्तावेज मिले। जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों मोबाइल फोन को…

Read More

देहरादून। उत्तराखंड की धामी सरकार ने मुस्लिम महिलाओं को एक बड़ी सौगात दी है। राज्य की नामित हज कमेटी में पहली बार तीन मुस्लिम महिलाओं को प्रतिनिधित्व दिया गया है। यह फैसला महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम माना जा रहा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की पहल पर हज समिति में कोटद्वार नगर निगम की पार्षद रिजवाना परवीन, हल्द्वानी की तरन्नुम खान और अल्मोड़ा की शाहिदा सिराज को शामिल किया गया है। राज्य गठन के बाद यह पहला अवसर है जब मुस्लिम महिलाओं को हज कमेटी में नामित किया गया है। इस समिति में लक्सर के विधायक…

Read More

लंढौरा। मंगलवार को लंढौरा और आसपास के इलाकों में एक पागल कुत्ते ने दहशत मचा दी। अलग-अलग जगहों पर हमला कर कुत्ते ने 15 लोगों को घायल कर दिया। घायलों में दो छोटे बच्चों की हालत गंभीर बनी हुई है। दोनों बच्चों को प्राथमिक इलाज के बाद रुड़की के सरकारी अस्पताल रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार, घटना की शुरुआत लंढौरा के मोहल्ला बाहर किला से हुई, जहां कलीम का दो साल का बेटा हमजा घर के बाहर खेल रहा था। तभी पागल कुत्ते ने अचानक उस पर हमला कर दिया। बच्चे की चीख-पुकार सुनकर परिवार वाले दौड़े और…

Read More

हरिद्वार (बीएचईएल)। बीएचईएल क्षेत्र से जुड़ा एक हैरान कर देने वाला वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। सीसीटीवी फुटेज में देर रात एक गुलदार (तेंदुआ) को सड़क किनारे सो रहे कुत्ते पर हमला करते हुए देखा जा सकता है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो रात करीब 3 बजे का है। फुटेज में नजर आता है कि गुलदार चुपचाप आकर एक कुत्ते पर झपटता है। लेकिन कुछ ही पलों में वहां मौजूद अन्य कुत्तों का झुंड सतर्क हो जाता है और मिलकर गुलदार पर हमला कर देता है। दृश्य ऐसा है कि कुछ ही…

Read More

लक्सर, (संवाददाता) – लक्सर पुलिस ने एक ही दिन में दो अलग-अलग चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुए कुल तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पहली कार्रवाई में खेतों में लगे ट्यूबवेल की बिजली की तार चुराने वाले दो चोरों को पकड़ा गया, जबकि दूसरी कार्रवाई में ट्रकों से बैटरी चोरी करने वाले एक आरोपी को रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। पहला मामला: बिजली की तार चोरी करने वाले दो शातिर गिरफ्तार, 70 किलोग्राम तार बरामद लक्सर क्षेत्र में बीते कुछ समय से लगातार खेतों में लगे बिजली के तार चोरी की घटनाएं सामने आ रही थीं। इन घटनाओं…

Read More

रूड़की। थाना कलियर क्षेत्र में सोमवार सुबह पुलिस और गो-तस्करों के बीच मुठभेड़ में पुलिस ने एक बदमाश को गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना उस समय हुई जब पुलिस को गो-तस्करी की सूचना मिली और टीम ने रोलहेड़ी के पास जंगल में दबिश दी। मौके पर मौजूद बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग की, जिसके जवाब में पुलिस ने भी कार्रवाई की है। इस मुठभेड़ में एक बदमाश नौशाद पुत्र इसाक निवासी सिकरौड़ा, भगवानपुर को गोली लगी है, । घायल बदमाश को तत्काल उपचार के लिए रुड़की के सिविल अस्पताल भेजा गया है। वहीं अन्य बदमाश अंधेरे का फायदा…

Read More

हरिद्वार: रविवार को हरिद्वार के सेक्टर-2 इलाके में एक रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना घटी, जहां एक युवक और युवती ने वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। हादसा इतना भयावह था कि दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। शव कई हिस्सों में बंट गए। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई और घटनास्थल पर भारी भीड़ जमा हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों को रेलवे लाइन की ओर जाते देखा गया था। लोगों की आंखों के सामने ही हाई-स्पीड ट्रेन के सामने कूदकर युगल ने जीवन समाप्त कर लिया। सूचना मिलते…

Read More

लक्सर पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने गुमशुदा और चोरी हुए कुल 12 मोबाइल फोन बरामद किए हैं जिनकी बाजार कीमत करीब 1 लाख 84 हजार रुपये बताई जा रही है। यह मोबाइल उत्तराखंड के साथ-साथ उत्तर प्रदेश और पंजाब जैसे राज्यों से बरामद किए गए। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर गुम मोबाइल की बरामदगी के लिए सीईआईआर पोर्टल का सहारा लिया गया। थाने पर गठित टीम ने हेड कांस्टेबल विनोद कुमार के निर्देशन में मोबाइलों को ट्रेस करने का काम किया। पुलिस के मुताबिक, जैसे ही किसी मोबाइल की गुमशुदगी की रिपोर्ट मिलती…

Read More

लक्सर। कोतवाली क्षेत्र से एक बेहद गंभीर मामला सामने आया है जहां एक जमीन सौदे में मध्यस्थ की भूमिका निभाने वाले पत्रकार से न सिर्फ धोखा हुआ, बल्कि जान से मारने की धमकी भी दी गई है। ग्राम सैठपुर निवासी और प्रेस क्लब सुल्तानपुर के अध्यक्ष अरुण कुमार ने कोतवाली लक्सर में तहरीर देकर बताया कि उन्होंने हाल निवासी देहरादून सुरेश गिरी की जमीन का सौदा अमित गिरी गोस्वामी पुत्र राकेश गिरी निवासी लक्सर के माध्यम से सफलतापूर्वक कराया था। सौदे के वक्त 2% मेहनताना तय हुआ था। लेकिन सौदा होते ही उनकी मेहनत की पूरी राशि एक अनजान महिला…

Read More