Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Desk
हरिद्वार के भगवानपुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आज (13 दिसंबर 2024) एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक की अध्यक्षता मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ), हरिद्वार ने की। बैठक में चिकित्सा प्रबंधन समिति के तहत वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए प्रस्तावित कार्यों को अनुमोदन किया गया। बैठक में मौजूद रहे जिले के कई बड़े अधिकारी इस समीक्षा बैठक में जिले के कई प्रमुख अधिकारी शामिल हुए। इनमें डॉ. आलोक तिवारी (अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, रुड़की), डॉ. अभिमन्यु ठाकुर (सचिव, चिकित्सा प्रबंधन समिति), श्री आलोक गार्ग्य (खंड विकास अधिकारी, भगवानपुर), श्री ज्ञानेन्द्र सिंह (बाल विकास परियोजना अधिकारी), श्रीमती…
हरिद्वार। एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल की मजबूत लीडरशिप और हरिद्वार पुलिस की मुस्तैदी के चलते अपराधियों के हौसले पस्त हो रहे हैं। लगातार दबिश और ईनामी अपराधियों की धरपकड़ के अभियान के तहत पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए 7 साल से फरार ₹25,000 के ईनामी अपराधी को गिरफ्तार कर लिया है। यह अपराधी नाबालिग के अपहरण के मामले में वांछित था। क्या है पूरा मामला? 10 अगस्त 2018 को ज्वालापुर, हरिद्वार की निवासी एक महिला ने कोतवाली ज्वालापुर में अपनी नाबालिग बेटी के अपहरण का मामला दर्ज कराया था। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि आरोपी…
हरिद्वार। समाजसेवी एवं पत्रकार फुरकान अंसारी के ज्वालापुर स्थित वार्ड नंबर 50 मैदानियान कार्यालय पर आयोजित निशुल्क स्वास्थ्य शिविर ने क्षेत्र के सैकड़ों लोगों को राहत दी। इस शिविर में प्रमुख बीमारियों की जांच और उपचार के साथ-साथ निशुल्क दवाइयों का वितरण किया गया। भाजपा मंडल अध्यक्ष मोहित शर्मा और पूर्व मंडल महामंत्री आलोक चौहान ने इस शिविर का उद्घाटन किया। स्वास्थ्य शिविर की ये रही मुख्य विशेषताएं शिविर में हृदय रोग, ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर, और घुटनों के दर्द जैसी बीमारियों की जांच की गई। आयुष्मान कार्ड धारकों को विशेष रूप से लाभान्वित किया गया और उन्हें निशुल्क दवाइयां…
हरिद्वार। जिले की खानपुर थाना पुलिस ने एक प्रॉपर्टी डीलर की गुमशुदगी के मामले को सुलझाते हुए हत्या का चौंकाने वाला खुलासा किया है। हरिद्वार के एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कुशलता और सूझबूझ से इस अपराध की परतें खोलते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। एक आरोपी अभी फरार है, जिसकी तलाश जारी है। ये है पूरा मामला दिनांक 8 दिसंबर 2024 को कुड़कावाला, थाना डोईवाला, देहरादून निवासी रमेश चंद ने अपने बेटे रामशंकर (48) की गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि रामशंकर प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करता था और…
लक्सर । हरियाणा सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री और पूर्व सांसद अवतार सिंह भड़ाना अपना 54वां जन्मदिन उत्तराखंड के लक्सर में स्थित गोवर्धनपुर रोड के शेखपुरी दीप फार्म हाउस में मनाने जा रहे हैं। यह भव्य आयोजन 17 दिसंबर को होगा, जिसमें देशभर से साधु-संत, धर्मगुरु, राजनीतिक हस्तियां, उद्योगपति और क्षेत्रीय जनता शामिल होंगी। यह आयोजन भड़ाना के जीवन और उनके उत्तराखंड से जुड़े विशेष लगाव को दर्शाने का एक प्रतीक है। देवभूमि में होगा भव्य उत्सव अवतार सिंह भड़ाना ने इस आयोजन के लिए उत्तराखंड की पवित्र धरती को चुना। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड से उनका गहरा संबंध रहा…
लक्सर: मेजर अंसारी को लखनऊ टेनिस बॉल क्रिकेट टीम का कप्तान बनाए जाने पर गांव में हर्ष का माहौल है। ग्रामीणों ने उनका भव्य स्वागत किया और इस उपलब्धि को पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का क्षण बताया। मेजर अंसारी के पिता और शाह टाइम्स के संवाददाता इस्लाम ने अपने बेटे की इस उपलब्धि पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि उत्तराखंड टेनिस क्रिकेट टीम के अधिकारियों ने उनके बेटे की प्रतिभा को पहचान कर तराशा और इस मुकाम तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। मेजर अंसारी का बयान मेजर अंसारी ने कप्तानी मिलने पर अपनी खुशी जाहिर करते…
हरिद्वार, (फुरकान अंसारी)शिवालिकनगर नगरपालिका क्षेत्र के वार्ड 04 के नागरिकों के लिए एक बड़ी सौगात के रूप में आर क्लस्टर पार्क का सौंदर्यीकरण और विकास कार्य आरंभ हो गया है। अटल चौक के सामने स्थित इस पार्क को 1.50 करोड़ रुपये की लागत से अत्याधुनिक सुविधाओं के साथ विकसित किया जाएगा। स्थानीय निवर्तमान सभासदों, भाजपा पदाधिकारियों, और नागरिकों की उपस्थिति में भूमि पूजन कर इस कार्य की शुरुआत की गई। पार्क का सौंदर्यीकरण: आधुनिक सुविधाओं का समावेश वरिष्ठ भाजपा नेता अतुल वशिष्ठ ने बताया कि यह पार्क लंबे समय से उपेक्षित था, और स्थानीय नागरिक इसके सौंदर्यीकरण की मांग कर…
हरिद्वार, (फुरकान अंसारी)गुरुद्वारा ज्ञान गोदड़ी के स्थान चयन को लेकर सोमवार को हरिद्वार के मायापुर स्थित अटल बिहारी वाजपेयी अतिथि गृह में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का नेतृत्व भारत सरकार के राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के अवर सचिव सुनील कुमार ने किया। इस दौरान उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड सरकार के संबंधित अधिकारियों के साथ गुरुद्वारा ज्ञान गोदड़ी समिति के पदाधिकारियों ने चर्चा की। स्थानों के निरीक्षण पर हुई चर्चा बैठक में ज्ञान गोदड़ी के लिए संभावित स्थानों का चयन और निरीक्षण मुख्य विषय रहा। इसके तहत समिति के पदाधिकारियों और दोनों राज्यों के अधिकारियों ने सज्जनपुर पीली, श्यामपुर…
हरिद्वार,(फुरकान अंसारी)हरिद्वार में नगर निगम चुनाव का बिगुल बज चुका है। इसी क्रम में सोमवार को भाजपा जिला कार्यालय पर नगर निगम चुनाव को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। इस बैठक में नगर निगम चुनाव प्रभारी एवं राज्य मंत्री ज्योति प्रसाद गैरोला ने कार्यकर्ताओं को चुनावी रणनीति पर काम करने का निर्देश दिया। कार्यकर्ताओं ने ज्योति प्रसाद गैरोला का किया जोरदार स्वागत राज्य मंत्री ज्योति प्रसाद गैरोला का भाजपा जिला कार्यालय में प्रथम आगमन हुआ। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत और अभिनंदन किया। स्वागत के बाद गैरोला ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि नगर…
हरिद्वार: उत्तराखंड सरकार की ओर से दिवंगत पत्रकारों के परिवारों को आर्थिक सहायता प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया। सोमवार को हरिद्वार में आयोजित एक समारोह में पत्रकार कल्याण कोष (कार्पस फंड) के तहत दिवंगत पत्रकार दीपक नेगी के परिवार को पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की गई। यह सहायता उत्तराखंड पत्रकार कल्याण कोष के सदस्य श्री त्रिलोक चंद्र भट्ट, श्रीमती सुदेश आर्य और जिला सूचना अधिकारी हरिद्वार के प्रतिनिधि द्वारा श्रीमती आशा, पत्नी स्वर्गीय दीपक नेगी, संवाददाता, राष्ट्रीय सहारा हरिद्वार को सौंपी गई। इस अवसर पर उपस्थित प्रतिनिधियों ने कहा कि दिवंगत पत्रकारों…

