गौकशी मामले में मुख्य आरोपी अब्बास व उसकी पत्नी समेत चार गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी - janwani express

लक्सर: ग्राम सीधडू में गाय चोरी कर गौकशी करने के मामले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने मुख्य आरोपी अब्बास और उसकी पत्नी शबाना समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। इससे पहले, पुलिस ने इसी मामले में नाजिम और दिलशाद को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।

क्या है पूरा मामला?

सीधडू निवासी सुमन ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी कि 5 मार्च की रात उनके घर से गाय चोरी कर ली गई और फिर गांव के पास ही खेत में गौकशी कर दी गई। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी।

कैसे हुई गिरफ्तारी?

लक्सर पुलिस ने फरार आरोपियों की धरपकड़ के लिए अलग-अलग टीमें बनाई थीं। लगातार दबिश के बाद 9 मार्च को पुलिस ने मुख्य आरोपी अब्बास, उसकी पत्नी शबाना और दो अन्य आरोपियों नदीम और हारून को गिरफ्तार कर लिया।

अब भी इस घटना में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।

गिरफ्तार आरोपी:

  1. नदीम पुत्र इरफान (निवासी सीधडू, लक्सर)
  2. हारून पुत्र शौकत अली (निवासी सीधडू, लक्सर)
  3. अब्बास पुत्र शेर अली (निवासी सीधडू, लक्सर)
  4. शबाना पत्नी अब्बास (निवासी सीधडू, लक्सर)

पुलिस टीम में ये रहे शामिल:

  • व0उ0नि0 मनोज गैरोला
  • उ0नि0 कर्मवीर सिंह
  • उ0नि0 नवीन चौहान
  • उ0नि0 दीपक चौधरी
  • उ0नि0 प्रिंयका नेगी
  • हे0कानि0 रियाज अली
  • हे0कानि0 शूरवीर सिंह
  • कानि0 सन्दीप रावत
  • कानि0 गंगा सिंह

Share.

Contact is protected!

Exit mobile version