class="s-light site-s-light">

    सन्नी हत्याकांड को लेकर परिजन व ग्रामीण मिले एसपी ग्रामीण से, निष्पक्ष जांच की मांग - janwani express

सन्नी हत्याकांड को लेकर परिजन व ग्रामीण मिले एसपी ग्रामीण से, निष्पक्ष जांच की मांग

लक्सर क्षेत्र में हुए सन्नी हत्याकांड को लेकर मृतक के परिजनों और ग्रामीणों का एक प्रतिनिधिमंडल एसपी ग्रामीण से मिला। प्रतिनिधिमंडल में दीपक सेठपुर और राजू वीराटिया भी शामिल रहे। सभी लोग लक्सर कोतवाली पहुंचे, जहां उन्होंने एसपी ग्रामीण के समक्ष अपनी बात रखी।
परिजनों ने हत्याकांड की निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि मामले में सच्चाई सामने आना जरूरी है, ताकि पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके।
इस पर एसपी ग्रामीण ने परिजनों और ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि पुलिस मामले की निष्पक्ष जांच कर रही है और जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Share.

Contact is protected!

Exit mobile version