हरिद्वार। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा में सागर सैनी को हरिद्वार जनपद का जिला सोशल मीडिया संयोजक नियुक्त किया गया है। इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने पर पार्टी कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर देखी जा रही है।
नियुक्ति के बाद सागर सैनी ने संगठन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए इसे अपने जीवन का गौरवपूर्ण क्षण बताया। उन्होंने कहा कि पार्टी ने जो भरोसा उन पर जताया है, उस पर वे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगे।
इस दौरान सागर सैनी ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री से आशीर्वाद प्राप्त कर अपने राजनीतिक जीवन की औपचारिक शुरुआत भी की।उन्होंने कहा कि भाजपा की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने और विशेष रूप से युवाओं को पार्टी से जोड़ने के लिए वे लगातार सक्रिय रहेंगे।
पार्टी पदाधिकारियों का मानना है कि सोशल मीडिया के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए यह जिम्मेदारी संगठन के लिए बेहद अहम है और सागर सैनी इस भूमिका को प्रभावी ढंग से निभाएंगे।
