class="s-light site-s-light">

    गुरु रविदास जयंती पर गांव-गांव पहुंचे हरीश रावत व अनुपमा रावत - janwani express

हरिद्वार ग्रामीण। संत शिरोमणि गुरु रविदास जयंती के पावन अवसर पर उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत एवं हरिद्वार ग्रामीण की विधायक अनुपमा रावत ने विधानसभा क्षेत्र के दर्जनों गांवों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों को गुरु रविदास जयंती की शुभकामनाएं दीं और उनके विचारों को आत्मसात करने का आह्वान किया।


पूर्व मुख्यमंत्री एवं विधायक ने ग्राम रानीमाजरा, तिलकपुरी, शाहपुर बादशाहपुर, इब्राहिमपुर, इक्कड़ सहित अन्य गांवों में आयोजित कार्यक्रमों में सहभागिता की, जहां सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे। कार्यक्रमों की शुरुआत संत रविदास के चित्र पर पुष्प अर्पित कर की गई।

1002118898


हरीश रावत ने कहा कि संत रविदास ने समाज को समानता, भाईचारे और मानवता का मार्ग दिखाया। उनके विचार आज भी समाज को जोड़ने और सामाजिक एकता को मजबूत करने का काम कर रहे हैं। उन्होंने संत रविदास के जीवन को संघर्ष, साधना और सामाजिक चेतना का प्रतीक बताया।


विधायक अनुपमा रावत ने कहा कि संत रविदास ने जाति-पाति और भेदभाव से ऊपर उठकर समाज को एक सूत्र में बांधने का संदेश दिया। उन्होंने बताया कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं भी गंभीरता से सुनीं और समाधान का आश्वासन दिया।


दौरे के दौरान ग्रामीणों ने हरीश रावत एवं अनुपमा रावत का ढोल-नगाड़ों के साथ पारंपरिक स्वागत किया। कई स्थानों पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी हुआ। ग्रामीणों ने सड़क, बिजली, पानी और शिक्षा से जुड़ी समस्याएं जनप्रतिनिधियों के समक्ष रखीं। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि, समाजसेवी, पार्टी कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। पूरा कार्यक्रम श्रद्धा, उत्साह और सामाजिक सौहार्द के वातावरण में संपन्न हुआ।

Share.

Contact is protected!

Exit mobile version