Author: Desk

लक्सर। टीबी जैसी गंभीर बीमारी से लड़ने के लिए अब समाज के विभिन्न उम्र वर्ग भी सामने आने लगे हैं। इसी कड़ी में श्री फाउंडेशन ट्रस्ट — जो श्री सीमेंट लिमिटेड की सामाजिक शाखा है — ने लक्सर में टीबी उन्मूलन के लिए एक सराहनीय पहल की है। शनिवार को लक्सर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में 50 से अधिक जरूरतमंद टीबी मरीजों को इम्यूनिटी बढ़ाने वाली पोषण किट वितरित की है। इस किट में दालें, सोयाबीन, मूंगफली और दलिया जैसी हाई प्रोटीन युक्त खाद्य सामग्री शामिल है, जो टीबी रोगियों की कमजोर प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत बनाने में मदद करती…

Read More

लक्सर। क्षेत्र के डूंगरपुर गांव में शनिवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां तालाब से निकले एक मगरमच्छ ने एक ग्रामीण पर हमला कर दिया। हमले में ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गया है। आनन-फानन में उसे 108 एम्बुलेंस की मदद से जिला अस्पताल भिजवाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार, डूंगरपुर निवासी सुरेश का घर गांव के तालाब के पास स्थित है। शनिवार सुबह वह किसी रोजमर्रा के काम से तालाब के किनारे गया था। तभी अचानक पानी से निकले एक मगरमच्छ ने उस पर हमला बोल दिया।…

Read More

हरिद्वार। लक्सर क्षेत्र में शुक्रवार को तेज बारिश के दौरान आकाशीय बिजली ने दो अलग-अलग स्थानों पर कहर बरपा दिया । इस हादसे में एक महिला और एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। दोनों ही घटनाएं अचानक बिजली गिरने से हुईं, जिसने पूरे इलाके में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है। पहली घटना लक्सर के मुटकाबाद गांव की है, जहां भोली (उम्र 45 वर्ष) नाम की महिला खेत में गन्ने की नुलाई करने गई थी। जहां अचानक मौसम ने करवट बदली और जोरदार बारिश शुरू हो गई। बारिश से बचने के लिए भोली पास के एक आम के…

Read More

इश्क, धोखा और जुनून — जब ये रिश्तों की सीमाएं तोड़ते हैं, तो अक्सर परिणाम बेहद खौफनाक होते हैं। हाल ही में सामने आए राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (NCRB) के आंकड़े यही सच्चाई उजागर कर रहे हैं। पिछले पांच वर्षों में पूरे देश में 785 पतियों की हत्या हुई है — और सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि सबसे ज्यादा 198 मामले उत्तर प्रदेश से सामने आए हैं। इन आंकड़ों ने देशभर में सोचने पर मजबूर कर दिया है कि क्या अब वैवाहिक रिश्तों में भी भरोसे की जगह शक और साजिश ने ले ली है? अधिकतर मामलों में…

Read More

लक्सर: क्षेत्र के मुंडाखेड़ा खुर्द गांव में एक पालतू कुत्ते ने 60 वर्षीय महिला पर हमला कर बुरी तरह नोच डाला जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है , आनन- फानन में परिजनों द्वारा महिला को स्वास्थ्य सामुदायिक केंद्र लक्सर लाया गया जहां से उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। आरोप है कि कुत्ते के मालिक और उसके बेटे ने पीड़ित महिला और उसके परिवार वालों के साथ अभद्रता भी की है। मिली जानकारी के अनुसार, गांव निवासी शमीम की पत्नी रिहाना अपने घर के आंगन में झाड़ू लगा रही थीं, तभी गांव के ऋषि पाल…

Read More

हरिद्वार। लक्सर क्षेत्र के पथरी जंगल में स्थित ऐतिहासिक काठा पीर दरगाह पर लगने वाला मेला इस बार विवादों में घिर गया है। मंगलवार को सैकड़ों दुकानदारों ने मेले में दुकान लगाने के नाम पर ठेकेदार द्वारा की जा रही कथित अवैध वसूली के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। दुकानदारों का आरोप है कि पिछले वर्ष जहां प्रति फुट के हिसाब से 150 से 300 रुपये लिए गए थे, वहीं इस बार ठेकेदार द्वारा 700 से 1000 रुपये प्रति फुट की मांग की जा रही है। व्यापारियों आरोप लगाते हुए बताया कि जो दुकानदार इस राशि को देने में असमर्थ हैं,…

Read More

हरिद्वार। पथरी जंगल क्षेत्र में स्थित ऐतिहासिक शाह मोहम्मद शाह उर्फ काठा पीर दरगाह पर लगने वाले सदियों पुराने मेले की तारीख में बदलाव को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। दरगाह के खादिम, पक्षकारों और स्थानीय श्रद्धालुओं ने इस पर कड़ा ऐतराज जताते हुए मेला ठेकेदार पर परंपराओं की अनदेखी और आस्था से खिलवाड़ के गंभीर आरोप लगाए हैं। जानकारी के अनुसार यह मेला पिछले 856 वर्षों से गृह नक्षत्रों और धार्मिक मान्यताओं के अनुसार आयोजित होता आ रहा है, जिसमें हिंदू, मुस्लिम, सिख सभी धर्मों के लाखों श्रद्धालु चादर एवं प्रसाद चढ़ाकर मन्नत मांगते हैं। इस वर्ष…

Read More

हरिद्वार। लक्सर कोतवाली क्षेत्र के मोहम्म्दपुर कुन्हारी गांव में एक 13 वर्षीय किशोरी द्वारा संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने की खबर से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। मासूम बच्ची का शव घर के कमरे में फंदे से लटका हुआ मिला, जिसे देख परिजनों की चीख-पुकार मच गई और माहौल ग़मगीन हो गया। फॉरेंसिक टीम ने मौके पर की जांच पड़ताल घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इसके साथ ही फॉरेंसिक टीम को बुलाकर मौके की गहनता से जांच कराई गई। फिलहाल,…

Read More

लक्सर। कोतवाली क्षेत्र के ओसपुर-इस्माइलपुर मार्ग रविवार देर रात एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने सामने से आ रही मोटरसाइकिल को इतनी जोरदार टक्कर मारी कि बाइक सवार तीन युवक उसकी चपेट में आ गए। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए है। मृतक की पहचान दरगाहपुर गांव निवासी फैयाज के रूप में हुई है, जो अपने दो रिश्तेदारों—जो कि उसके बहनोई बताए जा रहे हैं—के साथ किसी कार्य से लौट रहा था। यह घटना रात करीब 2 बजे घटी, जब तीनों युवक मोटरसाइकिल से ओसपुर की ओर…

Read More

हरिद्वार। जनपद की लक्सर कोतवाली पुलिस ने ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन को गंभीरता से लेते हुए एक बड़ी सफलता हासिल की है। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस ने दो नशा तस्करों को गिरफ्तार कर सैकड़ों नशीले कैप्सूल बरामद किए हैं। इनमें से एक आरोपी पेशे से कैमिस्ट है, जो युवाओं की नसों में ज़हर घोलने का धंधा कर रहा था। पुलिस की सक्रियता और लगातार निगरानी से मिली इस बड़ी सफलता में लक्सर क्षेत्र के सलेमपुर बक्काल और ग्राम जसोदरपुर से दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। पहला आरोपी रवि कश्यप पुत्र राजपाल…

Read More