Author: Desk

मुंबई/बागपत। उत्तरप्रदेश के शहर की आम गलियों से शुरू हुआ एक सपना, अब मॉलीवुड की बड़ी स्क्रीन तक पहुंच चुका है। बागपत की रहने वाली रिमशा अल्वी ने अपने संघर्ष, मेहनत और जुनून के दम पर मालीवुड फिल्मों में अपनी खास पहचान बनाई है। केवल पांच महीने में उन्होंने कई हिट मूवीज़ में काम किया और अब उनकी गिनती उभरती अभिनेत्रियों में की जा रही है। खानदानी बहू, तकदीर, और बटवारा जैसी उनकी फिल्मों को लाखों व्यूज़ मिल चुके हैं। साथ ही, देहाती आशिकी और गोगो की गर्लफ्रेंड जैसी कॉमेडी वीडियो ने भी लोगों को खूब गुदगुदाया है। रिमशा न…

Read More

लक्सर। रायसी गांव में ऊर्जा निगम की लापरवाही एक निर्दोष पशु की जान पर भारी पड़ गई। गुरुवार सुबह एक लोहे के खंभे में करंट दौड़ने से 8 महीने की गाभिन भैंस की मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना गांव के निवासी मच्छर पुत्र हुकमा कश्यप के साथ हुई, जिनकी भैंस गली में खुलकर घूम रही थी और खंभे के संपर्क में आते ही करंट की चपेट में आ गई। ग्रामीणों का कहना है कि उक्त खंभे में पहले भी कई बार करंट आ चुका है और इसको लेकर ऊर्जा निगम को कई बार शिकायत दी गई थी,…

Read More

हरिद्वार। लक्सर और सुल्तानपुर क्षेत्रों में सड़क सुरक्षा और ट्रैफिक नियमों के पालन को लेकर सोमवार को एक सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। जिलाधिकारी हरिद्वार के आदेश पर राजस्व, परिवहन और पुलिस विभाग की संयुक्त टीमों ने जगह-जगह कार्रवाई कर 48 वाहन चालकों के चालान काटे और 11 वाहनों को सीज कर दिया। कार्रवाई के दौरान वाहन चालकों में हड़कंप मच गया। कुछ लोग तो गाड़ी किनारे खड़ी कर मौके से दूर जाकर टीम के जाने का इंतजार करते नजर आए। अभियान की अगुवाई तहसीलदार लक्सर प्रताप सिंह चौहान, एआरटीओ प्रशासन निखिल शर्मा, एआरटीओ प्रवर्तन कृष्ण चंद्र पाडलिया, इंटरसेप्टर दल…

Read More

हरिद्वार, लक्सर। लक्सर तहसील की ग्राम पंचायत गिद्दावाली के डेरियो गांव के खेतों में एक अजीबोगरीब जानवर दिखाई देने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। कुछ ग्रामीणों का दावा है कि यह गुलदार का शावक है और उसके आसपास वयस्क गुलदार भी घूम रहा है। इसी डर के चलते गांव में दहशत का माहौल बन गया है। कई ग्रामीणों ने इस जानवर का वीडियो अपने मोबाइल में रिकॉर्ड किया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि वायरल वीडियो में जानवर की स्पष्ट पहचान नहीं हो रही है, मगर लोगों के बीच यह चर्चा जोरों पर…

Read More

लक्सर। नगर पंचायत सुल्तानपुर में युवाओं के उत्साह और खेल भावना को आगे बढ़ाते हुए एस० टी० क्रिकेट क्लब द्वारा नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य आयोजन शुरू किया गया है । इस टूर्नामेंट में 10 टीमें भाग ले रही हैं। उद्घाटन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि आज़ाद समाज पार्टी के वरिष्ठ नेता इकराम बसेड़ी और नगर पंचायत के वरिष्ठ समाजसेवी ताहिर हसन मौजूद रहे। इस दौरान एस० टी० क्रिकेट क्लब की ओर से मुख्य अतिथि इकराम बसेड़ी का पारंपरिक रूप से फूल मालाओं से स्वागत किया । क्लब ने उन्हें और अन्य उपस्थित अतिथियों को खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाने के…

Read More

लक्सर। विधानसभा क्षेत्र के सुल्तानपुर नगर पंचायत में युवाओं ने वरिष्ठ समाजसेवी भाजपा नेता प्रमोद खारी के पोस्टर पर दुधाभिषेक कर आगामी विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर समर्थन प्रकट किया है । यह दृश्य न सिर्फ नगर में चर्चा का विषय बन गया बल्कि पूरे विधानसभा क्षेत्र में इसकी चर्चा शुरू हो गई है। प्रमोद खारी ने हाल ही में एक निर्धन परिवार की बेटी के विवाह में आर्थिक सहायता के साथ-साथ गृहस्थी का पूरा सामान देकर समाजसेवा की मिसाल पेश की थी। इससे पहले भी उन्होंने जरूरतमंद गरीब बच्चों को कोर्स वितरण किया था । उनके इन नेक कार्य…

Read More

हरिद्वार। जनपद के लक्सर व बहादराबाद ब्लॉक में प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के अंतर्गत “ड्रिप सिंचाई / माइक्रोड्रीप / स्प्रिंकलर इरिगेशन” के नाम पर बड़ा घोटाला सामने आया है। शिकायतकर्ता फैजान अंसारी द्वारा उपजिलाधिकारी लक्सर को दिए गए शिकायती पत्र के अनुसार, जिसमें बताया गया कि योजनांतर्गत जिन किसानों को लाभ दिया गया, उनकी जमीन पर कोई कार्य नहीं हुआ, फिर भी सरकारी रिकॉर्ड में लाभांश दिखाकर अधिकारियों द्वारा फर्जीवाड़ा कर बड़ी रकम निकाल ली गई है । शिकायत में बताया गया कि कुल 32 लाभार्थियों के नाम पर ₹27,65,004 (सत्ताईस लाख पैंसठ हजार चार रुपये) की सरकारी धनराशि का…

Read More

लक्सर। खानपुर और लक्सर ब्लॉक की सैकड़ों भोजन माताओं ने मंगलवार को लक्सर तहसील में धरना प्रदर्शन किया। यह आंदोलन राष्ट्रीय मध्याहन भोजन रसोइया एकता मंच (ट्रस्ट) के बैनर तले हुआ, जिसमें सरकारी स्कूलों मे भोजन बनाने वाली रसोइयों ने सरकार से जीने लायक वेतन, सुरक्षा और सम्मान की मांग की। आंदोलन के बाद एसडीएम लक्सर को ज्ञापन सौंपा गया, जिसमें कुल दस प्रमुख मांगों को रखा गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष काजल कटारिया ने बताया कि प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में तैनात भोजन माताओं को सिर्फ तीन हज़ार रुपए मासिक मानदेय दिया जा रहा है, जिससे किसी भी महिला का…

Read More

लक्सर। लक्सर विधानसभा के वरिष्ठ नेता और समाजसेवी प्रमोद खारी ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि राजनीति केवल भाषणों का मंच नहीं, बल्कि जनसेवा का माध्यम होनी चाहिए। सोमवार को वे गांव सुल्तानपुर कुन्हारी में एक निर्धन ग्रामीण परिवार की बेटी के विवाह समारोह में पहुंचे, जहां उन्होंने न केवल आर्थिक सहायता दी बल्कि नवविवाहिता को गृहस्थी का पूरा सामान भी उपहार स्वरूप भेंट किया। इस पुनीत अवसर पर प्रमोद खारी ने कहा— “बेटियों की शादी केवल एक पारिवारिक जिम्मेदारी नहीं, बल्कि पूरे समाज का नैतिक दायित्व है। हम सभी को मिलकर वंचित वर्ग की सहायता करनी…

Read More

देहरादून। उत्तराखंड के विवाहित और नवविवाहित जोड़ों के लिए राहत की बड़ी खबर है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ऐलान किया है कि अब राज्य में शादी के रजिस्ट्रेशन पर कोई फीस नहीं ली जाएगी। यह छूट 26 जुलाई 2025 तक लागू रहेगी, यानी अगले करीब डेढ़ महीने तक रजिस्ट्रेशन पूरी तरह निःशुल्क रहेगा। यह फैसला उत्तराखंड में यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) लागू होने के बाद सामने आया है। मुख्यमंत्री ने इसे एक ऐतिहासिक बदलाव बताया है, जो विवाह पंजीकरण प्रक्रिया को सरल, पारदर्शी और सभी वर्गों के लिए सुलभ बना देगा। गरीब और ग्रामीण परिवारों को मिलेगा सीधा फायदा…

Read More