Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Desk
लक्सर। क्षेत्र के गन्ना किसानों की फसलों पर इन दिनों काली कीड़ी (ब्लैक बग) का जबरदस्त प्रकोप देखने को मिल रहा है। यह खतरनाक कीट तेजी से गन्ने की पत्तियों को चाटकर उसे बर्बाद कर रहा है। लगातार तीन साल से मार्च माह में ही इसका प्रकोप शुरू हो जाता है, जो कि पहले जून में दिखाई देता था। किसानों के अनुसार, यह कीड़ा खेतों में तबाही मचाए हुए है और फसल का भारी नुकसान हो रहा है। कृषि विशेषज्ञ डॉ. बी.एस. तौमर ने बताया कि यह कीड़ा बहुत तेजी से अपनी संख्या बढ़ाता है। पहली पीढ़ी में यह कीट…
लक्सर ।अंबेडकर पार्क के पीछे स्थित लक्सर गांव के वार्ड नंबर 8 में मंगलवार देर रात एक बिजली का खंभा टूटकर गिर गया, जिससे पूरे मोहल्ले में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। बुधवार दोपहर 3 बजे तक 18 घंटे बीत जाने के बाद भी बिजली बहाल नहीं हो सकी, जिससे स्थानीय लोग खासे नाराज़ हैं। वही एक मोहल्ला निवासी फ़रजाना खातून ने बताया गर्मी और उमस के बीच बिजली गुल होने से बच्चों, बुजुर्गों और मरीजों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। रातभर लोग अंधेरे में रहे, पंखे और कूलर बंद हो जाने से हालात और भी खराब हो…
हरिद्वार (लक्सर)। कोतवाली क्षेत्र के भिक्कमपुर गांव में मंगलवार को हुए फायरिंग के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। घटना के बाद से फरार चल रहे मास्टरमाइंड समेत दो युवकों को पुलिस ने अवैध तमंचों और जिंदा कारतूस सहित धर दबोचा। वहीं, मामले में शामिल अन्य सात आरोपी अब भी फरार हैं, जिनकी तलाश में पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। भिक्कमपुर निवासी वादिनी सर्वेश देवी पत्नी प्रकाश चंद ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि 27 मई को उसके पुत्र मोहित कुमार पर कुछ युवकों ने जान से मारने…
लक्सर, हरिद्वार। लक्सर के सिद्ध बाबा नर्सिंग होम में ऑपरेशन के बाद एक महिला की मौत हो गई, जिसके बाद परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया। मृतका की पहचान 26 वर्षीय संगीता पत्नी नवीन, निवासी गांव चंद्रपुरी बांगर, खानपुर के रूप में हुई है। परिजनों का आरोप है कि अस्पताल में तैनात महिला डॉक्टर की लापरवाही और जबरन रेफरल नीति के कारण संगीता की जान गई है। परिजनों ने बताया कि संगीता को अस्पताल लाया गया था, जहां महिला डॉक्टर ने उन्हें भरोसा दिया कि मां और बच्चे की जान बचाने के लिए तुरंत ऑपरेशन करना पड़ेगा। डॉक्टर के…
लक्सर, हरिद्वार। लक्सर कोतवाली क्षेत्र में उस वक्त हड़कंप मच गया जब देर रात हथियारबंद नकाबपोश बदमाशों ने एक निजी हॉस्पिटल में घुसकर डॉक्टर और उनकी पत्नी पर जानलेवा हमला कर दिया। यह वारदात कोतवाली तिराहे के पास स्थित आर्यन हॉस्पिटल में घटित हुई, जो कोतवाली से कुछ ही कदमों की दूरी पर है। हमले में हॉस्पिटल संचालक डॉ. बाबूराम आर्य गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि उनकी पत्नी को भी चोटें आई हैं। घटना की पूरी तस्वीर हॉस्पिटल में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। पुलिस अब फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश में जुट…
रुड़की: जीजा को साली से एक सामान्य सी मुलाकात उस वक्त भारी पड़ गई जब घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोर ने हाथ साफ कर दिया। बाइक चोरी की यह पूरी वारदात पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पीड़ित ने अब गंगनहर कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। जानकारी के अनुसार, ढंढेड़ी खतिरपुर निवासी संदीप सैनी अपनी साली के यहां मिलने के लिए रुड़की के मोहल्ला अंबर तालाब, चुन्नीलाल वाली गली में आया हुआ था। उसने अपनी बाइक मकान के बाहर खड़ी कर दी थी और घर के अंदर बैठकर मेहमाननवाज़ी में…
हरिद्वार। जिले में सोशल मीडिया पर भारत विरोधी और पाकिस्तान समर्थक वीडियो लगाने के मामले में पुलिस ने तेज़ी से कार्रवाई करते हुए कुछ ही घंटों में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार, पथरी थाना क्षेत्र के ग्राम बहादरपुर जट निवासी जीवेन्द्र तोमर ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वसीम नामक युवक ने अपने इंस्टाग्राम स्टेटस पर ऐसा वीडियो अपलोड किया है, जो भारत के खिलाफ और पाकिस्तान के समर्थन में है। शिकायत में कहा गया कि इस वीडियो से देश की अखंडता, सामाजिक सौहार्द और शांति व्यवस्था पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है। गांव और…
हरिद्वार। खानपुर थाना क्षेत्र में हस्तमौली गांव में गोली मारकर ग्रामीण की गई हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। ग्रामीण का हत्यारा खुद का 19 साल के बेटा ही निकला । पिता की रोज-रोज की डांट-फटकार और टोका-टोकी के चलते कलयुग की बेटे ने अपने आप की मौत के घाट उतार दिया है । बीते 23/24 मई की रात को आरोपी बेटे सूरज ने ही 112 नंबर पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी कि उसके पिता की किसी अज्ञात ने गोली मारकर हत्या कर दी है। सूचना मिलते ही थाना खानपुर पुलिस मौके पर पहुँची और तड़के…
हरिद्वार। रुड़की में शनिवार को चेन लूट व पूर्व पार्षद के कार्यालय में घुसकर चाकू से हमला करने वाले बदमाश आखिरकार उत्तर प्रदेश पुलिस के हत्थे चढ़ ही गए। मुजफ्फरनगर में हुई मुठभेड़ में तीनों बदमाश गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस ने उनके पास से लूट का पूरा सामान भी बरामद किया है। एक दिन में छह वारदातों से मचाया आतंक दिल्ली के संगम विहार निवासी तीन बदमाशों ने शनिवार को रुड़की क्षेत्र में आतंक मचा दिया। दिनदहाड़े उन्होंने एक महिला से सोने की चेन लूट ली और एक पूर्व पार्षद के कार्यालय में घुसकर चाकू से हमला…
हरिद्वार/लक्सर। रविवार की सुबह लक्सर वन रेंज के ग्राम मुंडाखेड़ा खुर्द में उस वक्त हड़कंप मच गया जब ग्रामीणों ने एक मगरमच्छ को गांव के पास पानी के निकट घूमते देखा। भय और चिंता के बीच ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना वन विभाग को दी। विभाग की टीम ने बिना देर किए मौके पर पहुंचकर सतर्कता और साहस से अभियान शुरू किया। रेस्क्यू ऑपरेशन की कमान संभालने वाले वनकर्मी सुमित सैनी ने बताया कि सूचना मिलते ही टीम तुरंत सक्रिय हो गई। लोगों को दूर किया गया और मगरमच्छ की गतिविधियों पर पैनी नजर रखी गई। करीब एक घंटे के…

