Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Desk
लक्सर। दिवाली के शुभ अवसर पर पूर्व सांसद अवतार सिंह भड़ाना की जनसेवा पहल के तहत लक्सर क्षेत्र में सेवा और सौहार्द का अनोखा उदाहरण देखने को मिला। कार्यक्रम का नेतृत्व भड़ाना जी के प्रतिनिधि देवेंद्र टिकोला ने किया। उन्होंने टीम के साथ मिलकर गंगासपुर, महाराजपुर कलां, महाराजपुर खुर्द, खानपुर, कबूलपुरी, कंकरखाता समेत दर्जनभर गांवों में माता-बहनों को सूट और साड़ियां वितरित कीं, साथ ही सार्वजनिक स्थानों व मंदिरों पर स्ट्रीट लाइटें लगवाकर दीपावली का पर्व और भी रोशन बना दिया है। इस दौरान देवेंद्र टिकोला ने कहा कि “अवतार भड़ाना जी हमेशा समाज सेवा को सर्वोपरि मानते हैं। उनका…
लक्सर: कोतवाली क्षेत्र के बाकरपुर गांव में मंगलवार को एक दिल दहला देने वाला हादसा हो गया। खेत की ओर जा रहे ट्रैक्टर की चपेट में आने से तीन वर्षीय बच्ची गौरी की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में मातम का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मिली जानकारी के अनुसार, मृतका गौरी (3) पुत्री उमेश, निवासी बाकरपुर, अपने ताऊ के घर से खेलकर लौट रही थी। उसी दौरान गांव के ही समीर पुत्र निसार अपने ट्रैक्टर पर पंपिंग सेट बांधकर खेत की ओर जा रहा था। बताया जा रहा है कि चालक…
लक्सर। सामाजिक संस्था कलाम टीम फाउंडेशन ने लक्सर क्षेत्र की शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था की खामियों को लेकर मोर्चा खोल दिया है। संस्था ने प्रेस वार्ता कर जिलाधिकारी हरिद्वार के नाम लक्सर उपजिलाधिकारी लक्सर को ज्ञापन सौंपकर तत्काल कार्रवाई की मांग की है। फाउंडेशन ने ज्ञापन में बताया कि दिनांक 27 सितम्बर को लक्सर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में विभागीय स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया था। इस दौरान ग्राम सीधडू स्थित राजकीय जूनियर हाई स्कूल की छात्राओं और प्रधानाध्यापिका ने भी हिस्सा लिया। संस्था ने आरोप लगाया कि इस कार्यक्रम के दौरान उद्घाटन मंच पर छात्राओं और प्रधानाध्यापिका से…
लक्सर। हरिद्वार रोड स्थित महिंद्रा एंड महिंद्रा कंपनी के अधिकृत सर्विस सेंटर धीमान ट्रैक्टर्स पर शुक्रवार को मैकेनिक मीट का आयोजन हुआ। इस दौरान लक्सर, खानपुर, रायसी समेत आसपास क्षेत्रों के सैकड़ों ट्रैक्टर मैकेनिक शामिल हुए और कंपनी अधिकारियों से सीधे संवाद किया। कंपनी के सीसीएम सुनील जांगड़ा ने बताया कि महिंद्रा अपने मैकेनिक नेटवर्क को मजबूत बनाने के लिए लगातार काम कर रही है। इसी कड़ी में लक्सर क्षेत्र के मैकेनिकों को कंपनी की नई सुविधाओं और आकर्षक छूट योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षित मैकेनिक ही किसानों तक बेहतर सेवाएं पहुंचा सकते हैं।…
हरिद्वार। हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर ठगी करने वाले शातिर बंटी और दो बबली गैंग को जीआरपी पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए महज 24 घंटे के भीतर दबोच लिया। महाराष्ट्र और असम के रहने वाले तीनों आरोपी खुद को पर्यटक बताकर भोले-भाले वेंडरों को निशाना बनाते थे। पुलिस कप्तान तृप्ति भट्ट के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई ने पूरे क्षेत्र में चर्चा छेड़ दी है। गैंग ने ऐसे दिया था वारदात को अंजाम मामला तीन सितंबर का है, जब यूपी के गोंडा निवासी वेंडर आलोक मिश्रा से गैंग ने ताजमहल घूमने का बहाना बनाकर 20 हजार रुपये कैश ऐंठ…
लक्सर। नगर पंचायत सुल्तानपुर आदमपुर में शुक्रवार को ईद मिलादुन्नबी का पर्व पूरे उल्लास और भव्यता के साथ मनाया गया। सुबह से ही पूरे कस्बे में जुलूस-ए-मुहम्मदी की रौनक छा गई। छोटे-बड़े, बुजुर्ग और बच्चे सभी हरे झंडे थामे “सरकार की आमद मरहबा”, “आका की आमद मरहबा” और “जश्ने ईद मिलादुन्नबी जिंदाबाद” के नारों के साथ फिजाओं को सराबोर करते नज़र आए। जुलूस के दौरान जगह-जगह स्टॉल सजाए गए, जहां लंगर, फल और मिठाइयाँ बांटी गईं। लोग एक-दूसरे को गले लगाकर मुबारकबाद पेश करते रहे। माहौल पूरी तरह भाईचारे और अमन के पैगाम से सराबोर दिखा। मौलाना परवेज ने कहा…
लक्सर। लक्सर क्षेत्र की राजनीति में खास पहचान रखने वाले और दो बार बसपा से जिला पंचायत सदस्य रहे चौधरी विजेंद्र सिंह अब भाजपा में शामिल हो गए हैं। उन्होंने भाजपा की नीतियों और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व से प्रभावित होकर पार्टी ज्वाइन करने की बात कही। बुधवार को चौधरी विजेंद्र सिंह ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी हर वर्ग को साथ लेकर चलने वाली पार्टी है। भाजपा सरकार बिना किसी भेदभाव के विकास कार्य कर रही है। उन्होंने मुख्यमंत्री धामी की तारीफ…
लक्सर। नशा मुक्त देवभूमि-2025 अभियान के तहत पथरी पुलिस ने एक ही दिन में चरस और स्मैक की बड़ी खेप पकड़कर तस्करों के इरादों पर पानी फेर दिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है। एसएसपी प्रमेन्द्र डोबाल के निर्देश और सीओ नताशा सिंह की निगरानी में हुई इस कार्रवाई का नेतृत्व थानाध्यक्ष मनोज नौटियाल ने किया। पहली कार्रवाई में पुलिस ने गुर्जर बस्ती तिराहा, साधना सदन कृषि फार्म गेट के पास चेकिंग के दौरान पप्पू पुत्र सिमरू निवासी धनपुरा को दबोचा। उसकी स्कूटी से 01 किलो 115 ग्राम चरस बरामद हुई, जिसकी…
लक्सर (संवाददाता)। खानपुर क्षेत्र के भारुवाला गांव में सोमवार को प्रशासन ने अतिक्रमणकारियों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए तालाब की भूमि पर बने निर्माण ढांचों को बुलडोजर से जमींदोज कर दिया। कार्रवाई के दौरान भारी पुलिस बल तैनात रहा, जिससे किसी तरह की अप्रिय स्थिति पैदा न हो सके। लक्सर तहसीलदार प्रताप सिंह चौहान के मुताबिक, तालाब की भूमि पर ग्रामीणों ने वर्षों से धीरे-धीरे कब्जा कर निर्माण खड़े कर दिए थे। कई बार नोटिस देने के बावजूद जब अतिक्रमण नहीं हटाया गया तो आखिरकार प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाते हुए कार्रवाई शुरू की है। कुल 12 मकानों को अतिक्रमण…
गैरसैंण/हरिद्वार। खानपुर विधायक उमेश कुमार ने विधानसभा मानसून सत्र के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर क्षेत्र की दो बड़ी समस्याओं को सामने रखा। उन्होंने किसानों को भारी बारिश से हुए नुकसान पर राहत दिलाने और लक्सर रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों के ठहराव की मांग की। बाढ़ प्रभावित क्षेत्र घोषित करने की मांग विधायक उमेश कुमार ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि हालिया भारी बारिश से खानपुर और लक्सर क्षेत्र में गन्ना, धान और ज्वार जैसी प्रमुख फसलें पूरी तरह नष्ट हो चुकी हैं। अधिकांश किसान कर्ज लेकर खेती करते हैं, ऐसे में अब वे उसे चुकाने की…

