Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Desk
लक्सर: कोतवाली पुलिस ने दिनदहाड़े युवक पर फायरिंग करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी के पास से एक अवैध तमंचा और एक जिन्दा कारतूस भी बरामद किया गया है। बीते गुरुवार, लक्सर में दिनदहाड़े अज्ञात बदमाशों ने एक युवक पर फायरिंग कर उसे घायल कर दिया था। घटना के बाद घायल युवक के पिता ने दो युवकों के खिलाफ लक्सर कोतवाली में नामजद मुकदमा दर्ज कराया था। घटना की गंभीरता को देखते हुए, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार ने तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए थे। इसके बाद, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण और पुलिस उपाधीक्षक लक्सर के पर्यवेक्षण…
सुबह लक्सर के बहादुरपुर में जमीनी विवाद को लेकर हुए हत्याकांड के मामले ने तूल पकड़ लिया है, ग्रामीण मृतक की डेड बॉडी लेकर थाने का घेराव करने पहुंचे हैं जिन्हें बीच में ही सत्संग भवन के पास पुलिस बल ने रोक लिया है। मौके पर लक्सर सीईओ निहारिका सेमवाल व कोतवाली प्रभारी पुलिस बल के साथ तैनात है। परिजनों का आरोप है कि पुलिस की लापरवाही से ही मृतक की जान गई है। परिजनों का चौकी प्रभारी पर आरोप है कि उनकी लापरवाही से ही विपक्षीगणों के हौसले इतने बुलंद हुए ओर उन्होंने मृतक अशोक की जान ले ली…
लक्सर, : कोतवाली पुलीस ने अवैध हथियार लेकर घूम रहे दो संदिग्ध को अलग- अलग मामलो में गिरफ्तार किया है । पुलिस में पकड़े गए अभियुक्ततो के खिलाफ़ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है । लक्सर पुलीस के अनुसार, चैकिंग अभियान के दौरान पुलीस ने अक्षय नामक एक युवक को एक तमंचा और एक जिन्दा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया। वहीं इसी दिन, शांति व्यवस्था ड्यूटी के दौरान लक्सर क्षेत्र में पुलिस ने निखिल नामक एक अन्य युवक को संदिग्ध अवस्था में अवैध चाकू के साथ गिरफ्तार किया है। पकड़े…
लक्सर। आज से देश में लागू हुए नए कानूनों के स्वागत के लिए लक्सर क्षेत्र के लोगों ने कोतवाली परिसर में राष्ट्रगान गाकर नए कानूनों का स्वागत किया। इस दौरान लक्सर पुलिस द्वारा क्षेत्र के सभी ग्राम प्रधानों, सीएलजी मेंबर, आशा कार्यकर्ता, स्कूल के छात्र-छात्राओं और क्षेत्र की जनता के साथ एक गोष्ठी का आयोजन कर नए कानूनों के सम्बन्ध में जानकारी दी। गोष्ठी में उपजिलाधिकारी लक्सर गोपाल सिंह चौहान, पुलिस क्षेत्राधिकारी लक्सर निहारिका सेमवाल और प्रभारी निरीक्षक लक्सर राजीव रौथाण ने नए कानूनों के प्रावधानों के बारे में लोगों को जागरूक किया। उन्होंने नए कानूनों के फायदे और घर…
हरीद्वार । लक्सर पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर 220 नशीली टैबलेट्स, 32 कैप्सूल और 6.02 ग्राम अवैध स्मैक के साथ दो धंधेबाजों को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई को माननीय मुख्यमंत्री उत्तराखंड के “ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान 2025” के तहत अंजाम दिया गया है। लक्सर पुलिस ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर, क्षेत्र में सक्रिय पुलिस टीम ने संभावित नशा तस्करी और बिक्री के स्थानों पर छापेमारी की। पुलीस ने अभियुक्त आबाद को नशीली दवाओं (…
लक्सर। कोतवाली पुलीस ने नाबालिग से दुष्कर्म के मामले मे फरार चल रहे आरोपी जाकिर उर्फ कल्लू पुत्र राशीद को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी गिरफ्तारी के डर से ठिकाने बदलकर पुलीस को गच्चा दे रहा था लेकीन पुलीस की लगातर दबिश से आरोपी को पकड़ने में सफलता हासिल की है। दरअसल, क्षेत्र निवासी व्यक्ति ने लक्सर पुलीस को तहरीर देकर अपनी नाबालिक किशोरी के साथ दुष्कर्म होने का मामला दर्ज़ कराया था । एसएसपी हरिद्वार के निर्देशानुसार, प्रभारी निरीक्षक लक्सर द्वारा अलग अलग पुलिस टीम गठित कर आरोपी को पकड़ने के लिए लगातार विभिन्न स्थानों पर दबिश देकर अंततः…
हरिद्वार जिले के ज्वालापुर स्थित दुर्गा चौक पर आज कालेश्वर महादेव मानव सेवा ट्रस्ट की अध्यक्ष वैशाली शर्मा ने भीषण गर्मी से परेशान राहगीरों को राहत देने के उद्देश्य से एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम के दौरान राहगीरों को रूहफ्सा, आम पन्ना और रसना जैसे ठंडे पेयदान किया। वैशाली शर्मा लंबे समय से समाज सेवा में सक्रिय हैं और उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए विभिन्न संस्थाओं ने उन्हें सम्मानित भी किया है। वैशाली ने कहा कि समाज सेवा उनके लिए एक कर्तव्य है और वह इसे निभाने में गर्व महसूस करती हैं। उन्होंने बताया कि आज के…
लक्सर, हरिद्वार: पथरी स्थित विश्व प्रसिद्ध हजरत शाह मोहम्मद शाह उर्फ काठा पीर बाबा की दरगाह का 855वां सालाना उर्स हर्षोल्लास के साथ शुरू हो गया है। उर्स का आरंभ लक्सर सीओ निहारिका सेमवाल , तहसीलदार प्रताप सिंह चौहान व ठेकेदार वरिश अहमद ने फीता काट कर किया। पहले दिन बड़ी संख्या में अकीदतमंदों ने दरगाह पर चादर और फूल पेश कर देश में अमन-चैन की दुआ मांगी। उर्स का आयोजन पांच दिनों तक चलेगा, जिसमें दूरदराज से आए श्रद्धालु भी शामिल होंगे। मेला ठेकेदार वारिस अहमद ने बताया कि पीर बाबा की दरगाह पर दूर-दराज से अकीदतमंद अपनी मन्नतों…
हरिद्वार के मालवीय दीप, हर की पौड़ी पर आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भव्य योग शिविर का आयोजन किया गया। इस आयोजन का नेतृत्व आयुष एवं आयुष शिक्षा विभाग, जिला प्रशासन और जिला गंगा रक्षा समिति ने किया। कार्यक्रम में नगर विधायक और पूर्व कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक, दिव्य प्रेम सेवा मिशन के परमाध्यक्ष डॉ. आशीष गौतम, रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम के सचिव स्वामी दयामुर्त्यानंद, जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल और कई अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया और अतिथियों का स्वागत पटका और रुद्राक्ष की माला पहनाकर किया गया। योग शिविर में…
लक्सर से देहरादून की ओर जा रहे एक छोटे हाथी को अज्ञात ने जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में ड्राइवर समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है । घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंचे। गंभीर रूप से घायलों को उपचार के लिए 108 की मदद से हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार, लक्सर की ओर से आ रहे एक छोटा हाथी को सुल्तानपुर कुनारी में अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी है जिसमें बैठे ड्राइवर सहित एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।…

