Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Desk
पानीपत, 27 नवंबर 2024 –सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में पानीपत के बाजार का एक मामला सामने आया है, जहां एक लड़का रील बनाने के जुनून में लड़कियों के कपड़े पहनकर डांस करने लगा। लड़के की इस हरकत से बाजार में मौजूद लोग भड़क गए और उसकी पिटाई कर दी। वीडियो में क्या दिखा? वायरल वीडियो में लड़का लड़कियों के इनरवियर पहनकर बीच बाजार में रील बनाने की कोशिश कर रहा था। उसकी हरकतों को देखकर स्थानीय दुकानदारों और वहां मौजूद लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया इस घटना का वीडियो एक्स (पूर्व में…
झांसी, 27 नवंबर 2024 –झांसी के महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में 15 नवंबर को हुए अग्निकांड में दस नवजात बच्चों की दर्दनाक मौत के बाद डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने सख्त कार्रवाई की है। चार सदस्यीय जांच समिति की रिपोर्ट के आधार पर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. नरेंद्र सिंह सेंगर को पद से हटा दिया गया है, जबकि मुख्य चिकित्सा अधीक्षक समेत तीन अन्य अधिकारियों को निलंबित किया गया है। दोषियों पर कार्रवाई कमिश्नर स्तर पर जांच के आदेश घटना की विस्तृत जांच के लिए मंडलायुक्त झांसी को भी जांच अधिकारी बनाया गया है। बाल रोग विभागाध्यक्ष डॉ. ओम शंकर…
लक्सर, हरिद्वार –कोतवाली लक्सर पुलिस ने बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत के.वी. इंटर कॉलेज और डिग्री कॉलेज लक्सर में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। इस कार्यक्रम में छात्रों और शिक्षकों को बाल विवाह समाप्त करने की शपथ दिलाई गई और अभियान की गंभीरता से अवगत कराया गया। कार्यक्रम का संचालन उप निरीक्षक डिम्पल जोशी और प्रियंका नेगी ने किया। उन्होंने छात्रों को बाल विवाह के दुष्प्रभावों पर जागरूक करते हुए बताया कि यह प्रथा न केवल बालकों के विकास में बाधा डालती है, बल्कि समाज पर भी नकारात्मक प्रभाव डालती है। कार्यक्रम में छात्रों को ट्रैफिक नियमों और साइबर…
हरिद्वार –मुख्य विकास अधिकारी (CDO HARIDWAR ) आकांक्षा कोंडे (AAKANSHA KONDE) ने विकास भवन रोशनाबाद में ग्रामोत्थान परियोजना “रीप” की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की। इस बैठक में विकासखंड और क्लस्टर लेवल फेडरेशन (सीएलएफ) स्टाफ के साथ संवाद कर परियोजना की प्रगति और कार्यान्वयन की समीक्षा की गई। बैठक का उद्देश्य ग्रामीण सशक्तिकरण और उद्यमिता को प्रोत्साहन देने के लिए चल रही योजनाओं का आकलन करना था। ग्रामोत्थान परियोजना की समीक्षा के मुख्य बिंदु बैठक में ग्रामोत्थान परियोजना के विभिन्न पहलुओं की गहन समीक्षा की गई। इस दौरान सीडीओ ने परियोजना की प्रगति और चुनौतियों पर चर्चा की। सीडीओ ने…
Haridwar DM raid: हरिद्वार के जिलाधिकारी कर्मेंद्र सिंह ने नगर निगम कार्यालय में बुधवार सुबह औचक निरीक्षण कर बड़ी कार्रवाई की। सुबह 10:10 बजे हुई इस छापेमारी (Haridwar DM raid) के दौरान कार्यालय के कुल 73 कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए। जिलाधिकारी ने इस स्थिति पर नाराजगी जताते हुए सभी अनुपस्थित कर्मचारियों और अधिकारियों का वेतन तत्काल रोकने और उनसे स्पष्टीकरण मांगने के आदेश दिए है । यह छापेमारी ऐसे समय में की गई, जब नगर निगम कार्यालय में कामकाज की शुरुआत हो चुकी थी। जिलाधिकारी ने कहा कि यह बेहद गंभीर मामला है और कर्मचारियों को अपनी जिम्मेदारियों को समझना…
लक्सर। नगर पंचायत सुल्तानपुर आदमपुर क में रविवार रात को अज्ञात चोरों ने मेन रोड पर स्थित ब्रांड कलेक्शन रेडीमेड कपड़े की दुकान में सेंधमारी कर लाखों की नकदी और कपड़े चुरा लिए। यह घटना एचपी पेट्रोल पंप के सामने की है, जहां चोरों ने दुकान के पिछले हिस्से में सेंध लगाकर अंदर घुसकर वारदात को अंजाम दिया। दुकान मालिक ने दी घटना की जानकारी दुकान के मालिक सावेज मलिक ने बताया कि वह रोज की तरह रात को अपनी दुकान बंद करके घर गए थे। सोमवार सुबह करीब 8:00 बजे जब वह दुकान पहुंचे तो अंदर का सामान बिखरा…
हरिद्वार की मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) आकांक्षा कोण्डे ने लक्सर ब्लॉक कार्यालय का दौरा कर विभागीय कार्यों की गहन समीक्षा की। लक्सर ब्लॉक के कई मानकों में पिछड़ने पर उन्होंने कड़ी नाराजगी जताई है और कर्मचारियों को काम में लापरवाही के लिए सख्त चेतावनी दी है। सीडीओ ने कहा कि जो कर्मचारी अपने कार्य में सुधार नहीं करेंगे, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। समीक्षा बैठक में जिला विकास अधिकारी वेद प्रकाश और परियोजना निदेशक कैलाश नाथ तिवारी भी उपस्थित रहे। बैठक में ब्लॉक के कर्मचारियों के साथ योजनाओं की प्रगति, विकास कार्यों और समस्याओं पर चर्चा की गई। क्षेत्रीय…
हरिद्वार, जिले में अवैध गैस रिफिलिंग के कारोबार पर रोक लगाने के लिए जिला पूर्ति विभाग ने रविवार को बड़ी कार्रवाई की। जिला पूर्ति अधिकारी तेजबल सिंह के नेतृत्व में की गई इस छापेमारी में 80 कॉमर्शियल गैस सिलेंडर जब्त किए गए, जिससे सरकार को प्रतिदिन हो रहे लाखों रुपए के राजस्व घाटे का खुलासा हुआ। प्राप्त जानकारी के अनुसार, जिला पूर्ति अधिकारी तेजबल सिंह को सूचना मिली थी कि पार्वती इनक्लेव के पास स्थित हृदय राम निवास में घरेलू गैस सिलेंडरों से कॉमर्शियल सिलेंडरों में अवैध तरीके से गैस भरने का धंधा चल रहा है। सूचना मिलते ही जिला…
हरीद्वार । जिले के लक्सर क्षेत्र में अशोक सैनी हत्याकांड ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ जबरदस्त आक्रोश पैदा कर दिया है। सैनी के परिजनों और सैनी समाज का गुस्सा लगातार बढ़ता जा रहा है, क्योंकि हत्याकांड के तीन आरोपी अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। परिजनों ने चेतावनी दी है कि यदि 12 जुलाई तक पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया तो वे लक्सर कोतवाली में धरना देंगे और आत्मदाह करेंगे। घटना के अनुसार, लक्सर कोतवाली क्षेत्र के बहादुरपुर गांव में जमीनी विवाद के चलते दो पक्षों में झगड़ा हुआ, जिसमें एक पक्ष ने अशोक सैनी पर…
लक्सर। तहसील क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय कुड़ी हबीबपुर में बारिश से हुए जल भराव के सम्बन्ध में विद्यालय की सहायक अध्यापिका लिखित पत्र लेकर लक्सर उपजिलाधिकारी कार्यालय पहुंची जिसमें उन्होंने विद्यालय में जल भराव की समस्या के निराकरण कराने की मांग की वहीं पत्र में उनके द्वारा जल भराव का मुख्य कारण बारिश के पानी की निकासी बाधित होना बताया गया। शिक्षकों द्वारा दिए गए पत्र में उपजिलाधिकारी गोपाल सिंह चौहान को अवगत कराया गया है की ग्राम कुड़ी भगवानपुर में जल निकासी बाधित होने के कारण राजकीय प्राथमिक विद्यालय कुड़ी हबीबपुर (ग्राम कुड़ी भगवानपुर) के मुख्य गेट तथा विद्यालय…

