Author: Desk

रुड़की: जीजा को साली से एक सामान्य सी मुलाकात उस वक्त भारी पड़ गई जब घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोर ने हाथ साफ कर दिया। बाइक चोरी की यह पूरी वारदात पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पीड़ित ने अब गंगनहर कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। जानकारी के अनुसार, ढंढेड़ी खतिरपुर निवासी संदीप सैनी अपनी साली के यहां मिलने के लिए रुड़की के मोहल्ला अंबर तालाब, चुन्नीलाल वाली गली में आया हुआ था। उसने अपनी बाइक मकान के बाहर खड़ी कर दी थी और घर के अंदर बैठकर मेहमाननवाज़ी में…

Read More

हरिद्वार। जिले में सोशल मीडिया पर भारत विरोधी और पाकिस्तान समर्थक वीडियो लगाने के मामले में पुलिस ने तेज़ी से कार्रवाई करते हुए कुछ ही घंटों में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार, पथरी थाना क्षेत्र के ग्राम बहादरपुर जट निवासी जीवेन्द्र तोमर ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वसीम नामक युवक ने अपने इंस्टाग्राम स्टेटस पर ऐसा वीडियो अपलोड किया है, जो भारत के खिलाफ और पाकिस्तान के समर्थन में है। शिकायत में कहा गया कि इस वीडियो से देश की अखंडता, सामाजिक सौहार्द और शांति व्यवस्था पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है। गांव और…

Read More

हरिद्वार। खानपुर थाना क्षेत्र में हस्तमौली गांव में गोली मारकर ग्रामीण की गई हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। ग्रामीण का हत्यारा खुद का 19 साल के बेटा ही निकला । पिता की रोज-रोज की डांट-फटकार और टोका-टोकी के चलते कलयुग की बेटे ने अपने आप की मौत के घाट उतार दिया है । बीते 23/24 मई की रात को आरोपी बेटे सूरज ने ही 112 नंबर पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी कि उसके पिता की किसी अज्ञात ने गोली मारकर हत्या कर दी है। सूचना मिलते ही थाना खानपुर पुलिस मौके पर पहुँची और तड़के…

Read More

हरिद्वार। रुड़की में शनिवार को चेन लूट व पूर्व पार्षद के कार्यालय में घुसकर चाकू से हमला करने वाले बदमाश आखिरकार उत्तर प्रदेश पुलिस के हत्थे चढ़ ही गए। मुजफ्फरनगर में हुई मुठभेड़ में तीनों बदमाश गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस ने उनके पास से लूट का पूरा सामान भी बरामद किया है। एक दिन में छह वारदातों से मचाया आतंक दिल्ली के संगम विहार निवासी तीन बदमाशों ने शनिवार को रुड़की क्षेत्र में आतंक मचा दिया। दिनदहाड़े उन्होंने एक महिला से सोने की चेन लूट ली और एक पूर्व पार्षद के कार्यालय में घुसकर चाकू से हमला…

Read More

हरिद्वार/लक्सर। रविवार की सुबह लक्सर वन रेंज के ग्राम मुंडाखेड़ा खुर्द में उस वक्त हड़कंप मच गया जब ग्रामीणों ने एक मगरमच्छ को गांव के पास पानी के निकट घूमते देखा। भय और चिंता के बीच ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना वन विभाग को दी। विभाग की टीम ने बिना देर किए मौके पर पहुंचकर सतर्कता और साहस से अभियान शुरू किया। रेस्क्यू ऑपरेशन की कमान संभालने वाले वनकर्मी सुमित सैनी ने बताया कि सूचना मिलते ही टीम तुरंत सक्रिय हो गई। लोगों को दूर किया गया और मगरमच्छ की गतिविधियों पर पैनी नजर रखी गई। करीब एक घंटे के…

Read More

हरिद्वार। सुल्तानपुर में एक नई ट्रेवल्स एजेंसी ‘मलिक टूर एंड ट्रेवल्स’ का भव्य उद्घाटन हुआ, जो आम जनता को एंबुलेंस सेवा से लेकर शादी-ब्याह, पार्टी, यात्रा और अन्य आवश्यकताओं के लिए वाहन उपलब्ध कराएगी। इस ट्रेवल्स एजेंसी का उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि एडवोकेट आजम भारती ने फीता काटकर किया। उद्घाटन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और युवा मौजूद रहे। इस अवसर पर एडवोकेट आजम भारती ने कहा, “दानिश भाई ने मलिक टूर एंड ट्रेवल्स खोलकर क्षेत्र की एक बड़ी जरूरत को पूरा किया है। कई बार देखने में आता है कि लोगों को इमरजेंसी या विवाह समारोह जैसे…

Read More

हरिद्वार। मनरेगा योजना में भ्रष्टाचार को लेकर प्रशासन ने हाल ही में कुछ ग्राम विकास अधिकारियों (वीडीओ), रोजगार सेवकों और मेटों पर कार्रवाई कर एक कड़ा संदेश देने की कोशिश की है। लेकिन बड़ा सवाल यह है कि जब जांच की जिम्मेदारी उसी अधिकारी को दी जाए जिस पर गड़बड़ियों की परछाई हो, तो क्या सच सामने आएगा? क्या यह व्यवस्था ईमानदारी की उम्मीद जता सकती है? जिले भर में मनरेगा पोर्टल पर श्रमिकों की फर्जी उपस्थिति और मोबाइल ऐप के जरिए गलत फोटोग्राफ्स अपलोड करने का मामला सामने आया था। जवाब में जिला प्रशासन ने 14 वीडीओ को प्रतिकूल…

Read More

हरिद्वार। सुकरासा नदी पर बहुप्रतीक्षित पुल के निर्माण की मंजूरी और बजट स्वीकृति मिलने के बाद क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल है। पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद के प्रस्ताव पर स्वीकृत इस पुल को लेकर ग्रामीणों ने शनिवार को वेद मंदिर आश्रम में स्वामी यतीश्वरानंद का फूलमालाओं और जयकारों के साथ भव्य स्वागत किया। स्वागत समारोह में बोलते हुए स्वामी यतीश्वरानंद ने कहा, “यह पुल सिर्फ एक निर्माण नहीं, बल्कि क्षेत्र की हजारों जनता की वर्षों पुरानी माँग का समाधान है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस पर तत्काल कार्रवाई करते हुए 543.85 लाख रुपये की वित्तीय मंजूरी दी है।”…

Read More

हरिद्वार। जिले के रोह नदी पर बनने जा रहे सुगरासा पुल की स्वीकृति और ₹5 करोड़ की बजट मंजूरी के साथ ही राजनीतिक तापमान भी चढ़ गया है। पुल की स्वीकृति को लेकर पूर्व विधायक स्वामी यतीश्वरानंद और वर्तमान कांग्रेस विधायक अनुपमा रावत के बीच श्रेय लेने की होड़ छिड़ गई है। शनिवार को विधायक अनुपमा रावत ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए पुल स्वीकृति को अपनी जीत बताया। उन्होंने लिखा कि उन्होंने जनता की जरूरत को सदन में उठाया और सरकार पर दबाव बनाया, जिसके फलस्वरूप पुल को मंजूरी और बजट मिला। वहीं, शाम होते-होते भाजपा नेता व…

Read More

हरिद्वार, । जिले में मनरेगा (महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना) के तहत कार्यरत श्रमिकों की त्रुटिपूर्ण उपस्थिति और फर्जी फोटोग्राफ्स अपलोड करने के मामले में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 14 ग्राम विकास अधिकारियों को प्रतिकूल प्रविष्टि दी है। इसके अलावा 11 ग्राम रोजगार सेवकों की वित्तीय वर्ष 2025-26 की वार्षिक मानदेय वृद्धि पर रोक लगाई गई है। मामले की जांच एनएमएमएस (नेशनल मोबाइल मॉनिटरिंग सिस्टम) पोर्टल के माध्यम से प्राप्त उपस्थिति रिकॉर्ड और फोटोग्राफ्स के आधार पर की गई। विभिन्न माध्यमों से प्राप्त शिकायतों और सूचना के बाद जनपद स्तर से खंड विकास अधिकारियों को निर्देश…

Read More