Author: GULSHAN AAJAD

गुलशन आजाद, एक युवा पत्रकार है। जो अपराध एवं राजनितिक समेत समायिकी मुद्दो पर बिट करते है, पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में अपने योगदान से समाज को जागरूक करने में सक्रिय रहे हैं।

लक्सर। उत्तराखंड की राजनीति में लक्सर विधानसभा सीट हमेशा से दिलचस्प चुनावी समीकरणों के लिए जानी जाती रही है। यहां जातीय समीकरण, मुस्लिम मतदाताओं की भूमिका और स्थानीय बनाम बाहरी चेहरे का सवाल चुनावी नतीजों पर सीधा असर डालता रहा है। लेकिन इस सीट की राजनीति का एक बड़ा सवाल आज भी कायम है—2012 के परिसीमन के बाद आखिर कोई मजबूत गुर्जर चेहरा लक्सर विधानसभा की दहलीज क्यों नहीं पार कर पाया? 2007 में चैंपियन कांग्रेस के टिकट पर मैदान में उतरे और उनका प्रभाव और मजबूत दिखाई दिया। उन्हें 27,038 वोट मिले और उन्होंने बसपा के पाल सिंह कश्यप…

Read More

लक्सर/खानपुर। कोतवाली खानपुर क्षेत्र के अंतर्गत गोवर्धनपुर पुलिस चौकी पर शुक्रवार को बड़ी संख्या में ग्रामीण और एक लापता युवती के परिजन पहुंच गए तथा युवती की शीघ्र बरामदगी की मांग की। परिजनों का आरोप है कि गोवर्धनपुर निवासी युवती दो दिन से लापता है। इस संबंध में उन्होंने पुलिस को तहरीर देकर मामले से अवगत कराया था, लेकिन अब तक युवती की बरामदगी नहीं हो सकी है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि युवती को जल्द बरामद नहीं किया गया तो वे धरना-प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे।वहीं, लक्सर पुलिस क्षेत्राधिकारी देवेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि गोवर्धनपुर चौकी क्षेत्र…

Read More

देहरादून। लक्सर जुड़ा मदरसा जांच मामला इन दिनों लक्सर ही नहीं बल्कि पूरे हरिद्वार जिले की राजनीति में चर्चा का सबसे बड़ा विषय बन चुका है। 23 मदरसों की सहायता राशि रोके जाने की खबर में लक्सर विधायक मोहम्मद शहजाद का नाम सामने आने के बाद राजनीतिक माहौल पूरी तरह गरमा गया है। सत्ता पक्ष, विपक्ष, मदरसा संचालक, स्थानीय नेता और सोशल मीडिया यूजर्स — सभी इस मुद्दे पर अपनी-अपनी राय रखते नजर आ रहे हैं। लेकिन सबसे बड़ा सवाल अभी भी वही बना हुआ है कि आखिर सच्चाई क्या है? क्या वास्तव में विधायक की शिकायत पर कार्रवाई हुई,…

Read More

हरिद्वार/लक्सर। लक्सर के कबूलपुरी रायघटी आज इतिहास के पन्नों में दर्ज होने वाला एक गौरवपूर्ण क्षण देखने को मिला, जब खानपुर विधायक उमेश कुमार ने महान क्षत्रिय सम्राट पृथ्वीराज चौहान की प्रथम विशाल प्रतिमा का भव्य और गरिमामय अनावरण किया। यह आयोजन केवल एक मूर्ति अनावरण नहीं था, बल्कि सांस्कृतिक पुनर्जागरण, सामाजिक एकता और राष्ट्रभक्ति का एक जीवंत उत्सव बन गया। कबूलपुरी रायघटी में आयोजित इस ऐतिहासिक समारोह की अध्यक्षता ग्राम प्रधान रामपाल ने की। ओर अपने प्रभावशाली संबोधन में उन्होंने सम्राट पृथ्वीराज चौहान को भारतीय इतिहास का वह अद्वितीय शौर्य स्तंभ बताया, जिन्होंने राष्ट्र, धर्म और स्वाभिमान की रक्षा…

Read More

हरिद्वार। कांग्रेस पार्टी हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा की बैठक जियापोता स्थित सुनहरा पल वेडिंग बैंक्वेट हॉल में आयोजित हुई। बैठक में 14 दिसंबर को दिल्ली में होने वाली कांग्रेस की ‘वोट-चोर गद्दी छोड़ महा रैली’ की तैयारियों पर विस्तृत रणनीति बनाई गई। बैठक की अध्यक्षता विधायक अनुपमा रावत ने की, जबकि संचालन धर्मेंद्र चौहान ने किया। कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि लोकतंत्र की रक्षा के लिए यह रैली बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि “हम सबको दिल्ली चलना है, लोकतंत्र बचाना…

Read More

रुड़की। गंगनहर कोतवाली क्षेत्र में एक 18 वर्षीय युवक की गुमशुदगी ने सनसनीखेज मोड़ ले लिया, जब पुलिस ने खुलासा किया कि उसकी हत्या उसकी नाबालिग प्रेमिका और उसके साथियों ने मिलकर की। प्रेम-प्रसंग में अंजाम दिए गए इस वारदात में किशोरी और एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि दो आरोपी अब भी फरार हैं। जानकारी के मुताबिक, 13 अगस्त को परिजनों ने गंगनहर कोतवाली में चन्द्रपुरी राणा चौक निवासी युवक दीपक रावत के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। कि 10 अगस्त की रात दीपक घर से मोटरसाइकिल से निकला था और वापस नहीं लौटा।…

Read More

सुल्तानपुर। नगर पंचायत सुल्तानपुर आदमपुर में मोहर्रम के अवसर पर परंपरागत अखाड़ों का आयोजन पूरे श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया। मोहल्ला ईदगाह अखाड़ा कमेटी द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम का शुभारंभ वरिष्ठ समाजसेवी प्रमोद खारी ने फीता काटकर किया। आयोजन स्थल पर गहमा-गहमी और धार्मिक आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला कार्यक्रम में चेयरमैन प्रतिनिधि बाबू ताहिर हसन सहित कई सभासद, गणमान्य नागरिक और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे। आयोजकों की ओर से सभी विशिष्ट अतिथियों को फूल माला पहनाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर प्रमोद खारी ने कहा, “मोहर्रम का पर्व आपसी सौहार्द, श्रद्धा और…

Read More

हरिद्वार। धर्मनगरी में देह व्यापार के गोरखधंधे पर पुलिस ने एक और बड़ी कार्रवाई की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र सिंह डोबाल के निर्देश पर Anti Human Trafficking Unit (AHTU) की टीम ने शुक्रवार को सत्यम विहार, भूपतवाला स्थित दिल्ली गेस्ट हाउस में अचानक छापेमारी की। छापेमारी में पुलिस ने मौके से तीन महिलाएं और दो पुरुष को आपत्तिजनक हालत में गिरफ्तार किया है। वहीं होटल का संचालक फरार हो गया है, जिसकी तलाश जारी है। पुलिस जांच में सामने आया है कि होटल को बिजनौर, उत्तर प्रदेश निवासी एक व्यक्ति ने लीज पर लिया हुआ था। फोन के जरिए…

Read More

हरिद्वार। आगामी कांवड़ मेले को सुरक्षित, सुव्यवस्थित और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने को लेकर मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में शुक्रवार को इंटरस्टेट समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गई। सीसीआर सभागार हरिद्वार में हुई इस बैठक में उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा और राजस्थान के उच्चाधिकारियों ने ऑनलाइन और ऑफलाइन माध्यम से भाग लिया। इस दौरान मुख्य सचिव ने कहा कि कांवड़ मेला केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक नहीं, बल्कि एक सामूहिक प्रशासनिक चुनौती भी है। उन्होंने ज़िला प्रशासन, पुलिस, परिवहन, स्वास्थ्य और अन्य विभागों को निर्देश दिए कि आधुनिक तकनीक और रियल टाइम कोऑर्डिनेशन के ज़रिये…

Read More

लक्सर नगर पालिका और नगर पंचायत सुल्तानपुर की सीटों पर आरक्षण की घोषणा के बाद क्षेत्रीय राजनीति में हलचल मच गई है। लक्सर नगर पालिका की चेयरमैन सीट इस बार दलित आरक्षित कर दी गई है, जबकि नगर पंचायत सुल्तानपुर की चेयरमैन सीट ओबीसी आरक्षित घोषित हुई है। इस आरक्षण ने स्थानीय नेताओं के चुनावी समीकरणों को पूरी तरह बदलकर रख दिया है। लक्सर में आरक्षण का ये पड़ेगा प्रभाव लक्सर नगर पालिका की चेयरमैन सीट पर दलित आरक्षण लागू होने के बाद यहां की राजनीति में नया जोश देखने को मिलेगा। इस सीट पर लंबे समय से सामान्य वर्ग…

Read More