Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: GULSHAN AAJAD
गुलशन आजाद, एक युवा पत्रकार है। जो अपराध एवं राजनितिक समेत समायिकी मुद्दो पर बिट करते है, पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में अपने योगदान से समाज को जागरूक करने में सक्रिय रहे हैं।
देहरादून। उत्तराखंड के नगर निकायों में मतदाताओं की संख्या में बीते छह माह में 3.30 लाख का इजाफा हुआ है। मई 2024 में प्रदेश में कुल 27.28 लाख मतदाता थे, जो नवंबर 2024 में बढ़कर 30.58 लाख हो गए। राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव राहुल गोयल ने बताया कि 2018 के निकाय चुनाव में मतदाताओं की संख्या 25.22 लाख थी, जबकि इस बार यह आंकड़ा 30.58 लाख पर पहुंच गया है। देहरादून नगर निगम में विवाद और परिसीमन के कारण मतदाता सूची को अपडेट किया गया। 11 नगर निकायों में परिसीमन और अपग्रेडेशन के बाद मतदाता सूची तैयार की गई।…
उत्तर प्रदेश के संभल में जामा मस्जिद पर रविवार को हुए सर्वेक्षण के दौरान हिंसा भड़क उठी। सर्वे के विरोध में जुटी भीड़ ने पुलिस पर पथराव किया और 10 से अधिक वाहनों में आग लगा दी। घटना के दौरान तीन लोगों की मौत हो गई और 20 से अधिक पुलिसकर्मी घायल हो गए। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े और लाठीचार्ज किया। कैसे शुरू हुआ विवाद? रविवार सुबह संभल के डीएम डॉ. राजेंद्र पैंसिया, एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई और कोर्ट कमिश्नर रमेश राधव की अगुवाई में सर्वेक्षण टीम जामा मस्जिद पहुंची। टीम…
हरिद्वार (लक्सर) : हरिद्वार जनपद के लक्सर प्रेस क्लब की नई कार्यकारिणी के चुनाव सर्वसम्मति से संपन्न हुए, जिसमें प्रवीण सैनी को अध्यक्ष और जाने आलम को महामंत्री चुना गया। मीडियाकर्मियों की बैठक में पत्रकार सुरक्षा और उनके अधिकारों के लिए एकजुट होने का आह्वान किया गया। संगठन की एकता और सहयोग पर बल देते हुए, मीडियाकर्मियों ने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों में पत्रकारों को संगठित होना बेहद आवश्यक है। चुनाव प्रक्रिया के दौरान प्रवीण सैनी को अध्यक्ष, जाने आलम को महामंत्री और राजीव नामदेव को कोषाध्यक्ष चुना गया। इसके साथ ही अन्य पदों पर नियुक्तियाँ हुईं – अरुण कुमार,…
लक्सर। लंबे समय से कांग्रेस की राजनीति करने वाले राजेश रस्तोगी ने भी कांग्रेस को बाय-बाय कह दिया है। कभी पूर्व मुख्यमंत्री हरिश रावत के करीबी रहे राजेश रस्तोगी ने कांग्रेस से इस्तीफा देते हुए को कांग्रेस पर परिवारवाद का आरोप लगाया है। उत्तराखण्ड कांग्रेस प्रदेश महासचिव राजेश रस्तोगी की ने अपनी फेसबुक बल पर लंबा चौड़ा लेख लिखते हुए कहा कि वह कांग्रेस में लगातार बढ़ते परिवार वाद से दु:खी होकर उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश महासचिव पद समेत अन्य सभी पार्टी पदों से इस्तीफा दे रहे हैं। राजेश रस्तोगी ने कांग्रेस पर आरोप लगाया है कि यदि कांग्रेस 2017…
लक्सर। तहसील क्षेत्र के सीधडू गांव में चोरों ने फिर से लगभग 130 मीटर बिजली का तार चोरी कर लिया है, पिछले दो माह में सिधडू गांव में अज्ञात चोर आधा दर्जन से ज्यादा बार चोरी की घटनाओ को अंजाम दे चुके है। पहले से ही बाढ़ का दंज खेल रहे किसान अब चोरों के आतंक से त्राहि- माम त्राहि- माम है. सिंधडू गांव में बीती रात अज्ञात चोर ने बलराम के ट्यूबल से लगभग 130 मी विद्युत लाइन चोरी कर ली है । इससे एक दिन पहले ही पास में स्थित साधुराम की ट्यूबवेल से भी अज्ञात चोरों ने…
हरीद्वार। जनपद पुलिस ने सब्जी की आड़ में शराब तस्करी कर रहे तस्कर को 100 पेटी शराब के जखीरे के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओ में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है। आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर हरिद्वार पुलिस सतर्क है। पुलिस कप्तान प्रमेन्द्र डोबाल की लीडरशिप में एक्टिव मोड़ में काम कर रही हरिद्वार पुलिस के हाथ बड़ी सफलता लगी है। पुलिस द्वारा नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे चेकिंग अभियान के दौरान झबरेड़ा पुलिस ने उत्तराखंड उत्तर प्रदेश बॉर्डर पर स्थित खड़खड़ी दयाला के पास से हरियाणा निवासी राजेंद्र को…
लक्सर। सुल्तानपुर स्थित आईसीएस कंप्यूटर इंस्टीटयूट से 62 छात्र- छात्राओं नेकंप्यूटर एडवांस डिप्लोमा पास आउट किया है इंस्टिट्यूट के डायरेक्टर प्रवेज भारती ने छात्र-छात्राओं को डिप्लोमा सर्टिफिकेट वितरण कर उज्जवल भविष्य की कामना की है। आईसीएस इंस्टीट्यूट के डायरेक्टर प्रवेज भारती ने बताया कि सुल्तानपुर स्थित उनके आईसीएस कंप्यूटर सेंटर क्षेत्र का सबसे प्रतिष्ठ कंप्यूटर सेंटर है हमारे यहां छात्र-छात्राओं को कंप्यूटर तकनीकी से जुड़े विभिन्न प्रकार के कोर्स कराए जाते हैं, इंस्ट्यूट की ओर से विशेष प्रकार का एडवांस कंप्यूटर डिप्लोमा भी कराया जाता है जिसमें हम छात्र-छात्राओं को एक वर्ष का कंप्यूटर डिप्लोमा कराते है उसके 3 महीने…
हरीद्वार। राज्य आंदोलनकारी भावना पांडे के भाजपा को अपना समर्थन देने के बाद हरीद्वार सीट पर बसपा ने यूपी से इंपोर्ट कर मौलाना जमील अहमद को लोकसभा प्रत्याशी बनाया है। राजनितिक विशेषज्ञों का कहना है कि बसपा का मौलाना कांग्रेस का खेल बिगाड़ सकता है। “बसपा का मौलाना ऐसे बिगाड़ सकता है कांग्रेस का खेल” हरिद्वार में उत्तराखंड राज्य गठन के बाद से ही बसपा,कांग्रेस व भाजपा इन तीनों पार्टी के बीच चुनाव होते आए हैं। लेकिन बसपा एक बार भी लोकसभा सीट पर अपना परचम नहीं लहरा सकी। भावना पांडे का बसपा ज्वाइन करना व फिर पार्टी को छोड़…
हरीद्वार। लक्सर विधायक मोहम्मद शहजाद का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है जिसमें मोo शहजाद विधानसभा में नशे के खिलाफ अपनी बात रखते हुए कह रहे हैं कि देहात क्षेत्र में मेडिकल स्टोरो व परचून की दुकानो पर नशे का सामान धड़ले से बिक रहा है। जिस वीडियो को लोग सोशल मीडिया पर जमकर वायरल कर रहे हैं। शहर से लेकर देहात क्षेत्र तक नशे का कारोबार किसी से छिपा नहीं है मेडिकल स्टोर से लेकर परचून की दुकानों पर भी नशे का सामान आसानी से मिल जाता है इसी मुद्दे को लक्सर विधायक ने विधानसभा…
हरिद्वार। लंबे समय से हरिद्वार लोकसभा सीट पर चुनाव की तैयारी कर रही भावना पांडे का बसपा से भी टिकट कट गया है। खुफिया सूत्रों से जानकारी मिली है कि बसपा हरिद्वार लोकसभा सीट पर मुस्लिम चेहरे को टिकट दे सकती है। सूत्रों के अनुसार, मुजफ्फरनगर की मीरापुर विधानसभा सीट से पूर्व में बसपा के सिंबल पर विधायक रहे मौलाना जमील अहमद को बसपा हरिद्वार लोकसभा के चुनावी मैदान में उतारेगी। जिसकी घोषणा बसपा जल्द कर सकती है। हरीद्वार लोकसभा सीट उत्तराखंड की हमेशा से ही हॉट सीट रही है, बसपा से मुस्लिम चेहरा चुनावी मैदान में उतरते ही हरिद्वार…

