Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: GULSHAN AAJAD
गुलशन आजाद, एक युवा पत्रकार है। जो अपराध एवं राजनितिक समेत समायिकी मुद्दो पर बिट करते है, पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में अपने योगदान से समाज को जागरूक करने में सक्रिय रहे हैं।
हरिद्वार। लंबे समय से हरिद्वार लोकसभा सीट पर चुनाव की तैयारी कर रही भावना पांडे का बसपा से भी टिकट कट गया है। खुफिया सूत्रों से जानकारी मिली है कि बसपा हरिद्वार लोकसभा सीट पर मुस्लिम चेहरे को टिकट दे सकती है। सूत्रों के अनुसार, मुजफ्फरनगर की मीरापुर विधानसभा सीट से पूर्व में बसपा के सिंबल पर विधायक रहे मौलाना जमील अहमद को बसपा हरिद्वार लोकसभा के चुनावी मैदान में उतारेगी। जिसकी घोषणा बसपा जल्द कर सकती है। हरीद्वार लोकसभा सीट उत्तराखंड की हमेशा से ही हॉट सीट रही है, बसपा से मुस्लिम चेहरा चुनावी मैदान में उतरते ही हरिद्वार…
लक्सर: पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत व उनके सुपुत्र कांग्रेस लोकसभा प्रत्याशी विरेद्र रावत ने लक्सर पहुंचकर चुनावी कार्यालय का उद्वाटन किया. यह कार्यक्रम कांग्रेस पूर्व सेक्रेटरी सदस्य सतवीर चौधरी के नेतृत्व में किया गया. जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने भाजपा पर निशाना सातवें कहां की भाजपा 400 का नारा इस लिए दे रही है क्योंकि इनका लक्ष्य संविधान बदलना बदलें का हैं। हरिद्वार लोकसभा सीट से कांग्रेस ने पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के पुत्र वीरेन्द्र रावत का टिकट दिया है. जिसके बाद बीरेंदर सिंह रावत के जिले भर में चुनाव कार्यालय खुलने शुरू हो गए हैं. इसी क्रम में…
हरीद्वार । लक्सर के गनोली गाँव में एक पालतू कुत्ते (पिटकुल) ने सरकारी स्कूल में घुसकर कक्षा एक के छात्र पर हमला कर दिया कुत्ते के हमले से छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया है छात्र को राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लक्सर लाया गया जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने हायर सेंटर रेफर कर दिया है। मामले में परिजनों ने लकसर उपजिलाधिकारी गोपाल सिंह चौहान को प्रार्थना पत्र देकर कुत्ते मालिक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है प्राइमरी विद्यालय के प्रधानाचार्य कंवर पाल ने बताया कि कुत्ता मालिक प्रदीप गनोली…
लक्सर में चाकू लेकर घूम रहे दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपीयो के खिलाफ आर्म एक्ट में मुकदमा पंजीकृत कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है। लक्सर पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि शांति व्यवस्था के दौरान दो व्यक्ति साजिद व अमन क्षेत्र में संधिग्ध अवस्था में घूम रहे थे। पूछताछ करने पर आरोपी कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए इसके बाद तलाशी लेने पर उनके पास से दो अवैध चाकू बरामद हुए है। अभियुक्त किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में थे। पकड़े गए व्यक्तियों के विरोध आर्म एक्ट…
हरीद्वार । हरिद्वार लोकसभा सीट से बसपा से भावना पांडे का टिकट कंफर्म हो गया है। शुक्रवार सुबह धाकड़ दीदी भावना पांडे बसपा सुप्रीमो कु० मायावती की अगुआई में बसपा मुख्य कार्यालय में पार्टी की सदस्यता ग्रहण करेगी। सूत्रों के अनुसार जनता कैबिनेट पार्टी से हरिद्वार लोकसभा सीट पर लंबे समय से चुनाव की तैयारी कर रही भावना पांडे का टिकट बसपा से कंफर्म हो गया है अब भावना पांडे बसपा के चुनाव चिन्ह हाथी से चुनावी मैदान में होगी। टिकट कंफर्म होने की पुष्टि खुद भावना पांडे ने की है। बसपा का हरिद्वार लोकसभा सीट पर अच्छा खासा वोट…
हरीद्वार। जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने जानकारी देते हुए बताया कि लोक सभा सामान्य निर्वाचन 2024 के दृष्टिगत विभिन्न राजनैतिक दलों को भिन्न-भिन्न गतिविधियों एवं कार्यों हेतु ऑनलाईन “सुविधा” पोर्टल पर आवेदन कर नियमानुसार अनुमति प्रदान किये जाने का प्रावधान किया गया है। लेकिन कई राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों द्वारा इसके लिए ऑफलाईन भी आवेदन किया जाता है। इसी को ध्यान में रखते हुए राजनैतिक दलों की सुविधा हेतु विभिन्न गतिविधियों की अनुमति दिये जाने हेतु “सिंगल विंडो” सिस्टम स्थापित किया जाता है। सिंगल विंडो सिस्टम में अनुमति दिये जाने हेतु अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) / उप…
लक्सर। ग्रामीण की शिकायत के तीन सप्ताह बाद लक्सर सीडीपीओ मौके पर जांच करने आंगनवाड़ी केन्द्र पहुंची । इस दौरान उन्होंने कई लाभार्थी महिलाओं के बयान दर्ज किए। जांच के दौरान लगभग सभी लाभार्थी महिलाएं आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के कार्य व सरकार द्वारा मुहैया कराई रही सामग्री वितरण से संतुष्ट नजर आई । इस दौरान ग्राम प्रधान विजयपाल भी मौजूद रहे। दरअसल, 3 मार्च को नेहंदपुर गांव निवासी सामाजिक कार्यकर्ता फैजान ने लक्सर एसडीएम को शिकायत पत्र देकर गांव स्थित आंगनवाड़ी केन्द्रों पर लाभार्थीयो को वितरण कराई जा रही सामग्री समेत कुल 14 बिंदुओं पर जांच कराए जाने की मांग की…
हरिद्वार। लक्सर के अकबरपुर ऊद गांव के राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में दो दिवसीय एडोलसेन्स कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान काउंसलर पूनम रानी ने छात्राओं को समय समय पर जीवन में होने वाले बदलाव प्रति जागरूक किया व छात्राओ को स्वास्थ्य संबंधित जानकारी दी साथ ही निबंध एवं कला प्रतियोगिता का आयोजन कर छात्राओं को पुरस्कृत भी किया गया। काउंसलर पूनम रानी ने बताया छात्राओ को किशोरवस्था में कई प्रकार के शारीरिक और मानसिक बदलाव आते हैं। इस संबध में छात्राओं को कार्यक्रम आयोजित कर जानकारी दी जैसे महावारी के दौरान हाइजीन का खासा ख्याल रखना चाहिए। जानकारी…
नैनीताल हाईकोर्ट ने पूर्व के आदेश का पालन नहीं करने के खिलाफ दायर अवमानना याचिका पर सुनवाई करते हुए नैनीताल और हरिद्वार जिले के जिलाधिकारियों को अवमानना नोटिस जारी किया है। दोनों ही डीएम को चार सप्ताह में जवाब पेश करने का कहा गया है। मामले की सुनवाई मामले की सुनवाई न्यायमूर्ति पंकज पुरोहित की एकलपीठ में हुई। चोरगलिया हल्द्धानी निवासी भुवन चंद्र पोखरिया ने हाई कोर्ट में अवमानना याचिका दायर कर कहा है कि उत्तराखंड में बरसात के समय नदियां उफान में रहती हैं। नदियों के मुहाने अवरुद्ध होने के कारण बाढ़ व भूकटाव होता है। पिछले साल भी…
हरिद्वार। लक्सर कोतवाली (Kotwali laksar)पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए स्मैक व कच्ची शराब के अलग- अलग मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ़ संबंधित धारा में मुकदमा दर्ज कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया। दरअसल, लक्सर पुलिस ने नशे के खिलाफ अलग- अलग टीम गठित कर अभियान चलाकर अवैध नशे का कारोबार कर रहे दिलशाद निवासी कासमपूर नवादा व उस्मान उर्फ बाबा निवासी संघीपुर को 9.96 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। वहीं पुलिस की दूसरी टीम ने क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए 5 लीटर अवैध…

