देहरादून। उत्तराखंड के नगर निकायों में मतदाताओं की संख्या में बीते छह माह में 3.30 लाख का इजाफा हुआ है। मई 2024 में प्रदेश में कुल 27.28 लाख मतदाता थे, जो नवंबर 2024 में बढ़कर 30.58 लाख हो गए। राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव राहुल गोयल ने बताया कि 2018 के निकाय चुनाव में मतदाताओं की संख्या 25.22 लाख थी, जबकि इस बार यह आंकड़ा 30.58 लाख पर पहुंच गया है।
देहरादून नगर निगम में विवाद और परिसीमन के कारण मतदाता सूची को अपडेट किया गया। 11 नगर निकायों में परिसीमन और अपग्रेडेशन के बाद मतदाता सूची तैयार की गई। सबसे अधिक वृद्धि देहरादून और हरिद्वार जिलों में देखी गई।
मतदाताओं की संख्या जिलेवार
जिला | मई 2024 | नवंबर 2024 |
---|---|---|
अल्मोड़ा | 33,320 | 36,879 |
बागेश्वर | 24,742 | 25,287 |
चमोली | 51,289 | 53,338 |
चंपावत | 32,140 | 33,230 |
देहरादून | 9,32,346 | 9,92,329 |
हरिद्वार | 4,14,230 | 5,81,328 |
नैनीताल | 3,20,639 | 3,40,617 |
पौड़ी | 1,63,169 | 1,72,890 |
पिथौरागढ़ | 54,021 | 60,694 |
टिहरी | 74,298 | 82,913 |
यूएस नगर | 5,85,119 | 6,13,886 |
उत्तरकाशी | 43,594 | 46,778 |
रुद्रप्रयाग | 00 | 18,130 |