निकाय चुनाव: छह माह में नगर निकायों में बड़े3.30 लाख मतदाता

देहरादून। उत्तराखंड के नगर निकायों में मतदाताओं की संख्या में बीते छह माह में 3.30 लाख का इजाफा हुआ है। मई 2024 में प्रदेश में कुल 27.28 लाख मतदाता थे, जो नवंबर 2024 में बढ़कर 30.58 लाख हो गए। राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव राहुल गोयल ने बताया कि 2018 के निकाय चुनाव में मतदाताओं की संख्या 25.22 लाख थी, जबकि इस बार यह आंकड़ा 30.58 लाख पर पहुंच गया है।

देहरादून नगर निगम में विवाद और परिसीमन के कारण मतदाता सूची को अपडेट किया गया। 11 नगर निकायों में परिसीमन और अपग्रेडेशन के बाद मतदाता सूची तैयार की गई। सबसे अधिक वृद्धि देहरादून और हरिद्वार जिलों में देखी गई।

मतदाताओं की संख्या जिलेवार

जिलामई 2024नवंबर 2024
अल्मोड़ा33,32036,879
बागेश्वर24,74225,287
चमोली51,28953,338
चंपावत32,14033,230
देहरादून9,32,3469,92,329
हरिद्वार4,14,2305,81,328
नैनीताल3,20,6393,40,617
पौड़ी1,63,1691,72,890
पिथौरागढ़54,02160,694
टिहरी74,29882,913
यूएस नगर5,85,1196,13,886
उत्तरकाशी43,59446,778
रुद्रप्रयाग0018,130

Share.

गुलशन आजाद, एक युवा पत्रकार है। जो अपराध एवं राजनितिक समेत समायिकी मुद्दो पर बिट करते है, पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में अपने योगदान से समाज को जागरूक करने में सक्रिय रहे हैं।

Contact is protected!

Exit mobile version