Author: GULSHAN AAJAD

गुलशन आजाद, एक युवा पत्रकार है। जो अपराध एवं राजनितिक समेत समायिकी मुद्दो पर बिट करते है, पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में अपने योगदान से समाज को जागरूक करने में सक्रिय रहे हैं।

हरिद्वार/लक्सर। लक्सर के कबूलपुरी रायघटी आज इतिहास के पन्नों में दर्ज होने वाला एक गौरवपूर्ण क्षण देखने को मिला, जब खानपुर विधायक उमेश कुमार ने महान क्षत्रिय सम्राट पृथ्वीराज चौहान की प्रथम विशाल प्रतिमा का भव्य और गरिमामय अनावरण किया। यह आयोजन केवल एक मूर्ति अनावरण नहीं था, बल्कि सांस्कृतिक पुनर्जागरण, सामाजिक एकता और राष्ट्रभक्ति का एक जीवंत उत्सव बन गया। कबूलपुरी रायघटी में आयोजित इस ऐतिहासिक समारोह की अध्यक्षता ग्राम प्रधान रामपाल ने की। ओर अपने प्रभावशाली संबोधन में उन्होंने सम्राट पृथ्वीराज चौहान को भारतीय इतिहास का वह अद्वितीय शौर्य स्तंभ बताया, जिन्होंने राष्ट्र, धर्म और स्वाभिमान की रक्षा…

Read More

हरिद्वार। कांग्रेस पार्टी हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा की बैठक जियापोता स्थित सुनहरा पल वेडिंग बैंक्वेट हॉल में आयोजित हुई। बैठक में 14 दिसंबर को दिल्ली में होने वाली कांग्रेस की ‘वोट-चोर गद्दी छोड़ महा रैली’ की तैयारियों पर विस्तृत रणनीति बनाई गई। बैठक की अध्यक्षता विधायक अनुपमा रावत ने की, जबकि संचालन धर्मेंद्र चौहान ने किया। कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि लोकतंत्र की रक्षा के लिए यह रैली बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि “हम सबको दिल्ली चलना है, लोकतंत्र बचाना…

Read More

रुड़की। गंगनहर कोतवाली क्षेत्र में एक 18 वर्षीय युवक की गुमशुदगी ने सनसनीखेज मोड़ ले लिया, जब पुलिस ने खुलासा किया कि उसकी हत्या उसकी नाबालिग प्रेमिका और उसके साथियों ने मिलकर की। प्रेम-प्रसंग में अंजाम दिए गए इस वारदात में किशोरी और एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि दो आरोपी अब भी फरार हैं। जानकारी के मुताबिक, 13 अगस्त को परिजनों ने गंगनहर कोतवाली में चन्द्रपुरी राणा चौक निवासी युवक दीपक रावत के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। कि 10 अगस्त की रात दीपक घर से मोटरसाइकिल से निकला था और वापस नहीं लौटा।…

Read More

सुल्तानपुर। नगर पंचायत सुल्तानपुर आदमपुर में मोहर्रम के अवसर पर परंपरागत अखाड़ों का आयोजन पूरे श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया। मोहल्ला ईदगाह अखाड़ा कमेटी द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम का शुभारंभ वरिष्ठ समाजसेवी प्रमोद खारी ने फीता काटकर किया। आयोजन स्थल पर गहमा-गहमी और धार्मिक आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला कार्यक्रम में चेयरमैन प्रतिनिधि बाबू ताहिर हसन सहित कई सभासद, गणमान्य नागरिक और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे। आयोजकों की ओर से सभी विशिष्ट अतिथियों को फूल माला पहनाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर प्रमोद खारी ने कहा, “मोहर्रम का पर्व आपसी सौहार्द, श्रद्धा और…

Read More

हरिद्वार। धर्मनगरी में देह व्यापार के गोरखधंधे पर पुलिस ने एक और बड़ी कार्रवाई की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र सिंह डोबाल के निर्देश पर Anti Human Trafficking Unit (AHTU) की टीम ने शुक्रवार को सत्यम विहार, भूपतवाला स्थित दिल्ली गेस्ट हाउस में अचानक छापेमारी की। छापेमारी में पुलिस ने मौके से तीन महिलाएं और दो पुरुष को आपत्तिजनक हालत में गिरफ्तार किया है। वहीं होटल का संचालक फरार हो गया है, जिसकी तलाश जारी है। पुलिस जांच में सामने आया है कि होटल को बिजनौर, उत्तर प्रदेश निवासी एक व्यक्ति ने लीज पर लिया हुआ था। फोन के जरिए…

Read More

हरिद्वार। आगामी कांवड़ मेले को सुरक्षित, सुव्यवस्थित और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने को लेकर मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में शुक्रवार को इंटरस्टेट समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गई। सीसीआर सभागार हरिद्वार में हुई इस बैठक में उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा और राजस्थान के उच्चाधिकारियों ने ऑनलाइन और ऑफलाइन माध्यम से भाग लिया। इस दौरान मुख्य सचिव ने कहा कि कांवड़ मेला केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक नहीं, बल्कि एक सामूहिक प्रशासनिक चुनौती भी है। उन्होंने ज़िला प्रशासन, पुलिस, परिवहन, स्वास्थ्य और अन्य विभागों को निर्देश दिए कि आधुनिक तकनीक और रियल टाइम कोऑर्डिनेशन के ज़रिये…

Read More

लक्सर नगर पालिका और नगर पंचायत सुल्तानपुर की सीटों पर आरक्षण की घोषणा के बाद क्षेत्रीय राजनीति में हलचल मच गई है। लक्सर नगर पालिका की चेयरमैन सीट इस बार दलित आरक्षित कर दी गई है, जबकि नगर पंचायत सुल्तानपुर की चेयरमैन सीट ओबीसी आरक्षित घोषित हुई है। इस आरक्षण ने स्थानीय नेताओं के चुनावी समीकरणों को पूरी तरह बदलकर रख दिया है। लक्सर में आरक्षण का ये पड़ेगा प्रभाव लक्सर नगर पालिका की चेयरमैन सीट पर दलित आरक्षण लागू होने के बाद यहां की राजनीति में नया जोश देखने को मिलेगा। इस सीट पर लंबे समय से सामान्य वर्ग…

Read More

हरिद्वार नगर क्षेत्राधिकारी जूही मनराल ने थाना श्यामपुर का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान थाना कार्यालय, सीसीटीएनएस कक्ष, मालखाना, भोजनालय, कर्मचारियों की बैरक और थाना परिसर का गहन निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाने के अधिकारियों और कर्मचारियों ने शस्त्र अभ्यास भी किया। थाना रजिस्टरों का क्या गहन निरीक्षण सीओ सिटी ने थाना कार्यालय, सीसीटीएनएस और मालखाना से संबंधित सभी रजिस्टरों का बारीकी से निरीक्षण किया। लंबित मामलों और प्रार्थना पत्रों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए है। गोष्ठी के माध्यम से दिया जागरूकता का संदेश निरीक्षण के बाद सीओ सिटी ने थाना…

Read More

लक्सर। लक्सर विधानसभा क्षेत्र को आदर्श और समृद्ध बनाने के अपने संकल्प को आगे बढ़ाते हुए विधायक भाई शहजाद के प्रयास से क्षेत्रवासियों को जाम से राहत दिलाने की दिशा में बड़ा कदम साबित हुआ है। सुल्तानपुर आदमपुर नगर पंचायत से होकर गुजरने वाले मुख्य मार्ग पर खनन वाहनों और गन्ना सीजन में लगने वाले जाम से क्षेत्रवासियों को होने वाली परेशानी का स्थाई समाधान निकालने के लिए उन्होंने सुल्तानपुर बाईपास निर्माण का प्रस्ताव उत्तराखंड सरकार को दिया था। मुख्यमंत्री की घोषणा और बाईपास निर्माण की शुरुआत विधायक भाई शहजाद के प्रयासों के तहत यह प्रस्ताव मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह…

Read More

देहरादून। उत्तराखंड के नगर निकायों में मतदाताओं की संख्या में बीते छह माह में 3.30 लाख का इजाफा हुआ है। मई 2024 में प्रदेश में कुल 27.28 लाख मतदाता थे, जो नवंबर 2024 में बढ़कर 30.58 लाख हो गए। राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव राहुल गोयल ने बताया कि 2018 के निकाय चुनाव में मतदाताओं की संख्या 25.22 लाख थी, जबकि इस बार यह आंकड़ा 30.58 लाख पर पहुंच गया है। देहरादून नगर निगम में विवाद और परिसीमन के कारण मतदाता सूची को अपडेट किया गया। 11 नगर निकायों में परिसीमन और अपग्रेडेशन के बाद मतदाता सूची तैयार की गई।…

Read More