हरिद्वार। कांग्रेस पार्टी हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा की बैठक जियापोता स्थित सुनहरा पल वेडिंग बैंक्वेट हॉल में आयोजित हुई। बैठक में 14 दिसंबर को दिल्ली में होने वाली कांग्रेस की ‘वोट-चोर गद्दी छोड़ महा रैली’ की तैयारियों पर विस्तृत रणनीति बनाई गई। बैठक की अध्यक्षता विधायक अनुपमा रावत ने की, जबकि संचालन धर्मेंद्र चौहान ने किया। कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे।
बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि लोकतंत्र की रक्षा के लिए यह रैली बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि “हम सबको दिल्ली चलना है, लोकतंत्र बचाना है। भाजपा सरकार कांग्रेस के वोट काटने का काम कर रही है और वोट चोरी कर सत्ता में बने रहना चाहती है।” उन्होंने कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि वे अधिक संख्या में दिल्ली पहुँचकर सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ मजबूती से आवाज़ उठाएँ।
इस दौरान हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने कहा कि कांग्रेस पार्टी सदैव किसानों, मजदूरों, गरीबों, पिछड़ों और वंचित वर्गों के साथ खड़ी रही है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी से यह रैली ऐतिहासिक बनेगी। रावत ने कार्यकर्ताओं से योजनाबद्ध तरीके से क्षेत्र-वार जिम्मेदारियाँ बाँटकर रैली को सफल बनाने का आह्वान किया।
बैठक में जिला अध्यक्ष बालेश्वर सिंह, साधुराम चौहान, महेश प्रताप राणा, राजबीर चौहान, अशोक शर्मा, झंडा सिंह, विधायक प्रतिनिधि मुशर्रफ अंसारी, सुशील कुमार, खेम सिंह चौधरी, सत्यवीर सिंह, मनोज सैनी, हाजी डॉ. दूर अली, अरशद मलिक, क्षेत्र पंचायत सदस्य मुस्तफा अंसारी, आज़म प्रधान, यामीन कसाना, सुशील चौहान, नदीम मलिक, नदीम अंसारी, समध प्रधान, अदनान नवाज़, विनोद कुमार, योगेंद्र कुमार, सत्तार कसाना, आमिर झोझा, तबरेज आलम, महबूब हसन, नवाब सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
