class="s-light site-s-light">

    डॉ. हरिराम आर्य इंटर कॉलेज, मायापुर हरिद्वार में 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन - janwani express

डॉ. हरिराम आर्य इंटर कॉलेज, मायापुर हरिद्वार में 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन

हरिद्वार । कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के पुरातन छात्र एवं वरिष्ठ समाजसेवी गिरधारी लाल चंदवानी ने की। इस अवसर पर उन्होंने ध्वजारोहण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित वरिष्ठ समाजसेवी जगदीश लाल पाहवा ने छात्र-छात्राओं को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि देश के संविधान का पालन करना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि सत्यनिष्ठा, ईमानदारी और समर्पण भाव से अपने दायित्वों का निर्वहन कर ही देश को प्रगति की राह पर आगे बढ़ाया जा सकता है।
विद्यालय के एनसीसी कैडेट्स ने एनसीसी प्रभारी सरीन कुमार के निर्देशन में मार्च पास्ट करते हुए मुख्य अतिथि को सलामी दी। इसके बाद छात्र-छात्राओं द्वारा देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए, जिन्हें उपस्थित लोगों ने सराहा। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. अरविंद शर्मा ने कार्यक्रम के अध्यक्ष गिरधारी लाल चंदवानी एवं मुख्य अतिथि जगदीश लाल पाहवा का माल्यार्पण व शॉल पहनाकर स्वागत एवं अभिनंदन किया। कार्यक्रम के समापन पर मुख्य अतिथि ने प्रधानाचार्य डॉ. अरविंद शर्मा को पगड़ी पहनाकर एवं राधा-कृष्ण का चित्र भेंट कर विद्यालय को हर संभव सहयोग देने का आश्वासन दिया।
कार्यक्रम का संचालन राजीव कौशिक ने किया। इस अवसर पर विद्यालय के पूर्व प्रधानाचार्य डॉ. रमेश चंद्र शर्मा, प्रमोद कुमार शर्मा, किशन कुमार चंदवानी, संजय शर्मा, दीपक मिश्रा, जागृति पंडित, प्रियंका शर्मा, निधि शर्मा, नीरज कुमार, राजेश ठाकुर, निशा, संजय, प्रेम उप्रेती, आशीष राठौर सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Share.

Contact is protected!

Exit mobile version