लक्सर/खानपुर। कोतवाली खानपुर क्षेत्र के अंतर्गत गोवर्धनपुर पुलिस चौकी पर शुक्रवार को बड़ी संख्या में ग्रामीण और एक लापता युवती के परिजन पहुंच गए तथा युवती की शीघ्र बरामदगी की मांग की। परिजनों का आरोप है कि गोवर्धनपुर निवासी युवती दो दिन से लापता है। इस संबंध में उन्होंने पुलिस को तहरीर देकर मामले से अवगत कराया था, लेकिन अब तक युवती की बरामदगी नहीं हो सकी है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि युवती को जल्द बरामद नहीं किया गया तो वे धरना-प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे।
वहीं, लक्सर पुलिस क्षेत्राधिकारी देवेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि गोवर्धनपुर चौकी क्षेत्र से एक युवती के लापता होने की सूचना प्राप्त हुई है। युवती के परिजन और ग्रामीण चौकी पर पहुंचे थे और उन्होंने युवती की बरामदगी को लेकर चिंता व्यक्त की है। सीओ ने बताया कि युवती की लोकेशन उत्तर प्रदेश के एक गांव में मिलने पर पुलिस टीम को वहां भेजा गया था, लेकिन युवती वहां नहीं मिली। उन्होंने कहा कि परिजनों और ग्रामीणों से वार्ता के बाद सहमति बनी है तथा एसओजी की मदद से लोकेशन ट्रेस कर युवती की जल्द बरामदगी के लिए एक टीम को पुनः रवाना किया जा रहा है। पुलिस मामले में आवश्यक कार्रवाई कर रही है।

Share.

गुलशन आजाद, एक युवा पत्रकार है। जो अपराध एवं राजनितिक समेत समायिकी मुद्दो पर बिट करते है, पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में अपने योगदान से समाज को जागरूक करने में सक्रिय रहे हैं।

Contact is protected!