class="s-light site-s-light">

    सीओ सिटी जूही मनराल ने किया थाना श्यामपुर का निरीक्षण

हरिद्वार नगर क्षेत्राधिकारी जूही मनराल ने थाना श्यामपुर का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान थाना कार्यालय, सीसीटीएनएस कक्ष, मालखाना, भोजनालय, कर्मचारियों की बैरक और थाना परिसर का गहन निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाने के अधिकारियों और कर्मचारियों ने शस्त्र अभ्यास भी किया।

थाना रजिस्टरों का क्या गहन निरीक्षण

सीओ सिटी ने थाना कार्यालय, सीसीटीएनएस और मालखाना से संबंधित सभी रजिस्टरों का बारीकी से निरीक्षण किया। लंबित मामलों और प्रार्थना पत्रों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए है।

गोष्ठी के माध्यम से दिया जागरूकता का संदेश

लोगों को जागरूक करती सीओ सिटी जूही मनराल

निरीक्षण के बाद सीओ सिटी ने थाना श्यामपुर में एक गोष्ठी का आयोजन किया, जिसमें ग्राम प्रधान, सीएलजी सदस्य, एसपीओ और क्षेत्र के सम्मानित नागरिक शामिल हुए। गोष्ठी में यातायात नियमों के पालन, नशे के दुष्प्रभाव, साइबर क्राइम और महिला सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की गई। उन्होंने लोगों को साइबर जागरूकता बढ़ाने और नशा मुक्त समाज बनाने का आह्वान किया।

महिला सुरक्षा पर दिया विशेष जोर

गोष्ठी में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सीओ सिटी ने विशेष जोर दिया और कहा कि पुलिस प्रशासन हर स्तर पर महिलाओं की सुरक्षा के लिए तत्पर है। उन्होंने स्थानीय नागरिकों से भी इस दिशा में सहयोग की अपील की।

इस दौरान सीओ सिटी जूही मनराल ने यह भी कहा कि यातायात नियमों का पालन, नशा मुक्त समाज और साइबर अपराधों के प्रति सतर्कता से समाज में सकारात्मक बदलाव लाया जा सकता है।

Share.

गुलशन आजाद, एक युवा पत्रकार है। जो अपराध एवं राजनितिक समेत समायिकी मुद्दो पर बिट करते है, पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में अपने योगदान से समाज को जागरूक करने में सक्रिय रहे हैं।

Contact is protected!

Exit mobile version