Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Desk
हरिद्वार । ज्वालापुर तहसील के नसद्दरपुर गांव में बीते चार वर्षों से खेत में बहते गंदे पानी से परेशान एक किसान ने जब प्रशासन से कोई राहत नहीं मिली, तो खुद ही गांव के पानी का बहाव रोक दिया। इसके बाद गांव में विवाद की स्थिति बन गई। पीड़ित किसान वसीम अहमद पुत्र इस्लाम निवासी सुल्तानपुर ने बताया कि उसका खेत नसद्दरपुर गांव के समीप आता है, जिसमें विजय चार वर्षो से नसद्दरपुर गांव के निकासी का पानी उसके खेत में जा रहा है जिससे उसकी फसलें लगातार बर्बाद हो रही हैं। पीड़ित किसान का आरोप है कि ने कई…
हरिद्वार। एक प्रेम कहानी कब खूनी मोड़ ले ले, कहा नहीं जा सकता। हरिद्वार के सिडकुल इलाके में शुक्रवार को कुछ ऐसा ही खौफनाक मंजर देखने को मिला जब एक युवक ने दिन-दहाड़े एक युवती का गला चाकू से रेत दिया। इस खौफनाक मंजर को देखकर आसपास के लोग सहम गए और इलाके में सनसनी फैल गई। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मृतका की पहचान 22 वर्षीय हंसिका यादव के रूप में हुई है, जो उत्तर प्रदेश के सीतापुर की रहने वाली थी और सिडकुल की एक फैक्ट्री में कार्यरत थी। पुलिस के अनुसार, हंसिका और आरोपी के बीच करीब चार…
ठाकुरद्वारा (मुरादाबाद)।ऑल इंडिया पत्रकार एकता एसोसिएशन द्वारा मुरादाबाद जिले की ठाकुरद्वारा तहसील स्थित विकास खण्ड सभागार में एक भव्य पत्रकार सम्मान समारोह एवं संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उत्तराखंड के जसपुर, काशीपुर सहित मुरादाबाद जनपद के अनेक पत्रकार, संपादक, समाजसेवी और जनप्रतिनिधि शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुरादाबाद व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष गौरव चौहान ने की, जबकि संचालन वरिष्ठ पत्रकार अनवार अहमद नूर ने किया। मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय अध्यक्ष दिलशाद अली, ग्राम प्रधान लेखराज सिंह, और डॉ. फाहद अरशद (डायरेक्टर, नेशनल क्लीनिक स्योहारा) मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों ने पत्रकारिता की चुनौतियों, सुरक्षा,…
हरिद्वार। सावन महीने की सबसे विशाल धार्मिक यात्रा कांवड़ मेला 2025 की तैयारियों ने जोर पकड़ लिया है। इस बार हरिद्वार में होने वाला कांवड़ मेला इतिहास का सबसे बजट वाला आयोजन बनने जा रहा है। राज्य सरकार ने पहली किस्त के तौर पर 5 करोड़ रुपये जारी कर दिए हैं, जबकि दूसरी किस्त भी जल्द जारी होने की संभावना है। अधिकारियों के अनुसार इस बार कांवड़ मेले का बजट 10 करोड़ रुपये तक पहुंच सकता है, जो अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा होगा। स्वास्थ्य, सफाई और सुरक्षा पर खास फोकस प्रशासन ने सभी जरूरी व्यवस्थाओं के लिए विभागवार…
लक्सर, हरिद्वार। लगातार हो रही बारिश ने लक्सर क्षेत्र में जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। रविवार को सोलानी नदी उफान पर आ गई और हस्तमोली गांव के पास बना तटबंध शनिवार देर शाम अचानक टूट गया। नदी का तेज बहाव खेतों और कई रिहायशी इलाकों में घुस गया, जिससे ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। हालात की गंभीरता को देखते हुए लक्सर के एसडीएम सौरव अस्वाल और तहसीलदार प्रताप सिंह चौहान रात को ही मौके पर पहुंचे और तत्काल जेसीबी से तटबंध की अस्थाई मरम्मत शुरू कराई। गांवों में भरा नदी का पानी, फसलें हुई तबाह तटबंध टूटने के बाद सोलानी…
लक्सर/बिजनौर। रुड़की से दवा लेकर लौट रहे बिजनौर के दंपति की शुक्रवार को लक्सर-रायसी मार्ग पर सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। घटना रायसी के समीप हुई, जहां एक तेज रफ्तार टैंकर ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी और कुचलता हुआ निकल गया। हादसे के बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीणों और पुलिसकर्मियों ने 108 एंबुलेंस की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार, बिजनौर जिले के आलम सराय गांव निवासी 45 वर्षीय इश्तकार अपनी पत्नी यासीन (40) के साथ रुड़की दवा लेने आए थे। लौटते वक्त…
मुंबई/बागपत। उत्तरप्रदेश के शहर की आम गलियों से शुरू हुआ एक सपना, अब मॉलीवुड की बड़ी स्क्रीन तक पहुंच चुका है। बागपत की रहने वाली रिमशा अल्वी ने अपने संघर्ष, मेहनत और जुनून के दम पर मालीवुड फिल्मों में अपनी खास पहचान बनाई है। केवल पांच महीने में उन्होंने कई हिट मूवीज़ में काम किया और अब उनकी गिनती उभरती अभिनेत्रियों में की जा रही है। खानदानी बहू, तकदीर, और बटवारा जैसी उनकी फिल्मों को लाखों व्यूज़ मिल चुके हैं। साथ ही, देहाती आशिकी और गोगो की गर्लफ्रेंड जैसी कॉमेडी वीडियो ने भी लोगों को खूब गुदगुदाया है। रिमशा न…
लक्सर। रायसी गांव में ऊर्जा निगम की लापरवाही एक निर्दोष पशु की जान पर भारी पड़ गई। गुरुवार सुबह एक लोहे के खंभे में करंट दौड़ने से 8 महीने की गाभिन भैंस की मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना गांव के निवासी मच्छर पुत्र हुकमा कश्यप के साथ हुई, जिनकी भैंस गली में खुलकर घूम रही थी और खंभे के संपर्क में आते ही करंट की चपेट में आ गई। ग्रामीणों का कहना है कि उक्त खंभे में पहले भी कई बार करंट आ चुका है और इसको लेकर ऊर्जा निगम को कई बार शिकायत दी गई थी,…
हरिद्वार। लक्सर और सुल्तानपुर क्षेत्रों में सड़क सुरक्षा और ट्रैफिक नियमों के पालन को लेकर सोमवार को एक सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। जिलाधिकारी हरिद्वार के आदेश पर राजस्व, परिवहन और पुलिस विभाग की संयुक्त टीमों ने जगह-जगह कार्रवाई कर 48 वाहन चालकों के चालान काटे और 11 वाहनों को सीज कर दिया। कार्रवाई के दौरान वाहन चालकों में हड़कंप मच गया। कुछ लोग तो गाड़ी किनारे खड़ी कर मौके से दूर जाकर टीम के जाने का इंतजार करते नजर आए। अभियान की अगुवाई तहसीलदार लक्सर प्रताप सिंह चौहान, एआरटीओ प्रशासन निखिल शर्मा, एआरटीओ प्रवर्तन कृष्ण चंद्र पाडलिया, इंटरसेप्टर दल…
हरिद्वार, लक्सर। लक्सर तहसील की ग्राम पंचायत गिद्दावाली के डेरियो गांव के खेतों में एक अजीबोगरीब जानवर दिखाई देने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। कुछ ग्रामीणों का दावा है कि यह गुलदार का शावक है और उसके आसपास वयस्क गुलदार भी घूम रहा है। इसी डर के चलते गांव में दहशत का माहौल बन गया है। कई ग्रामीणों ने इस जानवर का वीडियो अपने मोबाइल में रिकॉर्ड किया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि वायरल वीडियो में जानवर की स्पष्ट पहचान नहीं हो रही है, मगर लोगों के बीच यह चर्चा जोरों पर…

