Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Desk
लक्सर/सुल्तानपुर। इंस्पायरस भारतीय क्लासेस के वार्षिक सम्मान समारोह का आयोजन बुधवार को संस्थान भवन में उत्साह और गरिमा के साथ हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत तिरंगा फहराकर और राष्ट्रगान से हुई। मुख्य अतिथि डॉ. शहजादी अंसारी ने विद्यार्थियों को मेहनत, अनुशासन और सही दिशा को सफलता की कुंजी बताते हुए शिक्षा में उत्कृष्टता के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में लक्सर विधायक मो. शहजाद, जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष आज़ाद अली, वरिष्ठ समाजसेवी प्रमोद खारी, नगर पंचायत चेयरमैन प्रतिनिधि ताहिर हसन व सभासदगण मौजूद रहे। इस3 दौरान अतिथियों ने कहा—“हर बच्चे में अपार क्षमता है, सही…
लक्सर। लक्सर-खानपुर मार्ग पर परिवहन विभाग की रूटीन चेकिंग के दौरान दो मिट्टी से लदे ओवरलोडेड डंपरों का चालान किया। जांच के दौरान पाया गया कि डंपर न केवल ओवरलोड थे, बल्कि उन पर नंबर प्लेट भी नहीं लगी हुई थी। एआरटीओ रविंदर सैनी ने बताया कि इस मार्ग पर नियमित रूप से चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है, ताकि बिना नंबर और ओवरलोड वाहनों पर सख्ती की जा सके। शुक्रवार को हुई चेकिंग के दौरान जब दो डंपरों को रोका गया, तो उनमें क्षमता से अधिक मिट्टी भरी हुई थी और नंबर प्लेट न होने पर भी कार्रवाई की…
लक्सर/हरिद्वार। हरिद्वार ग्रामीण क्षेत्र के ग्राम धनपुरा में गैंगरेप की शिकार नाबालिग बेटी के परिवार से सोमवार को लक्सर विधायक मो. शहजाद ने मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने पीड़ित परिजनों को ढांढस बंधाया और हर संभव मदद का भरोसा दिया। विधायक मो. शहजाद ने घटना पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे जघन्य अपराध समाज के लिए कलंक हैं और दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने पुलिस प्रशासन से त्वरित कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि पीड़िता को जल्द से जल्द न्याय दिलाया जाए और मामले की जांच पूरी पारदर्शिता के साथ हो।…
रुड़की। भगवानपुर थाना क्षेत्र में सोमवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। किशनपुर जमालपुर निवासी युवक प्रवेज़ (तीन बच्चों का पिता) ने अपनी संगिनी के साथ इकबालपुर रेलवे ट्रैक पर ट्रेन के सामने कूदकर जान देने का प्रयास किया। हादसे में प्रवेज़ की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि युवती गंभीर रूप से घायल हो गई और उसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक, मृतक प्रवेज़ और युवती आपस में रिश्तेदार थे और मूल रूप से सहारनपुर…
लक्सर/हरिद्वार। गंगा और सहायक नदियों के उफान ने लक्सर और खानपुर में भारी नुकसान पहुंचा दिया है। खेत पानी में डूब गए जिससे फसलों का नष्ट होने का खतरा बढ़ गया है और कई गांवों में जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त है। इस बीच बाढ़ में बच्चों की असमय मौतों ने पूरे क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल पैदा कर दिया है। इन गंभीर हालातों के बीच वरिष्ठ समाजसेवी प्रमोद खारी ने सोमवार को जिलाधिकारी मयूर दीक्षित से मुलाकात की। उन्होंने क्षेत्र में बाढ़ के नुकसान पर चर्चा करते हुए ज्ञापन सौंपा और लक्सर-खानपुर को आपदा प्रभावित क्षेत्र घोषित करने…
हरिद्वार/देहरादून। लक्सर विधानसभा की वर्षों पुरानी समस्याएं अब हल होती नजर आ रही हैं। लक्सर की आवाज़ बन चुके वरिष्ठ समाजसेवी और जनप्रिय नेता प्रमोद खारी ने सोमवार को देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर क्षेत्र की जनता की पीड़ा उनके सामने रखी। मुलाकात के दौरान प्रमोद खारी ने क्षेत्र की अहम जरूरतों जैसे सड़क, शिक्षा, चिकित्सा, बिजली, सिंचाई और युवाओं के रोजगार जैसे अहम मुद्दों को मुख्यमंत्री के समक्ष बिंदुवार तरीके से प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि लक्सर जैसे महत्वपूर्ण विधानसभा क्षेत्र में अब भी कई गांव बुनियादी सुविधाओं से वंचित हैं, जिनका समाधान समय की…
हरिद्वार, पथरी। थाना पथरी क्षेत्र में ई-रिक्शा चालक की हत्या के मामले में पुलिस ने खुलासा कर दिया है। कप्तान प्रमेन्द्र सिंह डोबाल के निर्देशन में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मृतक की पत्नी रीना और उसके प्रेमी सलेक को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों ने मिलकर गला घोंटकर प्रदीप कुमार (48) की हत्या की और शव को आम के बाग में फेंक दिया था। जांच में सामने आया कि रीना की पहले पति से तीन बेटियां हैं और प्रदीप से दो बच्चे। बावजूद इसके वह गांव के ही सलेक से प्रेम संबंध में थी। दूसरी शादी से भी असंतुष्ट…
हरिद्वार, लक्सर। बाल विकास परियोजना अधिकारी (सीडीपीओ) सुधा त्रिपाठी ने लक्सर में अपने कार्यकाल के दौरान जो मिसाल पेश की है, वह आज चर्चा का विषय बनी हुई है। आंगनवाड़ी केंद्रों की निगरानी हो या पोषण कार्यक्रमों की क्रियान्विति, सुधा त्रिपाठी ने हर काम को खुद फील्ड में जाकर सटीक रूप से अंजाम दिया। उनकी मेहनत और ईमानदारी का ही नतीजा है कि विभागीय योजनाएं अब सिर्फ कागजों में नहीं, जमीनी स्तर पर असर दिखा रही हैं। स्थानीय लोगों और जनप्रतिनिधियों का कहना है कि सुधा त्रिपाठी ने बच्चों और महिलाओं के स्वास्थ्य व पोषण को लेकर कई ठोस पहलें…
हरिद्वार । ज्वालापुर तहसील के नसद्दरपुर गांव में बीते चार वर्षों से खेत में बहते गंदे पानी से परेशान एक किसान ने जब प्रशासन से कोई राहत नहीं मिली, तो खुद ही गांव के पानी का बहाव रोक दिया। इसके बाद गांव में विवाद की स्थिति बन गई। पीड़ित किसान वसीम अहमद पुत्र इस्लाम निवासी सुल्तानपुर ने बताया कि उसका खेत नसद्दरपुर गांव के समीप आता है, जिसमें विजय चार वर्षो से नसद्दरपुर गांव के निकासी का पानी उसके खेत में जा रहा है जिससे उसकी फसलें लगातार बर्बाद हो रही हैं। पीड़ित किसान का आरोप है कि ने कई…
हरिद्वार। एक प्रेम कहानी कब खूनी मोड़ ले ले, कहा नहीं जा सकता। हरिद्वार के सिडकुल इलाके में शुक्रवार को कुछ ऐसा ही खौफनाक मंजर देखने को मिला जब एक युवक ने दिन-दहाड़े एक युवती का गला चाकू से रेत दिया। इस खौफनाक मंजर को देखकर आसपास के लोग सहम गए और इलाके में सनसनी फैल गई। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मृतका की पहचान 22 वर्षीय हंसिका यादव के रूप में हुई है, जो उत्तर प्रदेश के सीतापुर की रहने वाली थी और सिडकुल की एक फैक्ट्री में कार्यरत थी। पुलिस के अनुसार, हंसिका और आरोपी के बीच करीब चार…

