class="s-light site-s-light">     सुल्तानपुर आदमपुर में बाबा साहेब की जयंती पर जुटी भीड़, ट्रस्ट की पहल से गूंजा सामाजिक न्याय का संदेश - janwani express

लक्सर। नगर पंचायत सुल्तानपुर आदमपुर में गरीब कल्याण चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से भारत रत्न की जयंती धूमधाम और उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में क्षेत्र के लोगों और कार्यकर्ताओं की अच्छी-खासी भागीदारी देखने को मिली।

इस दौरान ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष इकराम साबरी ने बाबा साहेब के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और उनके जीवन संघर्ष पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि डॉ. अंबेडकर ने समाज के वंचित वर्गों को समान अधिकार दिलाने के लिए ऐतिहासिक कार्य किए, जो आज भी सभी के लिए प्रेरणास्रोत हैं।

वहीं ट्रस्ट के सचिव एडवोकेट आजम भारती ने भी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बाबा साहेब की जीवनी पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि उनका जीवन शिक्षा, समानता और सामाजिक न्याय का प्रतीक है और उनके विचारों को अपनाकर ही समाज को सही दिशा में आगे बढ़ाया जा सकता है।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने बाबा साहेब के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। इस मौके पर सनव्वर अली, असलम अली, शहजाद अली, मुकेश, मनोज, बिट्टू सहित कई गणमान्य लोग और ट्रस्ट के सदस्य मौजूद रहे। पूरे आयोजन के दौरान उत्साहपूर्ण माहौल बना रहा।

Share.

Contact is protected!