class="s-light site-s-light">     लक्सर–पुरकाजी रोड पर भारी वाहनों की आवाजाही पर रोक के बावजूद भी दौड़ रहे ओवर लोड बड़े वाहन वाहन - janwani express

लक्सर–पुरकाजी रोड पर भारी वाहनों की आवाजाही पर रोक के बावजूद भी दौड़ रहे ओवर लोड बड़े वाहन वाहन

लक्सर। स्कूल समय के दौरान भारी वाहनों की आवाजाही से स्कूली बच्चों की सुरक्षा पर गंभीर खतरा मंडरा रहा है।
स्थानीय लोगों व पूर्व चेयरमैन विशाल चौधरी का कहना है कि प्रतिबंध के बावजूद ट्रक और अन्य भारी वाहन धड़ल्ले से इस मार्ग से गुजर रहे हैं। सुबह और दोपहर के समय जब बच्चे स्कूल आते-जाते हैं, तब सड़क पर जाम और हादसों की आशंका बनी रहती है। कई बार वाहन तेज गति से गुजरते हैं, जिससे अभिभावकों की चिंता और बढ़ गई है।
लक्सरवासियों एवं स्कूली बच्चों के अभिभावकों ने हरिद्वार के जिलाधिकारी मयूर दीक्षित और पुलिस कप्तान प्रमेन्द्र डोबाल से अपील की है कि लक्सर–पुरकाजी रोड पर बड़े वाहनों की आवाजाही पर सख्ती से रोक लगाई जाए। साथ ही स्कूल समय के दौरान विशेष पुलिस निगरानी और नियमित चेकिंग की व्यवस्था करने की मांग की गई है।
चौधरी अमित प्रधान का कहना है कि यदि समय रहते ठोस कदम नहीं उठाए गए हैं लक्सर में हाल ही में भी भारी वाहनों से सड़क हादसे के हो चुके हैं तो ओर आगे भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। उन्होंने प्रशासन से बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए तत्काल कार्रवाई करने की मांग की है।

Share.

Contact is protected!