class="s-light site-s-light">     अवैध तमंचे के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से .315 बोर का तमंचा बरामद किया गया है। - janwani express

अवैध तमंचे के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से .315 बोर का तमंचा बरामद किया गया

लक्सर।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर थाना क्षेत्रों में नियमित चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में प्रभारी निरीक्षक लक्सर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 24 जनवरी को चेकिंग के दौरान लक्सर क्षेत्र से शाहिद पुत्र जाहिद निवासी कुड़ी भगवानपुर, कोतवाली लक्सर को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार आरोपी किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में था।
गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ कोतवाली लक्सर में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर किया गया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।
इस कार्रवाई में उप निरीक्षक नीरज रावत, कांस्टेबल महेंद्र सिंह चौहान और राजेंद्र सिंह बिष्ट शामिल रहे। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए आगे भी सघन अभियान जारी रहेगा।

Share.

Contact is protected!