class="s-light site-s-light">     जीजा को साली के यहां जाना पड़ा महंगा, घर से बाहर निकले तो बाइक मिली गायब — चोर की करतूत CCTV में हुई कैद - janwani express

रुड़की: जीजा को साली से एक सामान्य सी मुलाकात उस वक्त भारी पड़ गई जब घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोर ने हाथ साफ कर दिया। बाइक चोरी की यह पूरी वारदात पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पीड़ित ने अब गंगनहर कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

जानकारी के अनुसार, ढंढेड़ी खतिरपुर निवासी संदीप सैनी अपनी साली के यहां मिलने के लिए रुड़की के मोहल्ला अंबर तालाब, चुन्नीलाल वाली गली में आया हुआ था। उसने अपनी बाइक मकान के बाहर खड़ी कर दी थी और घर के अंदर बैठकर मेहमाननवाज़ी में व्यस्त हो गए।

इसी दौरान एक शातिर चोर ने मौके का फायदा उठाया और घर के बाहर खड़ी बाइक चुपके से चुरा ली। जब तक परिवार को चोरी का अहसास हुआ, चोर बाइक लेकर रफूचक्कर हो चुका था। घटना के बाद आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले गए, जिनमें चोर की पूरी करतूत कैद हो गई है।

पीड़ित ने घटना की जानकारी गंगनहर कोतवाली पुलिस को दी और तहरीर देकर उचित कार्रवाई की मांग की है। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोर की पहचान और गिरफ्तारी में जुट गई है।

Share.

Contact is protected!