class="s-light site-s-light">     लक्सर में उमड़ा जनसैलाब! महाराजा भागीरथ की प्रतिमा अनावरण समारोह बना ऐतिहासिक, उमेश कुमार और अमित सैनी रोहतकीया रहे आकर्षण का केंद्र - janwani express

लक्सर में महाराजा भागीरथ विशाल सैनी संगठन द्वारा खानपुर विधायक उमेश कुमार के सहयोग से महाराजा भागीरथ की प्रथम प्रतिमा का भव्य अनावरण किया गया। इस ऐतिहासिक अवसर पर पहाड़ परिवर्तन समिति की अध्यक्ष सोनिया शर्मा ने प्रतिमा का अनावरण किया। इस दौरान कार्यक्रम में हजारों की संख्या में लोग पहुंचे, जिसमें उत्तराखंड समेत उत्तरप्रदेश से आए समाज के गणमान्य लोगों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

कार्यक्रम की शुरुआत विधिवत पूजा-अर्चना और मंत्रोच्चारण के साथ हुई। समाज के वरिष्ठ जनों ने महाराजा भागीरथ के जीवन और उनके योगदान पर प्रकाश डाला। हरियाणवी संगीत जगत के मशहूर गायक अमित सैनी रोहतकीया ने अपने गीतों से माहौल में चारचंद लगा दिए। उनकी प्रस्तुति ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया और उनके गीतों पर लोग झूमने लगे।

महाराजा भागीरथ की प्रतिमा का आरंभ करती विधायक उमेश कुमार की पत्नी सोनिया शर्मा

हालांकि खानपुर विधायक उमेश कुमार कार्यक्रम में भी पहुंच पाए उन्होंने ने वीडियो कॉल के माध्यम से अपने संबोधन में कहा कि महाराजा भागीरथ का योगदान केवल एक समाज तक सीमित नहीं है, बल्कि वे पूरे मानव समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने गंगा को धरती पर लाकर संपूर्ण मानवता का कल्याण किया था। उनके आदर्श आज भी समाज के लिए मार्गदर्शक हैं।

इस भव्य आयोजन के सफल संचालन में बाबूराम सैनी और उनकी टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। कार्यक्रम संयोजक बाबूराम सैनी ने बताया कि

आज समाज के लिए अत्यंत गौरवशाली क्षण है। महाराजा भागीरथ की प्रतिमा केवल सैनी समाज के लिए ही नहीं, बल्कि समस्त समाज के लिए प्रेरणा का प्रतीक है। उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों का आभार व्यक्त किया और कहा कि यह आयोजन समाज की एकता और शक्ति प्रदर्शन का जीता जगता सबूत है।

कार्यक्रम में उत्तराखंड व उत्तर प्रदेश से काफी लोग पहुंचे। कार्यक्रम स्थल पर लोगों का जनसैलाब उमड़ पड़ा। दूर-दराज़ से आए लोगों ने महाराजा भागीरथ की प्रतिमा के दर्शन किए और उनकी शिक्षाओं को आत्मसात करने की प्रेरणा ली। इस आयोजन में संस्कृति और परंपरा का अनूठा संगम देखने को मिला। लोकगीतों और नृत्य प्रस्तुतियों के माध्यम से भारतीय संस्कृति की झलक दिखाई दी। हरियाणा के प्रसिद्ध गायक अमित सैनी रोहतकीया ने अपने सुपरहिट गीतों से कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए।

कार्यक्रम में प्रस्तुति देते हरियाणवी गायक अमित सैनी रोहतकीया

कौन है महाराजा भागीरथ?
महाराजा भागीरथ प्राचीन भारत के एक महान राजा थे, जिन्हें गंगा को स्वर्ग से पृथ्वी पर लाने के लिए जाना जाता है। वे सूर्यवंश के प्रसिद्ध राजा थे और राजा दिलीप के पुत्र थे। उनके परिश्रम, तपस्या और दृढ़ संकल्प के कारण ही गंगा का धरती पर अवतरण संभव हुआ, जिससे पूरे संसार को लाभ मिला। सैनी समाज खुद को महाराजा भागीरथ का वंशज मानता है सैनी समाज का मानना है कि उनकी मूर्ति की स्थापना से समाज को उनकी शिक्षाओं और आदर्शों को अपनाने की प्रेरणा मिलेगी।

इस भव्य आयोजन को सफल बनाने के लिए बाबूराम सैनी और उनकी पूरी टीम ने दिन-रात मेहनत की। उन्होंने यह भी बताया कि यह केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि समाज की एकता का प्रतीक है। आयोजन को सफल बनाने के लिए हर स्तर पर कार्य किया गया, जिससे यह भव्य और ऐतिहासिक बन सका। कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए खानपुर विधायक उमेश कुमार, बाबूराम सैनी और उनकी पूरी टीम को धन्यवाद दिया गया। उपस्थित लोगों ने इस ऐतिहासिक क्षण का साक्षी बनने पर गर्व महसूस किया। अनुमान है कि कार्यक्रम ने लगभग दस हजार लोगों के शिरकत की है।

Share.

Contact is protected!