class="s-light site-s-light">

    ग्राम डेरियो के जंगल में दिखा गुलदार का शावक, ग्रामीण के मोबाइल में कैद हुआ वीडियो - janwani express

हरिद्वार, लक्सर। लक्सर तहसील की ग्राम पंचायत गिद्दावाली के डेरियो गांव के खेतों में एक अजीबोगरीब जानवर दिखाई देने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। कुछ ग्रामीणों का दावा है कि यह गुलदार का शावक है और उसके आसपास वयस्क गुलदार भी घूम रहा है। इसी डर के चलते गांव में दहशत का माहौल बन गया है।

स्क्रीन शॉट वायरल वीडियो

कई ग्रामीणों ने इस जानवर का वीडियो अपने मोबाइल में रिकॉर्ड किया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि वायरल वीडियो में जानवर की स्पष्ट पहचान नहीं हो रही है, मगर लोगों के बीच यह चर्चा जोरों पर है कि यह गुलदार का ही शावक है।

वन विभाग ने वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए स्पष्ट किया है कि वह जानवर गुलदार नहीं है।
रेंज अधिकारी शैलेंद्र सिंह नेगी ने जानकारी देते हुए कहा,

“वीडियो में दिख रहा जानवर गुलदार नहीं है। लोगों से अपील है कि अफवाहों से बचें और बिना पुष्टि के डर न फैलाएं।”
वन विभाग ने ग्रामीणों से सावधानी बरतने और किसी भी स्थिति में भ्रम न फैलाने की अपील की है।

Share.

Contact is protected!

Exit mobile version