class="s-light site-s-light">

    देहरादून में सबसे सस्ता सोना दे रहा है यह ज्वेलर्स

देहरादून। सोने की लगातार बढ़ती कीमतों के बीच शहर के धर्मपुर स्थित सूर्या ज्वेलर्स ग्राहकों को राहत देने का दावा कर रहा है। जहां एक ओर बाजार में सोने के दाम ऊंचाई पर हैं, वहीं यह ज्वेलर्स मार्केट रेट से 2 से 3 हजार रुपये तक सस्ता सोना उपलब्ध कराने की बात कह रहा है। साथ ही यहां मेकिंग चार्ज भी महज 4 प्रतिशत से शुरू होने की जानकारी दी गई है, जो ग्राहकों के लिए आकर्षण का केंद्र बन रही है।

शोरूम के संचालक धर्मेंद्र कुमार रस्तोगी के अनुसार, उनकी कीमतें कम होने की सबसे बड़ी वजह सीधी खरीद प्रक्रिया है। उन्होंने बताया कि वे सोना सीधे मुंबई से खरीदकर ग्राहकों तक पहुंचाते हैं, जिससे बीच के सप्लायरों का कमीशन खत्म हो जाता है। इसी कारण लागत कम होती है और ग्राहकों को सस्ता सोना मिल पाता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनके पास कोई सोने की खान नहीं है, बल्कि बेहतर सप्लाई चेन ही उनकी खासियत है।

फाइल फोटो धर्मेंद्र कुमार रस्तोगी शोरूम संचालक

रस्तोगी ने बताया कि उनका परिवार आजादी के समय से ही ज्वैलरी व्यवसाय से जुड़ा हुआ है। उनके पिता भी इसी कारोबार में थे और वर्षों से ग्राहकों का भरोसा उनकी सबसे बड़ी पूंजी रहा है। उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य देहरादून के हर व्यक्ति को असली और किफायती सोना उपलब्ध कराना है, ताकि लोग बिना किसी चिंता के खरीदारी कर सकें।

उन्होंने यह भी कहा कि ग्राहकों का विश्वास बनाए रखना उनकी प्राथमिकता है और यही वजह है कि वे गुणवत्ता से समझौता किए बिना कम कीमत में बेहतर विकल्प देने का प्रयास कर रहे हैं। मौजूदा समय में जब सोना आम आदमी की पहुंच से दूर होता जा रहा है, ऐसे में यह पहल लोगों के लिए राहत भरी साबित हो सकती है।

Share.

Contact is protected!

Exit mobile version