class="s-light site-s-light">

    लक्सर के मखियालीकलां में जन अधिकार पार्टी की बैठक, आज़ाद अली की मौजूदगी में मिशन 2027 का खाका किया गया तैयार - janwani express

लक्सर । विधानसभा लक्सर के मखियालीकला गांव में जन अधिकार पार्टी (जनशक्ति) की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। यह बैठक शारूख के आवास पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष की उपस्थिति में संपन्न हुई, जिसमें पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

बैठक में पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने, संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और क्षेत्र की जनता से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता के साथ उठाने पर विस्तार से चर्चा की गई।

पार्टी नेतृत्व ने स्पष्ट किया कि आने वाले समय में संगठन को बूथ स्तर तक सक्रिय करना ही सबसे बड़ी प्राथमिकता होगी। इसके लिए कार्यकर्ताओं को क्षेत्र में लगातार सक्रिय रहने और लोगों के बीच पार्टी की नीतियों को पहुंचाने के निर्देश दिए गए।

बैठक के दौरान सभी पदाधिकारियों ने एकजुट होकर संकल्प लिया कि पार्टी की नीतियों और विचारों को घर-घर तक पहुंचाया जाएगा। साथ ही आगामी विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए “मिशन 2027” को सफल बनाने के लिए रणनीति भी तैयार की गई।

फाइल फोटो आजाद अली राष्ट्रीय अध्यक्ष जनाधिकार पार्टी जनशक्ति

राष्ट्रीय अध्यक्ष आज़ाद अली ने कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि जनता के मुद्दों पर संघर्ष और मजबूत संगठन के दम पर ही पार्टी प्रदेश में अपनी पहचान और मजबूत करेगी। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से पूरी मजबूती और समर्पण के साथ चुनावी तैयारी में जुटने का आह्वान किया।

बैठक को लक्सर विधानसभा में जन अधिकार पार्टी की सक्रियता बढ़ाने और 2027 के चुनाव को लेकर रणनीतिक तैयारी का अहम कदम माना जा रहा है।

Share.

Contact is protected!

Exit mobile version