class="s-light site-s-light">

    हरिद्वार में दरिंदगी : 4 वर्षीय बच्ची के अपहरण के बाद हत्या, आरोपी सूरज फरार, तलाश में जुटी पुलिस - janwani express

हरिद्वार (संवाददाता)। झुग्गी-झोपड़ी क्षेत्र रोड़ी बेलवाला में मासूम बच्ची के अपहरण और हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़ित पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपहरण और हत्या की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। कप्तान के निर्देश पर पुलिस की कई टीमें आरोपी की तलाश में जुट गई हैं।

जानकारी के अनुसार, रोड़ी बेलवाला निवासी एक व्यक्ति ने चौकी पर आकर सूचना दी थी कि 13 मई को उसकी 4 वर्षीय बेटी को एक व्यक्ति सूरज लेकर कहीं चला गया है। शिकायत में बताया गया कि सूरज बीते 4-5 महीनों से उसी की झोपड़ी में रह रहा था और कबाड़ बीनने का काम करता था। वह नशे का आदी है और अक्सर सहारनपुर आता-जाता रहता था।

13 मई को जब बच्ची के माता-पिता घर लौटे, तो उन्होंने बच्ची को गायब पाया। उन्हें शक हुआ कि सूरज ही बच्ची को लेकर सहारनपुर चला गया है। इसके बाद दंपत्ति ने सहारनपुर जाकर कई जगह तलाश की, लेकिन न तो बच्ची का और न ही सूरज का कोई सुराग लग सका।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित कर संभावित ठिकानों पर सर्च अभियान शुरू किया और कोतवाली नगर में मुकदमा दर्ज कर लिया गया।

वहीं आज 16 मई की सुबह पीड़ित पिता कोतवाली पहुंचा और एक बच्ची का शव लाकर बताया कि उसे यह शव रेलवे ट्रैक के पास सुरंग में मिला है, जो उसकी बेटी का है। उसने आरोप लगाया कि सूरज ने उसकी बेटी की हत्या कर शव सुरंग में फेंक दिया और फरार हो गया।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम पोस्टमार्टम के भेज दिया है । पुलिस द्वारा आरोपी सूरज की गिरफ्तारी के लिए सघन अभियान चलाया जा रहा है।

Share.

Contact is protected!

Exit mobile version