class="s-light site-s-light">     लक्सर में नशे पर पुलिस का बड़ा वार! एक ही दिन में चरस व स्मैक के दो तस्कर गिरफ्तार - janwani express

लक्सर। नशा मुक्त देवभूमि-2025 अभियान के तहत पथरी पुलिस ने एक ही दिन में चरस और स्मैक की बड़ी खेप पकड़कर तस्करों के इरादों पर पानी फेर दिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है।

फाइल फ़ोटो

एसएसपी प्रमेन्द्र डोबाल के निर्देश और सीओ नताशा सिंह की निगरानी में हुई इस कार्रवाई का नेतृत्व थानाध्यक्ष मनोज नौटियाल ने किया।

पहली कार्रवाई में पुलिस ने गुर्जर बस्ती तिराहा, साधना सदन कृषि फार्म गेट के पास चेकिंग के दौरान पप्पू पुत्र सिमरू निवासी धनपुरा को दबोचा। उसकी स्कूटी से 01 किलो 115 ग्राम चरस बरामद हुई, जिसकी बाजार कीमत करीब दो लाख रुपये बताई जा रही है। आरोपी चरस की सप्लाई मुजफ्फरनगर के पुरकाजी इलाके में ले जाने की फिराक में था। जांच में खुलासा हुआ कि वह बीते दो-तीन महीने से धीरे-धीरे माल जुटाकर बड़े सौदे की तैयारी कर रहा था।

दूसरे ऑपरेशन में पुलिस ने घिस्सुपुरा मार्ग पर चेकिंग के दौरान सुमित पुत्र मदनपाल सिंह तालियान निवासी बैरागी कैंप, कनखल को पकड़ लिया। उसके पास से 13.58 ग्राम स्मैक बरामद हुई, जो स्थानीय युवाओं को सप्लाई की जानी थी।

पुलिस द्वारा दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है।

इस कार्रवाई में फेरुपुर चौकी प्रभारी अशोक सिरसवाल, उपनिरीक्षक अजय कुमार, अ.उ.नि. मुकेश राणा, कानि. राकेश नेगी, कानि. मुकेश चौहान, कानि. सुखबिंदर सिंह, कानि. नारायण सिंह और एचजी अनुज कुमार शामिल रहे।

Share.

Contact is protected!