class="s-light site-s-light">

    पालतू कुत्ते का आतंक: 60 वर्षीय महिला को बुरी तरह नोचा, हालत गंभीर हायर सेंटर रेफर - janwani express

लक्सर: क्षेत्र के मुंडाखेड़ा खुर्द गांव में एक पालतू कुत्ते ने 60 वर्षीय महिला पर हमला कर बुरी तरह नोच डाला जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है , आनन- फानन में परिजनों द्वारा महिला को स्वास्थ्य सामुदायिक केंद्र लक्सर लाया गया जहां से उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। आरोप है कि कुत्ते के मालिक और उसके बेटे ने पीड़ित महिला और उसके परिवार वालों के साथ अभद्रता भी की है।

1000763913

मिली जानकारी के अनुसार, गांव निवासी शमीम की पत्नी रिहाना अपने घर के आंगन में झाड़ू लगा रही थीं, तभी गांव के ऋषि पाल प्रजापति के पालतू कुत्ते ने उन पर हमला कर दिया। कुत्ते ने रिहाना को बुरी तरह नोच कर लहूलुहान कर दिया। चीख-पुकार सुनकर आस-पड़ोस के लोगों ने किसी तरह महिला को कुत्ते के चंगुल से छुड़ाया।

बताया जा रहा है कि उक्त कुत्ता पहले भी गांव के कई लोगों को काटकर घायल कर चुका है। जब परिवार के लोगों ने इस बाबत ऋषि पाल को उलाहना दिया, तो आरोप है कि उसने और उसके बेटे ने उनसे अभद्रता की। घायल महिला को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने के चलते लक्सर अस्पताल से उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया है। ,

https://janwaniexpress.in/wp-content/uploads/2025/06/1000763827.mp4

मामले की सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए ऋषि पाल के पुत्र को हिरासत में ले लिया है और ऋषि पाल की तलाश जारी है। वहीं ग्राम प्रधान सहदेव चौधरी ने बताया कि इस कुत्ते ने गांव में आतंक मचा रखा है और इसने पहले भी कई लोगों को काटा चुका है। उन्होंने कहा कि आज एक मुस्लिम महिला को इस कुत्ते ने बुरी तरह से जख्मी कर दिया। उन्होंने प्रशासन से कुत्ते को गांव से बाहर छोड़ने या उसका इलाज कराने की मांग की, ताकि गांव सुरक्षित रह सके।

वहीं महिला के परिजनों का यह भी कहना है कि उनके घर के गेट के सामने आंगनबाड़ी केंद्र है और यह कुत्ता कभी भी बच्चों पर हमला कर सकता है। इस घटना के बाद से गांव में डर का माहौल उत्पन्न हो गया है लोगों ने आंगनबाड़ी केंद्र पर अपने बच्चों को भेजने से मना कर रहे है । वहीं कुत्ते का मालिक यह कहकर अपना बचाव कर रहा है कि लोग उसे छेड़ते हैं तभी वह काटता है, लेकिन ग्रामीणों का कहना है कि ऐसा कुछ नहीं है।

Share.

Contact is protected!

Exit mobile version